मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में स्थित लोकप्रिय हिंदी टीवी सीरियल Anupamaa के सेट पर सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दिन की शूटिंग शुरू होने वाली थी। सेट पूरी तरह से लकड़ी और टेंट मटेरियल से बना हुआ था, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।
Anupamaa टीवी शो में रूपाली गांगुली लीड रोल में हैं और यह देशभर में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला शो बन चुका है। आग की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे और कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
कोई जानमाल का नुकसान नहीं, लेकिन बड़ा खतरा टल गया
आग सुबह करीब 5 बजे लगी, जब तकनीकी स्टाफ सेट की तैयारियों में जुटा था। राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई और कोई घायल नहीं हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
AICWA का बड़ा बयान – “जिम्मेदारों पर दर्ज हो FIR”
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए इसे ‘गंभीर लापरवाही’ का नतीजा बताया है। संगठन ने निम्नलिखित मांगें की हैं:
- इस हादसे की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए।
- सेट के निर्माता, चैनल, फिल्म सिटी प्रबंधन और श्रम विभाग के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।
- बीमा राशि क्लेम करने के लिए आग लगने की साजिश भी हो सकती है – इसकी भी जांच हो।
- फिल्म सिटी में चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स की फायर सेफ्टी ऑडिट तुरंत करवाई जाए।
AICWA ने यह भी याद दिलाया कि नवंबर 2024 में ‘Anupamaa‘ के सेट पर करंट लगने की घटना सामने आई थी, लेकिन तब भी कोई एक्शन नहीं लिया गया।
जांच जारी है
वर्तमान में मुंबई फायर डिपार्टमेंट और पुलिस विभाग इस मामले की जांच कर रहे हैं। AICWA ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो इंडस्ट्री में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
