गुजरात के Vadodara जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। महिसागर नदी पर बना वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला पुल अचानक बीच से टूट गया। यह पुल बेहद व्यस्त रहता है और रोजाना सैकड़ों वाहन इस पर से गुजरते हैं।
हादसे के समय पुल पर कई गाड़ियां चल रही थीं, जो पुल टूटते ही सीधे नदी में जा गिरीं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।
स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। गोताखोर नदी में डूबे लोगों और वाहनों की तलाश में जुटे हैं।
फिलहाल इस हादसे में कितने लोगों की जान गई या घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन आशंका है कि कई लोग इस हादसे की चपेट में आ सकते हैं।
यह हादसा एक बार फिर बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और निगरानी पर सवाल खड़े करता है। लोगों की जान ऐसे पुलों पर निर्भर करती है, जहां हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
