गृहमंत्री Amit Shah ने एक इंटरव्यू में विपक्ष पर सीधा हमला बोला और कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि संसद में 130वां संविधान संशोधन (130th Constitutional Amendment Bill) पास होकर रहेगा। शाह ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष तो इतना हताश है कि अगर मौका मिला तो वे Jail को ही PM House या CM House बना देंगे और वहीं से सरकार चलाने की कोशिश करेंगे।
Rahul Gandhi पर करारा वार
Amit Shah ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi को घेरते हुए कहा कि वे बार-बार नैतिकता (morality) की बातें करते हैं, लेकिन जब मनमोहन सिंह सरकार ने लालू यादव को बचाने के लिए ordinance लाया था, तब खुद राहुल ने ही उसे फाड़ दिया था। शाह ने सवाल उठाया – अगर वह कदम नैतिक था तो अब क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि लगातार तीन चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी और उनकी पार्टी जनता को नैतिकता के नाम पर गुमराह करने की कोशिश कर रही है।
Jagdeep Dhankhar के इस्तीफे पर स्पष्टीकरण
पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar के अचानक इस्तीफे को लेकर शाह ने कहा कि यह पूरी तरह स्वास्थ्य कारणों (health reasons) से लिया गया फैसला है। उन्होंने धनखड़ की कार्यशैली और उनके संवैधानिक योगदान की तारीफ की।
Parliament में CISF Deployment पर जवाब
संसद में CISF की तैनाती को लेकर Amit Shah ने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मार्शल (Marshals) सिर्फ Chairman के आदेश पर लगाए जाते हैं। हाल ही में कुछ सांसदों ने सदन में खतरनाक स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी पड़ी। शाह ने कहा कि विपक्ष तीन चुनावी हार से निराश होकर ऐसे मुद्दों को उछाल रहा है।
INDIA Bloc और Sudarshan Reddy पर हमला
Amit Shah ने INDIA Bloc के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार Sudarshan Reddy की सोच को वामपंथी बताया। उन्होंने कहा कि रेड्डी ने Salwa Judum का विरोध किया और आदिवासियों को आत्मरक्षा का हक नहीं दिया, जिसकी वजह से नक्सल समस्या वर्षों तक बनी रही।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
