33 सेकंड में तबाही: Air India Flight 171 हादसे में 260 की मौत
Air India Flight 171 Crash News in Hindi – 12 जून 2025 को हुआ Air India का भयानक प्लेन क्रैश अब तक का सबसे दर्दनाक विमान हादसा बन गया है। अहमदाबाद से लंदन जा रही Air India Flight AI‑171 दुर्घटना के 33 सेकंड बाद बी.जे. मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकरा गई। इस हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हुई — जिनमें 241 यात्री और क्रू सदस्य विमान में थे और 19 लोग हॉस्टल में मौजूद थे।
Flight AI-171 Plane Crash कैसे हुआ?
- विमान ने अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह उड़ान भरी थी।
- टेकऑफ के 33 सेकंड बाद तकनीकी खराबी के कारण विमान नीचे आकर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकरा गया।
- हादसे में 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे।
260 में से 259 शवों की पहचान, अंतिम की रिपोर्ट लंबित
- अब तक 259 शवों की पहचान हो चुकी है।
- 253 मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट से की गई।
- 6 मृतकों की पहचान चेहरे से की गई।
- 1 शव की डीएनए रिपोर्ट अभी पेंडिंग है।
- 256 शव उनके परिवारों को सौंपे जा चुके हैं।
सिर्फ एक Survivor: ब्रिटेन निवासी
- इस हादसे में सिर्फ 1 व्यक्ति जीवित बच पाया — विवश कुमार रमेश, जो ब्रिटेन से थे।
- वह विमान में सीट 11A पर बैठे थे।
- उन्होंने बताया कि वह मलबे के बीच जागे और खुद बाहर निकलकर मदद मांगी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की।
Black Box और दुर्घटना की जांच
- फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और वॉयस रिकॉर्डर (Black Box) को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
- जांच भारत की AAIB टीम कर रही है, जिसमें अमेरिकी NTSB और GE कंपनी के विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
- 30 दिनों के भीतर Preliminary Report जारी की जाएगी।
Air India मुआवजा और सहायता पैकेज
- Air India (Tata Group) ने हर मृतक के परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
- साथ ही, ₹25 लाख की अंतरिम राहत राशि भी दी जा रही है।
- घायल लोगों का इलाज और हॉस्टल के पुनर्निर्माण का जिम्मा भी टाटा समूह ने लिया है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
