ओडिशा, 27 सितंबर 2025: PM Modi ने आज झारसुगुड़ा में BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क लॉन्च किया। यह नेटवर्क पूरी तरह भारत निर्मित तकनीक पर आधारित है, जिसे C-DOT (कोर नेटवर्क), Tejas Networks (RAN) और TCS (सिस्टम इंटीग्रेटर) ने मात्र 22 महीनों में विकसित किया है।
PM Modi ने इसे “मेक इन इंडिया” और “डिजिटल इंडिया” के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। उनका कहना है कि इससे भारत टेलीकॉम क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनकर वैश्विक मानकों पर खड़ा होगा।
BSNL Swadeshi 4G के मुख्य फायदे
- 97,500 मोबाइल टावर स्थापित किए गए, जिनमें से 92,600 टावर नई 4G तकनीक से लैस हैं।
- कुल लागत लगभग ₹37,000 करोड़।
- यह सेवा 26,700+ गांवों में पहुंचेगी, खासकर सीमावर्ती और ग्रामीण इलाकों में।
- भविष्य में इस नेटवर्क को सॉफ्टवेयर अपग्रेड से आसानी से 5G में बदला जा सकता है।
BSNL के नए Recharge Plans
BSNL ने लॉन्च के साथ कई किफायती और लोकप्रिय प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं:
| प्लान | वैधता | डेटा | कॉल | SMS |
|---|---|---|---|---|
| ₹107 | 28 दिन | 3GB | 200 मिनट | — |
| ₹153 | 25 दिन | प्रतिदिन 1GB | अनलिमिटेड | 100 |
| ₹199 | 28 दिन | प्रतिदिन 2GB | अनलिमिटेड | 100 |
| ₹249 | 45 दिन | प्रतिदिन 2GB | अनलिमिटेड | 100 |
| ₹1,499 | 336 दिन | कुल 24GB | अनलिमिटेड | 100 प्रतिदिन |
| ₹2,399 | 365 दिन | प्रतिदिन 2GB | अनलिमिटेड | 100 प्रतिदिन |
वैश्विक स्तर पर भारत की उपलब्धि
इस लॉन्च के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जो अपने टेलीकॉम उपकरण खुद बनाते हैं, जैसे डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण कोरिया और चीन। यह उपलब्धि भारत की टेक्नोलॉजी क्षमता और मेक इन इंडिया पहल को मजबूती देगी।
PM Modi ने कहा कि यह परियोजना BSNL को सशक्त करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी और इंटरनेट पहुंच को नई दिशा देगी।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
