स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल और आसपास के इलाकों में देशभक्ति का माहौल छाया रहा। जिला पंचायत से लेकर नगर निगम, मेट्रो डिपो और वक्फ बोर्ड परिसर तक तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया गया।

जिला पंचायत में ध्वजारोहण
जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, सदस्य विनय मेहर, विधायक प्रतिनिधि दीपक गुर्जर, सीईओ इला तिवारी, संदीप कुमार श्रीवास्तव, आकाश परमार, कमल चंदानी, प्रीति राय और दीपक सूर्यवंशी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
नगर निगम में तिरंगे का सम्मान
भोपाल की महापौर मालती राय ने आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन भी उपस्थित रहे। वहीं, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित कार्यालय में तिरंगा फहराया।
मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का समारोह
मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी और कर्मचारी भी स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने सुभाष नगर स्थित डिपो पर झंडावंदन किया।
वक्फ बोर्ड और हमीदिया मदरसा में कार्यक्रम
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड परिसर और भोपाल के ऐतिहासिक मदरसा हमीदिया में अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान काजी मुश्ताक अली नदवी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम. एजाज खान, सीईओ फरजाना गजाला, अकमल जरदारी, याकूब साहब, इरशाद अंसारी, रमीज कुरैशी और जहरान हसन भी उपस्थित रहे।
देशभक्ति के गीतों, राष्ट्रगान और तिरंगे की शान में गूंजते नारों ने पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस को यादगार बना दिया। ऐसी और ताज़ा खबरों के लिए विज़िट करें: deshharpal.com
