बिहार सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए Bihar Free Electricity Yojana 2025 की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह प्रस्ताव वित्त विभाग से मंजूरी पा चुका है और जल्द ही इसे कैबिनेट की मुहर मिल सकती है।
Bihar Free Electricity Yojana 2025 की खास बातें:
- हर घरेलू उपभोक्ता को हर महीने 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
- 100 यूनिट से अधिक उपयोग पर उपभोक्ताओं को सामान्य दर से बिल देना होगा।
- यह योजना सभी घरेलू कनेक्शनधारकों पर स्वतः लागू होगी, अलग से आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी।
पहले क्या हुआ था?
2024 में जब तेजस्वी यादव ने मुफ्त बिजली की मांग उठाई थी, तब नीतीश कुमार ने इसे खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि राज्य पहले से ही भारी सब्सिडी दे रहा है। लेकिन अब सरकार ने खुद इस योजना की घोषणा कर दी है, जो एक राजनीतिक रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।
फाइनेंशियल अप्रूवल और बजट प्रभाव
योजना का प्रस्ताव बिजली विभाग द्वारा तैयार कर वित्त विभाग को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। अब यह प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में अंतिम स्वीकृति की प्रतीक्षा में है। सरकार को इस योजना से हर साल हजारों करोड़ रुपये का खर्च उठाना पड़ सकता है, लेकिन यह फैसला जनहित में उठाया गया है।
योजना कब से लागू होगी?
सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि कैबिनेट की अगली बैठक के बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया जाएगा।
योजना से किसे मिलेगा लाभ?
- सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने ₹500 से ₹800 तक की बचत।
- 1.5 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं को सीधा फायदा।
- गरीब और मध्यम वर्ग को विशेष राहत।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
