Bhopal शहर में पहली बार बने Aishbagh Railway Over Bridge (ROB) को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल की लंबाई 648 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर है। इसे पुरानी रेलवे क्रॉसिंग से राहत दिलाने के लिए बनाया गया, लेकिन इसका 90 डिग्री का तीखा मोड़ अब विवाद का कारण बन गया है।
क्यों है Aishbagh ROB Controversial?
इस पुल पर वाहन चालकों को अचानक तीखा मोड़ लेना पड़ता है, जिससे road accidents का खतरा बढ़ सकता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे “Engineering Marvel” और “Design Disaster” दोनों तरह से टैग कर रहे हैं।
Railway की Warning अनसुनी!
अप्रैल 2024 में ही Indian Railways ने PWD (लोक निर्माण विभाग) को चेतावनी दी थी कि यह डिज़ाइन “कार्यक्षम नहीं” है और इससे इंजीनियरों की छवि खराब हो सकती है। इसके बावजूद ROB को इसी स्ट्रक्चर में बना दिया गया।
सरकार और PWD की सफाई
विवाद के बाद PWD ने कहा कि –
- पुल की चौड़ाई को 3 फीट तक बढ़ाया जाएगा
- 90 डिग्री मोड़ को slightly round shape दिया जाएगा
- Speed breakers, Reflective Strips, Convex Mirrors और Better Lighting लगाई जाएगी
CM Mohan Yadav का बयान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने साफ कहा कि जब तक तकनीकी खामी दूर नहीं होगी, तब तक Aishbagh ROB का Inauguration नहीं किया जाएगा। साथ ही, दोषी इंजीनियरों और अधिकारियों पर कार्रवाई के भी संकेत दिए।
Public Reaction
- कई लोगों ने इसे “भ्रष्टाचार और खराब प्लानिंग” का उदाहरण बताया।
- कुछ ने इसे “भविष्य का Accident Zone” करार दिया।
- वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर सुधार हो जाए तो यह ROB ट्रैफिक जाम और रेलवे क्रॉसिंग की समस्या का स्थायी समाधान देगा।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


