मशहूर सिंगर Jubin Garg की मौत को लेकर अब बड़ा खुलासा सामने आया है। उनके करीबी साथी ने चौंकाने वाला दावा किया है कि जुबिन को जहर दिया गया था और उनकी मौत को हादसे की तरह दिखाने की साजिश रची गई।
साथी के मुताबिक, जुबिन की तबीयत पहले से ठीक नहीं थी और वह सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे थे, इसके बावजूद मैनेजर और ऑर्गेनाइजर ने उन्हें तैरने के लिए मजबूर किया। कुछ देर बाद जुबिन पानी में गिर गए और फिर बाहर नहीं निकल पाए।
साथी ने कहा कि ये कोई साधारण हादसा नहीं बल्कि प्लान की गई साजिश थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कार्यक्रम में जुबिन को बुलाया गया था, वहां की सारी व्यवस्था संदिग्ध थी और मैनेजर-ऑर्गेनाइजर दोनों ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की।
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जुबिन के फैंस सोशल मीडिया पर #JusticeForJubin ट्रेंड चला रहे हैं और सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
