टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘Bigg Boss 19’ इस बार और भी धमाकेदार होने वाला है। दर्शकों की बेसब्री अब खत्म होने वाली है, क्योंकि शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस सीजन में म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े जाने-माने सिंगर अमाल मलिक बिग बॉस के घर में नजर आएंगे। उनकी मौजूदगी से शो में म्यूजिक और मस्ती का तड़का लगने वाला है। वहीं, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम राइटर और एक्टर जीशान कादरी भी इस सीजन का हिस्सा बनेंगे। जीशान अपनी दमदार शख्सियत और बोलने के अंदाज़ से घर के माहौल को और दिलचस्प बना सकते हैं।
हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस में ड्रामा, एंटरटेनमेंट और इमोशंस का ज़बरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। फैंस सोशल मीडिया पर अपने फेवरेट्स के लिए पहले से ही चर्चाएं शुरू कर चुके हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि इन सितारों के साथ बाकी कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स इस शो में एंट्री लेते हैं और बिग बॉस के घर में कैसे तालमेल बैठाते हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
