ग्रेटर नोएडा के चर्चित Nikki Bhati Murder Case ने पूरे देश को हिला दिया है। निक्की की मौत के बाद रोज़ नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ताज़ा आरोपों में पिता भिखारी सिंह ने कहा कि पति कामधंधा नहीं करते थे और Beauty Parlour की कमाई तक चुरा लेते थे।
Parlour से चोरी और Husband का लालच
Nikki Bhati ने मेहनत से एक Beauty Parlour शुरू किया था, लेकिन पति Vipin Bhati उस पर भी कब्जा जमाने लगा। निक्की के पिता का आरोप है कि दामाद पार्लर की कमाई अपने शौक पूरे करने में उड़ाते थे।
9 साल तक Dowry की मांग और Torture
भिखारी सिंह ने बताया कि शादी के समय उन्होंने Scorpio Car, Bullet Bike, Cash और Gold Jewellery तक दिया। इसके बाद भी ससुराल वालों ने चैन नहीं लिया।
परिवार का दावा है कि Nikki Bhati से 36 लाख रुपये और Mercedes Car तक की मांग की गई। इन मांगों को पूरा न करने पर निक्की को लगातार प्रताड़ित किया गया।
Instagram Reels और Beauty Parlour को लेकर विवाद
Nikki Bhati को Instagram Reels बनाना और Parlour चलाना पसंद था। लेकिन Vipin Bhati को यह मंज़ूर नहीं था। वह कहता था कि “हमारे परिवार में ऐसी बातें नहीं होतीं।”
पुलिस जांच के अनुसार, इसी मुद्दे पर अक्सर झगड़े होते थे और हत्या वाले दिन भी दोनों के बीच इस पर तीखी बहस हुई थी।
Vipin का Extra-Marital Affair
परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि विपिन का किसी दूसरी महिला से संबंध था। साल 2024 में वह एक महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया था। यह धोखा निक्की की ज़िंदगी में और दर्द ले आया।
Police Action और Arrest
- पति Vipin Bhati को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करने पर उसके पैर में गोली मारी गई।
- सास Daya Bhati को जेल भेजा गया।
- देवर Rohit Bhati भी गिरफ्तार हो चुका है।
- पुलिस अब निक्की के ससुर की तलाश में जुटी है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


