केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार राज्य में अवैध घुसपैठ को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। शाह ने दावा किया कि बंगाल की सीमाएं असुरक्षित हैं और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
अमित शाह ने कहा, “अगर पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार बनी तो हालात पूरी तरह बदल जाएंगे। उस समय न तो कोई घुसपैठिया घुस पाएगा और न ही परिंदा भी पर मार सकेगा।” उन्होंने साफ कहा कि BJP की सरकार बनने पर अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा।
गृह मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के चलते घुसपैठ पर आंखें मूंदे हुए है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की सुरक्षा, संस्कृति और रोजगार पर सीधा असर पड़ रहा है।
अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि BJP की प्राथमिकता देश और राज्य की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा मजबूत की जाएगी और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
