दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। America ने चीन से आ रहे ईरान के एक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह जहाज होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी अमेरिकी बलों ने कार्रवाई की।
इस घटना के बाद ईरान ने कड़ी नाराजगी जताई है। ईरान के अधिकारियों ने साफ कहा है कि इस कदम का जवाब जल्द दिया जाएगा। उनका कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई होती है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं न सिर्फ क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चिंता बढ़ा देती हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी पड़ सकता है।
फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस मामले पर बनी हुई है कि आगे अमेरिका और ईरान के बीच हालात किस दिशा में जाते हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

