अगर आप रोज़ाना UPI से पेमेंट करते हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 1 अगस्त 2025 से कुछ नए नियम लागू करने का फैसला लिया है। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और डिजिटल आदतों पर पड़ेगा।
कई लोग दिन में बार-बार बैलेंस चेक करते हैं, खासकर वो लोग जो हर छोटी पेमेंट पर नज़र रखते हैं। अब NPCI ने लिमिट तय की है – आप एक दिन में सिर्फ 50 बार ही अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर पाएंगे। इसके बाद आपको मैसेज मिलेगा कि “limit exceeded”।
जो लोग मोबाइल रिचार्ज, Netflix, EMI या किसी भी सर्विस का ऑटोमैटिक पेमेंट (AutoPay) इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए भी एक बड़ा बदलाव हुआ है।
अब NPCI ने ऑटो-पे के लिए नया टाइम स्लॉट तय किया है। पहले ये पेमेंट किसी भी समय हो जाता था, लेकिन अब सुबह 12 बजे से लेकर रात 11 बजे के बीच ही ऑटो-पेमेंट होंगे।
ये बदलाव NPCI ने सिस्टम पर लोड कम करने और फ्रॉड रोकने के लिए किए हैं। लेकिन आम लोगों को थोड़ा अलर्ट रहना होगा –
- बार-बार बैलेंस चेक करने की आदत अब कंट्रोल करनी होगी।
- AutoPay से जुड़े रिमाइंडर या कटने का समय अब दिन के समय में रहेगा, ताकि ट्रैक करना आसान हो।
डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी आसान बना दी है, लेकिन इसके साथ कुछ जिम्मेदारियां भी आती हैं। NPCI के ये नए नियम डिजिटल सिस्टम को सुरक्षित और ज्यादा व्यवस्थित बनाने की कोशिश हैं। जरूरी है कि हम समय रहते इन्हें समझें और अपनी आदतों को थोड़ा-बहुत ढालें।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

