टेक्नोलॉजी की दुनिया में नया धमाका! The Browser Company ने अपना पहला AI-First Browser ‘Dia’ लॉन्च कर दिया है। यह नया browser सिर्फ सर्फिंग टूल नहीं बल्कि एक Smart AI Assistant है, जो आपके हर ऑनलाइन काम को तेज और स्मार्ट बनाता है। फिलहाल यह ब्राउज़र Mac यूज़र्स के लिए Beta वर्जन में उपलब्ध है और Arc ब्राउज़र के मौजूदा यूज़र्स को invite बेसिस पर दिया जा रहा है।
AI Browser ‘Dia’ क्या है?
‘Dia’ एक AI-इंटीग्रेटेड Chromium-बेस्ड ब्राउज़र है जिसमें यूज़र इंटरफेस सिंपल है लेकिन पीछे काम कर रहा है हाईलेवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। यह ब्राउज़र आपकी सर्चिंग को समझता है, ईमेल ड्राफ्ट करता है, न्यूज समरी देता है और आपकी जरूरत के अनुसार वेबसाइट्स के बीच स्मार्टली काम करता है।
टॉप AI Features जो बनाते हैं खास:
- AI Chatbot in Omnibox (URL Bar में AI)
अब आपको ChatGPT या किसी अलग साइट पर जाने की ज़रूरत नहीं – एड्रेस बार में ही सवाल पूछिए और जवाब पाइए। - Smart Context Recognition
Dia आपके ओपन टैब्स, कुकीज और पिछली 7 दिनों की ब्राउज़िंग हिस्ट्री को पढ़कर आपके लिए सबसे सही जवाब देता है (बशर्ते आप परमिशन दें)। - Skills System
यह ब्राउज़र अलग-अलग AI Tools के ज़रिए आपके काम को समझकर auto-assign करता है – जैसे मेल ड्राफ्ट करना, शॉपिंग लिंक्स निकालना या डाक्यूमेंट्स जनरेट करना। - Privacy First – Safe Browsing
आपकी डाटा Dia के लोकल स्टोरेज में एनक्रिप्टेड रहती है। सर्वर पर भेजी गई जानकारी तुरंत डिलीट हो जाती है, जिससे प्राइवेसी बनी रहती है।
Chrome और Opera से कैसे अलग है
- 100% AI-Focused Design
बाकी ब्राउज़र्स में AI एक फीचर होता है, लेकिन Dia में AI ही Core है। - Cross-tab Understanding
आप किसी न्यूज़ आर्टिकल, Gmail या Slack चैट पर हों – Dia सबको जोड़कर आपको relevant जानकारी देता है। - Auto Web Actions (भविष्य में)
आने वाले अपडेट्स में यह ब्राउज़र आपके लिए खरीदारी, बुकिंग और रिपोर्ट जनरेशन जैसे काम खुद करेगा।
Arc से Dia तक – The Browser Company की नई शुरुआत
Arc Browser से शुरू होकर अब The Browser Company का फोकस पूरी तरह AI-centric Browser ‘Dia’ पर शिफ्ट हो गया है। Arc अभी भी उपलब्ध रहेगा, लेकिन कंपनी की आगे की Growth Strategy अब Dia पर केंद्रित है।
कौन कर सकता है इस्तेमाल?
- Mac यूज़र्स (M1 चिप या उससे ऊपर)
- Arc ब्राउज़र के existing यूज़र्स को Invite मिलेगा
- Smart Browsing और Personalized Assistant की चाह रखने वाले यूज़र्स
भविष्य की योजना
- जल्द ही Windows और Mobile वर्जन भी आने की उम्मीद है।
- AI Skills को अपडेट कर Smart Automations और Deep Web Tasks की तैयारी चल रही है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
