भारत में ऑनलाइन सट्टेबाज़ी एप्स (Online Betting Apps) के जरिए हो रही मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध लेन-देन की जांच में अब बड़ी टेक कंपनियां Google और Meta (Facebook) भी घेरे में आ गई हैं। Enforcement Directorate (ED) ने दोनों कंपनियों को समन जारी कर 21 जुलाई 2025 को दिल्ली में पेश होने का निर्देश दिया है।
Google और Meta पर क्या हैं आरोप?
प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि ये कंपनियां अवैध सट्टेबाजी एप्स को विज्ञापन और प्रमोशन की सुविधा देकर भारत में इनकी पहुंच बढ़ा रही थीं। इनके डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर Mahadev Book, Fairplay, जैसे सट्टेबाज़ी एप्स का व्यापक प्रचार किया गया, जिससे हजारों लोगों को लुभाया गया।
Mahadev & Fairplay Betting App Scandal
- Mahadev Betting App Scam में अब तक ₹6,000 करोड़ से ज़्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा हुआ है। इसमें ₹508 करोड़ की कथित घूस और हवाला ट्रांजैक्शन की जांच जारी है।
- Fairplay App पर आईपीएल के दौरान अवैध स्ट्रीमिंग और सट्टेबाजी कराने के आरोप हैं। कई गिरफ्तारियां पहले ही हो चुकी हैं।
Bollywood & Celebrities का कनेक्शन
ईडी की जांच में अब तक 29 से ज्यादा सेलिब्रिटीज़ के नाम सामने आए हैं, जिनमें:
- Prakash Raj
- Rana Daggubati
- Vijay Deverakonda
- Nidhhi Agerwal
जैसे कलाकार शामिल हैं, जिन पर इन अवैध एप्स का प्रचार करने का आरोप है।
कानूनी कार्रवाई और पूछताछ
यह पूरा मामला Prevention of Money Laundering Act (PMLA) के तहत दर्ज किया गया है। Google और Meta को 21 जुलाई को पेश होकर यह स्पष्ट करना होगा कि:
- क्या उन्होंने नियमों के अनुसार विज्ञापन स्वीकार किए थे?
- क्या कोई आर्थिक लाभ सीधे इन सट्टेबाजी एप्स से मिला?
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
