SONAM हत्याकांड की जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है। जांच एजेंसी अब सोनम के उस काले बैग की फोरेंसिक जांच करवाएगी, जिसे लेकर कई अहम सुराग जुड़े हो सकते हैं। शक है कि बैग में रखे गए कुछ सबूत—जैसे मोबाइल सिम या अन्य दस्तावेज़—जानबूझकर जलाने की कोशिश की गई थी।
पुलिस को अंदेशा है कि इस बैग में वही चीजें थीं, जिन्हें सबूत मिटाने के इरादे से नष्ट किया गया। इसलिए अब बैग को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा ताकि यह पता चल सके कि उसमें क्या था और उसमें आग लगाने की कोशिश हुई थी या नहीं।
इस बीच सूत्रों के अनुसार, एसआईटी (विशेष जांच दल) आज कॉन्ट्रेक्टर और गार्ड को लेकर शिलॉन्ग रवाना हो सकती है। माना जा रहा है कि वहां कुछ ऐसे सुराग हैं जो केस की गुत्थी को सुलझा सकते हैं।
इस केस में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की कोशिश है कि हर उस एंगल की जांच की जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
