अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने हाल ही में Indonesia के साथ एक नई व्यापारिक डील की घोषणा की है, जिसे उन्होंने ‘Zero Tariff Deal’ कहा है। हालांकि इस डील के बावजूद इंडोनेशिया को अमेरिका में अपने उत्पादों पर 19% import tax देना होगा। ट्रंप ने यह भी साफ किया है कि अब India के साथ भी इसी तरह की डील पर बातचीत चल रही है।
Indonesia-US Trade Deal Highlights:
- इंडोनेशिया के एक्सपोर्ट्स पर 19% tariff लागू रहेगा (32% से राहत)।
- अमेरिका को इंडोनेशिया के बाजार में मिलेगा full access – बिना कोई टैक्स।
- इंडोनेशिया ने अमेरिका से:
- $15 Billion का एनर्जी आयात
- $4.5 Billion का कृषि उत्पाद आयात
- 50 Boeing जेट्स खरीदने का वादा किया।
- ट्रंप ने चेतावनी दी कि जो देश इंडोनेशिया के रास्ते transshipment करेंगे, उन पर extra tariff लगाया जाएगा।
- इंडोनेशियाई सरकार ने अभी इस डील की official पुष्टि नहीं की है।
🇮🇳 India-US Trade Deal की तैयारी?
Donald Trump ने संकेत दिए हैं कि भारत के साथ भी इसी तरह की trade deal पर काम चल रहा है। उनका लक्ष्य है कि अमेरिका को भारतीय बाजार में अधिक पहुंच मिले और अमेरिका में भारतीय प्रोडक्ट्स पर कंट्रोल किया जाए।
भारत की अब तक की पहलें:
- Harley Davidson जैसी बाइक्स और विदेशी शराब पर टैरिफ में कटौती।
- अमेरिका से रक्षा उपकरण और LNG जैसे ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाने पर सहमति।
संभावित प्रभाव:
- भारत को भी इंडोनेशिया की तरह 19% या उससे ज्यादा import tax देना पड़ सकता है।
- अमेरिकी कंपनियों को भारतीय बाजार में मिलेगा ज्यादा tax-free access।
- लोकल इंडस्ट्री पर दबाव बढ़ सकता है लेकिन exports में तेजी भी आ सकती है।
क्या होगा 1 अगस्त के बाद?
Trump प्रशासन ने सभी देशों को 1 अगस्त 2025 तक डील करने की डेडलाइन दी है। अगर भारत इस समय सीमा में कोई समझौता नहीं करता, तो अमेरिका भारतीय सामानों पर 27% या उससे ज्यादा टैरिफ लागू कर सकता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
