ईडी ने शिखर धवन को भेजा समन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गैरकानूनी ऑनलाइन बेटिंग ऐप (1xBet) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए समन जारी किया है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे धवन दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे।
आरोप क्या हैं?
ED को शक है कि शिखर धवन ने इस ऐप का प्रमोशन किया था और इससे जुड़ा भुगतान संदिग्ध चैनलों से हुआ हो सकता है। जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या धवन की भूमिका सिर्फ एंडोर्समेंट तक सीमित थी या पैसे के लेन-देन में भी उनका सीधा संबंध था।
Suresh Raina से पहले हो चुकी है पूछताछ
इस मामले में सुरेश रैना से भी अगस्त में ईडी ने पूछताछ की थी। रैना से उनकी प्रमोशन डील और पेमेंट ट्रांजेक्शन के बारे में सवाल किए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई और बड़े नाम भी इस केस की जांच में सामने आ सकते हैं।
क्यों अवैध है 1xBet जैसे बेटिंग ऐप्स?
- भारत में ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स गैरकानूनी माने जाते हैं।
- इनके जरिए भारी रकम हवाला नेटवर्क से देश के बाहर भेजे जाने का शक है।
- इसी वजह से ईडी ने PMLA (Prevention of Money Laundering Act) के तहत केस दर्ज किया है।
ईडी की बड़ी कार्रवाई
ED ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ खिलाड़ियों का मामला नहीं है, बल्कि इसमें कई सेलिब्रिटीज और बड़े प्रमोटर्स भी फंस सकते हैं। एजेंसी अब उन सभी लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है जिन्होंने इन ऐप्स का प्रचार किया।
आगे क्या हो सकता है?
अगर जांच में साबित होता है कि धवन या रैना को संदिग्ध चैनल से भुगतान किया गया था, तो दोनों खिलाड़ियों को कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
