भारत में 22 September 2025 से GST (Goods and Services Tax) में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। सरकार ने कई आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं पर GST को शून्य (0%) कर दिया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को सीधे फायदे होंगे।
Food Items पर Zero GST
- Paneer, Roti, Paratha, Chapati
- UHT Milk
इन जरूरी खाद्य पदार्थों पर पहले 5% लगता था, जिसे अब पूरी तरह हटा दिया गया है। इसका मतलब है कि इन वस्तुओं की कीमतें कम होंगी और घरों में रोजमर्रा की खरीदारी सस्ती होगी।
Insurance Premium पर Tax छुट
- Life Insurance & Health Insurance Premiums
पहले इन बीमा प्रीमियम पर 18% लगता था, अब इसे शून्य कर दिया गया है। इससे बीमा की लागत घटेगी और ज्यादा लोग Health और Life Insurance का लाभ उठा पाएंगे।
Life-Saving Medicines पर GST हटाया
सरकार ने 33 Life-Saving Medicines पर पहले लगने वाला 12% हटाकर 0% कर दिया है।
इससे गंभीर बीमारियों के इलाज की लागत कम होगी और दवाइयाँ आम लोगों के लिए अधिक सस्ती होंगी।
Important Points
- ये बदलाव 22 September 2025 से लागू होंगे।
- पहले से किए गए भुगतान या अग्रिम भुगतान पर GST कटौती का लाभ नहीं मिलेगा।
- बीमा प्रीमियम समय पर भुगतान करना आवश्यक है, ताकि 0% GST का फायदा मिल सके।
सरकार का यह कदम उपभोक्ताओं के लिए राहत और आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं को सस्ता बनाने के लिए किया गया है। Paneer, Roti, Insurance और Life-Saving Medicines पर Zero लागू होने से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
