अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कनाडा पर बड़ा हमला बोला है। ट्रंप ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2025 से कनाडा से आने वाले सभी प्रोडक्ट्स पर 35% इम्पोर्ट टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप का दावा है कि कनाडा से अमेरिका में फेंटानिल की अवैध सप्लाई हो रही है, जो अमेरिकी युवाओं की जान ले रही है। साथ ही, उन्होंने कनाडा द्वारा डेयरी प्रोडक्ट्स पर लगाए गए व्यापारिक प्रतिबंधों को भी टैरिफ लगाने का बड़ा कारण बताया।
🇨🇦 Mark Carney का जवाब – “Canada ने Fentanyl रोकने में की बड़ी प्रगति”
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्रंप के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि:
“हमने North America में Fentanyl की तस्करी रोकने के लिए बड़ी सफलता पाई है। हमारा देश, अमेरिका के साथ मिलकर लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा अपने व्यापार, श्रमिकों और किसानों के हितों की रक्षा करेगा।
Trump का आरोप बनाम हकीकत:
वास्तविक आंकड़े बताते हैं कि फेंटानिल की तस्करी का प्रमुख स्रोत कनाडा नहीं बल्कि चीन और मैक्सिको हैं। इसके बावजूद ट्रंप ने इसे मुद्दा बनाकर कनाडा पर आर्थिक दबाव डालने की कोशिश की है।
1 अगस्त की डेडलाइन – नई ट्रेड डील की उम्मीद
कनाडा और अमेरिका के बीच चल रही व्यापारिक बातचीत की डेडलाइन अब 21 जुलाई से बढ़ाकर 1 अगस्त कर दी गई है। ट्रंप प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि अगर समझौता नहीं हुआ तो दूसरे देशों पर भी 15-20% टैरिफ लगाया जा सकता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
