भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी Saina Nehwal ने अपने पति और बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि “बहुत सोचने और समझने के बाद हमने ये निर्णय लिया है।”
दोनों की लव स्टोरी सालों तक लोगों के लिए प्रेरणा रही। साल 2018 में उन्होंने शादी की थी और तब से ये जोड़ी खेल जगत की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही है। लेकिन अब साइना ने साफ किया है कि वे और कश्यप अब साथ नहीं रह रहे हैं।
हालांकि उन्होंने अपने फैसले का कारण साझा नहीं किया, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि यह फैसला दोनों ने आपसी सम्मान और समझदारी के साथ लिया है।
इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और खेल प्रेमियों के बीच दुख और हैरानी दोनों का माहौल है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
