बिहार चुनाव के दौरान Alinagar विधानसभा क्षेत्र में माहौल गर्म है। यहां BJP प्रत्याशी Alinagar में BJP पर नाराजगी: लोगों ने कहा- ‘Maithili Thakur को लेकर लोगों में नाराजगी साफ नजर आ रही है। कई स्थानीय लोग कह रहे हैं कि वे मैथिली को वोट नहीं देंगे, क्योंकि “वो बाहरी हैं” और “जीतकर दिल्ली चली जाएंगी”।
गांव के कई लोगों का कहना है कि बीजेपी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर बाहर से उम्मीदवार लाकर “पाग” यानी मिथिला की अस्मिता का अपमान किया है। उनका कहना है कि मैथिली ठाकुर भले ही सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं, लेकिन जनता अपने बीच के नेता को चाहती है जो हर सुख-दुख में साथ रहे।
स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि “हम चाहते हैं अपना उम्मीदवार, जो यहीं रहे, हमारे बीच। दिल्ली में रहने वाली मैथिली को क्या पता यहां की परेशानी क्या है?”
हालांकि, बीजेपी समर्थकों का तर्क है कि मैथिली ठाकुर युवाओं की पहचान हैं और मिथिला संस्कृति की आवाज हैं। वे मानते हैं कि विरोध सिर्फ कुछ स्थानीय नेताओं तक सीमित है, आम जनता अब भी मैथिली के साथ है।
अलीनगर की यह लड़ाई अब सिर्फ सीट की नहीं, बल्कि “स्थानीय बनाम बाहरी” और “अस्मिता बनाम पहचान” की बन चुकी है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
