Indore से Bhubaneswar जा रही Indigo की फ्लाइट में सोमवार सुबह तकनीकी दिक्कत आ गई, जिस कारण प्लेन को टेकऑफ से पहले ही रनवे से वापस लौटा लिया गया। फ्लाइट सुबह 9 बजे रवाना होनी थी, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने समय रहते प्लेन को रोक दिया।
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, विमान में कोई गंभीर तकनीकी गड़बड़ी नहीं थी, लेकिन प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी जांच की गईं। सुधार के बाद विमान को दोबारा रवाना किया गया और यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए भेजा गया।
फ्लाइट में सवार यात्रियों ने बताया कि शुरुआत में थोड़ी घबराहट जरूर हुई, लेकिन पायलट और क्रू मेंबर्स ने सभी को शांत रखा और स्थिति को अच्छे से संभाला।
इंदौर एयरपोर्ट पर समय पर जांच और सतर्कता से टला बड़ा हादसा, यात्रियों ने एयरलाइन और पायलट की सूझबूझ की सराहना की।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
