3 जुलाई 2025 को फुटबॉल जगत ने एक चमकते सितारे को खो दिया। Liverpool और Portugal National Football Team के मशहूर फॉरवर्ड Diogo Jota (उम्र 28 वर्ष) की Spain में एक भयानक कार एक्सीडेंट (Car Accident) में मौत हो गई। इस हादसे में उनके छोटे भाई Andre Filipe Teixeira da Silva (उम्र 25 वर्ष), जो खुद भी एक फुटबॉलर थे, की भी मृत्यु हो गई।
कैसे हुआ एक्सीडेंट?
यह दर्दनाक हादसा Spain के Zamora प्रांत के Cernadilla इलाके में A-52 हाईवे पर रात के करीब 12:40 बजे हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, Diogo और उनके भाई की कार ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गई। टायर फटने के बाद कार पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
शादी के 10 दिन बाद टूटा खुशियों का सपना
Diogo Jota ने 22 जून 2025 को अपनी बचपन की प्रेमिका Rute Cardoso से शादी की थी। वे तीन बच्चों के पिता थे। महज 10 दिन पहले शादी कर जीवन की नई शुरुआत करने वाले Diogo की अचानक मौत ने पूरे परिवार और फैंस को सदमे में डाल दिया है।
Diogo Jota का Football Career:
- Liverpool के लिए 2020 से अब तक 182 मैच, 65 गोल।
- Portugal के लिए 49 अंतरराष्ट्रीय मैच, 2 बार UEFA Nations League (2019 और 2025) विजेता।
- छोटे भाई Andre भी Portugal के क्लब Penafiel से जुड़े थे।
फुटबॉल वर्ल्ड में शोक की लहर:
Liverpool FC, Portugal Football Federation और FIFA समेत दुनियाभर के खिलाड़ियों और फैंस ने Diogo Jota और उनके भाई को श्रद्धांजलि दी है। UEFA Women’s Euro 2025 के सभी मैचों से पहले 2 मिनट का मौन रखने की सिफारिश की गई है।
Liverpool क्लब ने अपने बयान में कहा:
“Diogo Jota की असमय मृत्यु से हम बेहद दुखी हैं। वे हमेशा लिवरपूल परिवार का हिस्सा रहेंगे।”
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
