पिछले तीन हफ्तों से लगातार Gold के दाम गिर रहे हैं। इस हफ्ते भी सोना ₹670 सस्ता हुआ है। अब सोने की कीमतों में यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी भारी कमी आई है — इस हफ्ते चांदी ₹850 घटकर ₹1,48,275 प्रति किलो पर पहुंच गई है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर सोने-चांदी पर भी दिख रहा है। निवेशक अब सुरक्षित निवेश के लिए शेयर मार्केट की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने की मांग थोड़ी कमजोर पड़ी है।
हालांकि ज्वैलर्स का कहना है कि आने वाले शादी के सीजन में सोने की खरीद फिर से बढ़ सकती है। अगर कीमतें इसी तरह नीचे रहीं, तो ग्राहकों के लिए ये समय सोना खरीदने का सही मौका साबित हो सकता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


