दिवाली या दीपावली, भारत का सबसे बड़ा और आनंदमय त्यौहार है। यह अंधकार पर प्रकाश, दुख पर सुख और कठिनाई पर समृद्धि की जीत का प्रतीक है। दिवाली के मुख्य दिन Laxmi Pooja का विशेष महत्व है। इस दिन घर और व्यापार में मां लक्ष्मी की पूजा कर समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।
Laxmi Pooja का महत्व
Laxmi Pooja सिर्फ धन पाने के लिए नहीं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख और समृद्धि लाने के लिए मनाई जाती है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी उन्हीं घरों में आती हैं जो साफ-सुथरे, व्यवस्थित और श्रद्धाभाव से भरे हों। इसलिए दिवाली से पहले घर की सफाई और सजावट बहुत जरूरी है।
Diwali 2025 में Laxmi Pooja का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष Laxmi Pooja 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी।
शुभ मुहूर्त: 7.08 P.M बजे से 8.18 P.M बजे तक।
इस समय पूजा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-संपत्ति बढ़ती है।
दिवाली और Laxmi Pooja की प्रमुख रीतियाँ
- सफाई और सजावट: घर को रंगोली और दीपकों से सजाया जाता है।
- दीप जलाना: शाम को घर और आंगन में दीपक जलाकर अंधकार पर प्रकाश की जीत मनाई जाती है।
- Laxmi Pooja: पूजा थाल में दीपक, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम रखकर मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है।
- प्रसाद वितरण: पूजा के बाद परिवार और दोस्तों में मिठाई और प्रसाद बाटा जाता है।
दिवाली का संदेश
दिवाली सिर्फ धन और समृद्धि का त्यौहार नहीं है। यह अच्छाई, सकारात्मकता और ज्ञान की जीत का प्रतीक भी है। इस दिवाली अपने जीवन में खुशियाँ और प्रेम फैलाना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि धन-संपत्ति बढ़ाना।
Diwali 2025 हमें यह सिखाते हैं कि खुशहाल जीवन के लिए घर और मन की सफाई और सकारात्मक सोच आवश्यक है। इस दिवाली घर में उजाला और जीवन में खुशियाँ लाएँ।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

