पंजाब के Amritsar में पर्यटन को नई पहचान देने की तैयारी शुरू हो गई है। अब पर्यटक सड़क के ट्रैफिक से बचते हुए हवा में सफर का आनंद ले सकेंगे। शहर में एक बड़ा केबल कार प्रोजेक्ट लाने की योजना बनाई जा रही है, जिसके तहत अमृतसर एयरपोर्ट, अटारी बॉर्डर और गोल्डन टेंपल को आपस में जोड़ा जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। खासतौर पर गोल्डन टेंपल और अटारी बॉर्डर देखने आने वाले लोगों के लिए यात्रा पहले से ज्यादा आसान और रोमांचक हो जाएगी।
पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
अमृतसर पंजाब का सबसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन शहर माना जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं। बढ़ते ट्रैफिक और लंबी दूरी की परेशानी को देखते हुए प्रशासन अब आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर काम कर रहा है।
प्रस्तावित केबल कार सेवा के जरिए श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे गोल्डन टेंपल और अटारी बॉर्डर तक कनेक्टिविटी दी जाएगी। इससे पर्यटकों का समय भी बचेगा और शहर में ट्रैफिक दबाव भी कम होगा।
सरकार और प्रशासन कर रहे तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को लेकर शुरुआती स्तर पर प्लानिंग और तकनीकी अध्ययन शुरू कर दिया गया है। यदि सबकुछ योजना के अनुसार रहा तो आने वाले समय में अमृतसर देश के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां शहरी केबल कार सेवा उपलब्ध होगी।
