आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

भोपाल में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, बोरे में भरकर ले जा रहा था पड़ोसी, लोगों ने बचाई जान

राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पड़ोसी युवक ने बदला लेने की नीयत से डेढ़ साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर उसे बोरे में भर लिया। हालांकि, बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठाया पुलिस के मुताबिक, बागमुगालिया निवासी रश्मि अहिरवार (27) अपने दो बच्चों और सास-ससुर के साथ रहती हैं। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। शनिवार सुबह उनका डेढ़ वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अरुण वहां पहुंचा और बच्चे को उठाकर एक बोरे में भर लिया। इसके बाद वह मासूम को लेकर वहां से निकलने लगा। बच्चे के रोने से खुली साजिश रास्ते में बोरे के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। लोगों ने आरोपी को रोककर बोरा खुलवाया तो उसके अंदर मासूम सुरक्षित मिला। यह देखते ही लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुरानी रंजिश के चलते रची थी साजिश पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बच्चे की मां से पुरानी रंजिश थी। इसी दुश्मनी का बदला लेने के लिए उसने मासूम का अपहरण करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। भोपाल समेत मध्य प्रदेश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Read more

मध्यप्रदेश पुलिस में 168 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सूबेदार और कार्यवाहक RI बने रक्षित निरीक्षक

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के 168 सूबेदार और कार्यवाहक रक्षित निरीक्षकों (RI) को पदोन्नत कर नियमित रक्षित निरीक्षक (RI) बना दिया है। पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा जारी आदेश के बाद यह पदोन्नति लागू कर दी गई है। इससे प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। GAD के निर्देश के बाद शुरू हुई प्रक्रिया यह पदोन्नति प्रक्रिया 30 जून 2026 को मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी पत्र और ‘मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025’ के तहत शुरू की गई। आदेश के अनुसार, सभी पदोन्नत अधिकारियों को फिलहाल रक्षित निरीक्षक के रिक्त पदों पर अगले आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। मिलेगा लेवल-10 का वेतनमान प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों को मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-10 का लाभ मिलेगा। यह वेतनमान 9300-34800 रुपये + 4200 रुपये ग्रेड पे के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगा। इन मामलों में नहीं मिलेगी कार्यमुक्ति पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह सभी पदोन्नतियां सुप्रीम कोर्ट में लंबित विशेष अनुमति याचिका (SLP) क्रमांक 13954/2016 तथा भविष्य में न्यायालयों द्वारा दिए जाने वाले फैसलों के अधीन रहेंगी। साथ ही, पदोन्नत अधिकारियों को नियम-13 के तहत वेतन निर्धारण के लिए आदेश जारी होने के एक महीने के भीतर अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा। विभागीय जांच वाले अधिकारियों पर रोक पुलिस मुख्यालय ने सभी इकाई प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई अधिकारी निलंबित है, विभागीय जांच का सामना कर रहा है, किसी आपराधिक मामले में आरोप-पत्र (चार्जशीट) दाखिल हो चुका है या उसने अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा नहीं किया है, तो उसे किसी भी स्थिति में कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों की रिलीविंग नियमों के अनुसार ही की जाएगी। मध्यप्रदेश और देशभर की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Read more

बिलासपुर में मछली चोरी का वीडियो बनाना पड़ा भारी, चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग हिरासत में

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में मछली चोरी का वीडियो बनाने और उसका विरोध करने का मामला खूनी वारदात में बदल गया। शनिवार रात आरोपियों ने पहले चौकीदार की बाइक को स्कॉर्पियो से टक्कर मारी, फिर लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 9 बजे नवागांव कैंप जाने वाले रास्ते पर हुई। खूंटाघाट बांध में चौकीदारी करने वाले तिरिथराम यादव अपने साथी श्याम सिंह पोर्ते के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार आरोपी वहां पहुंचे और उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। खेत तक दौड़ाकर की बेरहमी से पिटाई बाइक से गिरने के बाद आरोपियों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए तिरिथराम यादव खेत की ओर भागे, लेकिन आरोपी उनके पीछे दौड़ पड़े। आरोपियों ने उन्हें पकड़कर बेरहमी से पीटा। गंभीर चोटों के कारण तिरिथराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, श्याम सिंह पोर्ते किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर भाग निकले और अपनी जान बचाई। मछली चोरी का विरोध बना हत्या की वजह पुलिस जांच में सामने आया है कि तिरिथराम यादव और श्याम सिंह पोर्ते खूंटाघाट बांध में चौकीदारी करते थे। आरोप है कि गोलू धीवर और अनिश धीवर लंबे समय से वहां अवैध रूप से मछली चोरी करते थे। तिरिथराम ने चोरी का विरोध किया था और आरोपियों का वीडियो भी बनाया था। इसी दौरान आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया था। तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। पहले भी दर्ज हुई थी शिकायत रतनपुर थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने बताया कि मोबाइल तोड़ने की शिकायत पहले भी थाने में दर्ज कराई गई थी। उस समय आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। साथी ने बताई पूरी वारदात घटना के प्रत्यक्षदर्शी श्याम सिंह पोर्ते ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात जब वे दोनों नवागांव कैंप की ओर जा रहे थे, तभी गोलू धीवर, अनिश धीवर और उनके अन्य साथी स्कॉर्पियो से पहुंचे। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद अनिश ने श्याम सिंह को पकड़ लिया, जबकि गोलू ने डंडे से दोनों पर हमला कर दिया। तिरिथराम जान बचाकर भागे, लेकिन आरोपी उन्हें पकड़कर पीटते रहे, जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्याम सिंह पोर्ते की शिकायत पर रतनपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। छत्तीसगढ़ और देशभर की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Read more

भोपाल: थार हटाने के विवाद में किसान को मारी गोली, लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर किया फायर, 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित सागर रॉयल होम्स में शनिवार देर रात गेट पर खड़ी थार हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रास्ता साफ करने के लिए हॉर्न बजाने पर तीन युवक भड़क गए। बाद में उन्होंने एक किसान के साथ मारपीट की, उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर छीन ली और दो राउंड फायर कर दिए। फायरिंग में एक गोली किसान के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी, जिससे हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। दूसरी गोली निशाने से चूक गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हॉर्न बजाने पर शुरू हुआ विवाद मिसरोद थाना प्रभारी विमलेश राय के अनुसार, सागर रॉयल होम्स निवासी 33 वर्षीय हरीश कुमार राय खेती-किसानी का काम करते हैं। शनिवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच वह अपनी स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। मुख्य गेट पर हर्षित पटेल की थार खड़ी थी, जिसमें हर्षित, अनुभव चौबे और लोकेश रघुवंशी बैठे हुए थे। कई बार हॉर्न बजाने के बाद भी जब रास्ता खाली नहीं हुआ तो हरीश दूसरे गेट से होकर पार्किंग में चले गए। पार्किंग में की मारपीट, फिर छीन ली रिवॉल्वर पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक भी थार लेकर पार्किंग में पहुंच गए। वहां गेट पर वाहन खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए डंडों से हरीश की पिटाई कर दी। इसी दौरान हर्षित ने हरीश की लाइसेंसी रिवॉल्वर छीन ली और दो गोलियां चला दीं। एक गोली हरीश के बाएं पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली मिस हो गई। मौके से मिले दो खाली कारतूस घटना की सूचना मिलते ही मिसरोद पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से दो खाली कारतूस बरामद किए। घायल हरीश कुमार राय को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल पुलिस ने मामले में हर्षित पटेल (21), अनुभव चौबे (19) और लोकेश रघुवंशी (24) को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी निजी कंपनियों में कार्यरत बताए जा रहे हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। भोपाल समेत मध्य प्रदेश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Read more

ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड के टेस्ट कोच पद से हटाए गए, ‘बैजबॉल’ युग का अंत

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुलम को उनके पद से हटा दिया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि एशेज सीरीज से पहले टीम में बदलाव का यह सही समय है। हालांकि, मैकुलम इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल (वनडे और टी-20) टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। लगातार हार के बाद लिया गया फैसला मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हालिया प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम ने अपने आखिरी 9 टेस्ट मैचों में से 7 मुकाबले गंवा दिए। वहीं, दो सप्ताह पहले न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को उसके घर में 2-1 से टेस्ट सीरीज हराई थी। सीरीज हारने के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। इसके साथ ही चार साल से चर्चा में रहा ‘बैजबॉल’ दौर भी खत्म हो गया। मैकुलम बोले- फैसले का सम्मान करता हूं पद से हटाए जाने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि टेस्ट टीम के साथ बिताया गया समय उनके करियर का शानदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा, “मैंने टेस्ट टीम को कोच करना बेहद पसंद किया। हमने साथ मिलकर कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं। यह फैसला दुखद जरूर है, लेकिन मैं इसका सम्मान करता हूं। अब मेरा पूरा ध्यान व्हाइट-बॉल टीम पर रहेगा।” 2022 में शुरू हुआ था बैजबॉल युग ब्रेंडन मैकुलम ने 2022 में बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के साथ इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। उनकी शुरुआत शानदार रही और टीम ने शुरुआती 11 में से 10 टेस्ट मैच जीते। हालांकि, बाद में प्रदर्शन लगातार गिरता गया। बतौर टेस्ट कोच उन्होंने कुल 49 मैचों में इंग्लैंड का मार्गदर्शन किया, जिसमें टीम ने 27 मुकाबले जीते, 20 हारे और 2 टेस्ट ड्रॉ रहे। दिलचस्प बात यह रही कि मैकुलम ने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 की सीरीज जीत से की थी। वहीं, अंत भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 की हार के साथ हुआ। क्या था ‘बैजबॉल’? मैकुलम के आने से पहले इंग्लैंड ने 17 टेस्ट मैचों में केवल एक जीत दर्ज की थी। ऐसे में उन्होंने खिलाड़ियों से निडर होकर आक्रामक बल्लेबाजी करने को कहा। उनका मानना था कि स्कोर, पिच या परिस्थिति चाहे जैसी हो, टीम को हमेशा जीत के लिए सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहिए। ब्रेंडन मैकुलम का निकनेम ‘बैज’ (Baz) है, इसलिए इस रणनीति को ‘बैजबॉल’ नाम दिया गया। इस आक्रामक सोच ने टेस्ट क्रिकेट को नया रोमांच दिया और इंग्लैंड ने कई यादगार जीत दर्ज कीं। बैजबॉल से मिली कई ऐतिहासिक जीत बैजबॉल के दौर में इंग्लैंड ने कई बड़े लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किए। कई बार आक्रामक रणनीति पड़ी भारी हालांकि, यही आक्रामक शैली कई मौकों पर इंग्लैंड की हार का कारण भी बनी। 2023 एशेज के पहले टेस्ट में समय से पहले पारी घोषित करने का फैसला उल्टा पड़ गया और ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक जीत दर्ज की। वेलिंग्टन टेस्ट में जीत के बेहद करीब पहुंचने के बावजूद इंग्लैंड केवल एक रन से हार गया। वहीं, 2025 में भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट में भी बल्लेबाजों ने अनावश्यक आक्रामक शॉट खेलकर मैच गंवा दिया। इंग्लैंड के सामने नई चुनौती बेन स्टोक्स के संन्यास और ब्रेंडन मैकुलम के हटने के बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम फिलहाल बिना नियमित कप्तान और बिना मुख्य कोच के है। ECB ने नए टेस्ट हेड कोच की तलाश शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एंड्रयू फ्लिंटॉफ, रिचर्ड डॉसन, रयान कैंपबेल और जस्टिन लैंगर इस पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं, कप्तानी की दौड़ में हैरी ब्रूक सबसे आगे बताए जा रहे हैं। क्या अब खत्म हो जाएगा बैजबॉल? मैकुलम और स्टोक्स के जाने के बाद इंग्लैंड की टेस्ट रणनीति में बदलाव देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि एशेज 2027 को ध्यान में रखते हुए टीम अब सीमिंग पिचों पर ज्यादा फोकस करेगी और बल्लेबाजी का तरीका भी बदल सकता है। हालांकि, टीम की नई दिशा काफी हद तक नए कप्तान और नए मुख्य कोच की सोच पर निर्भर करेगी। क्रिकेट और खेल जगत की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Read more

रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 29 लाख रुपये का गांजा जब्त, 2 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग ऑपरेशन में 29 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया है। टिकरापारा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में कुल 56.326 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस दौरान 2 महिलाओं सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में पति-पत्नी, देवर और ओडिशा से गांजे की सप्लाई करने वाले बिचौलिए भी शामिल हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। नीलगिरी प्लांटेशन के पास पहली कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने बताया कि पहली कार्रवाई टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार रोड स्थित नीलगिरी प्लांटेशन के पास की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर कमलेश सोनवानी, राजा टंडन और नीतू टंडन को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 46.100 किलोग्राम गांजा, एक सुजुकी एक्सेस स्कूटर और मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजे की खेप ओडिशा के कालाहांडी जिले से रायपुर लाई गई थी। सप्लाई चेन का हुआ खुलासा पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस सप्लाई चेन तक पहुंच गई। इसके आधार पर रायपुर रेलवे स्टेशन के पास से ओडिशा निवासी बनमाली तांडी और अनु तांडी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में कमलेश, राजा और नीतू को सप्लाई करते थे। इसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में इसकी अवैध बिक्री की जाती थी। इस कार्रवाई में जब्त गांजा और अन्य सामान की कुल कीमत करीब 24 लाख रुपये आंकी गई है। पहले भी दर्ज हैं कई मामले पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी कमलेश सोनवानी के खिलाफ रायपुर और महासमुंद में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से चार मामले दर्ज हैं। वहीं राजा टंडन भी ओडिशा में नारकोटिक्स एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। भाठागांव बस स्टैंड से 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार दूसरे ऑपरेशन में पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड के पास से तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी कपिल कटारिया, प्रयागराज निवासी महेश दुबे और अलीगढ़ निवासी नीरज शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10.226 किलोग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5.12 लाख रुपये बताई गई है। नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के आधार पर ड्रग तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ और देशभर की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Read more

भोपाल में 13 जुलाई को 20 से ज्यादा इलाकों में 4 से 6 घंटे रहेगी बिजली गुल, पहले देख लें पूरी सूची

भोपाल में सोमवार 13 जुलाई को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के 20 से अधिक इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने पहले ही इसकी जानकारी जारी कर दी है। बिजली कटौती का असर टीटी नगर, न्यू मार्केट, पटेल नगर, रायसेन रोड, आनंद नगर और ओमेगा कॉलोनी समेत कई प्रमुख इलाकों में देखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लोगों से अपील बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान सहयोग करें। निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, इसलिए मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी उपकरण पहले से चार्ज कर लें। साथ ही पानी की मोटर और अन्य आवश्यक घरेलू कार्य भी समय रहते पूरे कर लें। भोपाल समेत मध्य प्रदेश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Read more

इंग्लैंड और आयरलैंड से लगातार हार के बाद टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव संभव, BCCI करेगा समीक्षा

इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो टी-20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल का कार्यकाल जल्द समाप्त होने वाला है। ऐसे में दोनों के टीम से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों का मौजूदा अनुबंध इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद समाप्त हो जाएगा। इसके बाद BCCI टीम और सपोर्ट स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा। खराब प्रदर्शन और फील्डिंग बनी चिंता लगातार हार के साथ-साथ टीम इंडिया की कमजोर फील्डिंग भी बोर्ड की चिंता का कारण बनी हुई है। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने 10 से ज्यादा कैच छोड़े। ऐसे में फील्डिंग कोच टी. दिलीप की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल टी. दिलीप को बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर के साथ हटाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें फिर से जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। लगातार यात्रा से खुश नहीं हैं रयान टेन डोशेट रिपोर्ट्स के अनुसार, रयान टेन डोशेट पूरे साल भारतीय टीम के साथ लगातार यात्रा करने से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने अपनी यह बात BCCI के सामने भी रखी है। साथ ही, उनके किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने की भी चर्चा है। दूसरी ओर, बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल भी अपने भविष्य को लेकर दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। लक्ष्मीपति बालाजी को मिल सकती है नई जिम्मेदारी यदि रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल टीम से अलग होते हैं, तो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के नए फास्ट बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी को श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ भेजा जा सकता है। भारत अगस्त की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। वहीं, जुलाई के आखिर में जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के कोचिंग स्टाफ के साथ टीम की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। गौतम गंभीर ने चुने थे दोनों कोच रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल को गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में टीम इंडिया का मुख्य कोच बनने के बाद अपने सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया था। इससे पहले बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर की जगह सितांशु कोटक को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। अब इंग्लैंड दौरे के बाद गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में एक और बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। गौतम गंभीर की कोचिंग में मिला मिला-जुला प्रदर्शन गौतम गंभीर की कोचिंग में सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि, इसके बाद भारत को लगातार आयरलैंड (2-0) और इंग्लैंड (4-0) के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन रहा निराशाजनक टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने 18 टेस्ट मैचों में केवल 6 जीत दर्ज की। टीम को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हार मिली। इसके अलावा, भारत करीब 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी गंवा बैठा। 12 साल बाद इंग्लैंड ने जीती टी-20 सीरीज साल 2014 के बाद पहली बार इंग्लैंड ने भारत को टी-20 सीरीज में हराया। दोनों देशों के बीच अब तक 10 टी-20 सीरीज खेली जा चुकी हैं। इनमें भारत ने 5 और इंग्लैंड ने 4 सीरीज जीती हैं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही। पहली बार आयरलैंड से भी हारा भारत इंग्लैंड से पहले भारतीय टीम को पहली बार आयरलैंड के खिलाफ भी टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। दो मैचों की यह सीरीज आयरलैंड ने 2-0 से अपने नाम की। इससे पहले भारत को आखिरी बार 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार मिली थी। क्रिकेट और खेल जगत की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Read more

लॉर्ड्स टेस्ट: यस्तिका भाटिया के ऐतिहासिक शतक से भारत मजबूत, 420 रन की बढ़त

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम ने मुकाबले पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे दिन के दूसरे सत्र तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 305 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही टीम की कुल बढ़त 420 रन पहुंच गई है। इस मुकाबले की सबसे बड़ी स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया रहीं। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 158 गेंदों में 113 रन बनाए और इतिहास रच दिया। यस्तिका लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। यस्तिका ने रचा इतिहास यस्तिका भाटिया ने 145 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। अपनी 113 रन की पारी में उन्होंने 14 शानदार चौके लगाए। उन्होंने पहले स्मृति मंधाना के साथ 73 रन और फिर दीप्ति शर्मा के साथ 52 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारत की बढ़त को मजबूत किया। स्मृति मंधाना का लगातार दूसरा अर्धशतक सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 130 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। इससे पहले पहली पारी में भी उन्होंने 83 रन बनाए थे। वहीं, शेफाली वर्मा ने 33 रन का योगदान दिया। भारत ने तीसरे दिन की शुरुआत 154/1 के स्कोर से की थी। इसके बाद स्मृति मंधाना (70), जेमिमा रोड्रिग्स (3) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (16) जल्दी आउट हो गईं। हालांकि, यस्तिका भाटिया ने पारी को संभालते हुए शतकीय पारी खेली। वह 113 रन बनाकर सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर आउट हुईं। इसके बाद दीप्ति शर्मा 10 रन और स्नेह राणा 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। फिलहाल ऋचा घोष 31 रन और सायली सतघारे 1 रन बनाकर नाबाद हैं। सोफी एक्लेस्टोन ने झटके पांच विकेट इंग्लैंड की स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। उन्होंने हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, यस्तिका भाटिया और स्नेह राणा समेत पांच भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं, लॉरेन बेल ने दो विकेट हासिल किए। भारत की 420 रन की बढ़त को देखते हुए मैच में उसकी स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। अब इंग्लैंड के सामने इस मुकाबले में वापसी करना बड़ी चुनौती होगी। क्रिकेट और खेल जगत की ताजा खबरों के लिए विजिट करें deshharpal.com
Read more

रायपुर में एक दिन में दो चाकूबाजी की वारदातें, ई-रिक्शा चालक समेत तीन घायल

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को शहर के खमतराई और सरोरा इलाके में हुई दो अलग-अलग वारदातों में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पहली घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, तेलीबांधा निवासी संजय निषाद गुरुवार शाम अपने साथी भरत यादव के साथ ई-रिक्शा से एक महिला यात्री को विशाल नगर से सेंट जेवियर्स स्कूल की ओर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सृष्टि प्लाजा, राजीव गांधी नगर के पास तीन युवकों ने रास्ते में गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और चाकू निकाल लिया। एक आरोपी ने संजय निषाद के सीने पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हाथ से वार रोक लिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपियों ने भरत यादव की कमर के ऊपर चाकू मार दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें ‘राहुल’ नाम से लगातार कॉल आ रही थी। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। दूसरी घटना सरोरा इलाके में हुई, जहां मजदूर नगर निवासी युवराज सेन का कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाया और केटीएम बाइक से पहुंचे एक युवक ने युवराज पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवराज को पहले स्थानीय क्लीनिक और बाद में एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। साथ ही घटनाओं के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
Read more
1 … 58 59 60 61 62 … 113

Trending News

Editor's Picks

इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक

इंदौर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में नए खुलासे हुए हैं। लोकायुक्त के मुताबिक, 19 अक्टूबर तक की जांच में फिरोज खान, उनके परिवार, सहयोगियों और संबंधित फर्म के नाम पर कुल 46 अचल संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है। इन संपत्तियों की अनुमानित वर्तमान बाजार कीमत 64 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है, जबकि इनकी कुल गाइडलाइन कीमत करीब 17.19 करोड़ रुपये बताई गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, फिरोज खान और उनसे जुड़े लोगों की चल-अचल संपत्तियों पर अब तक 18.79 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने की जानकारी मिली है। लोकायुक्त संपत्तियों के दस्तावेजों, खरीद में इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित लोगों की भूमिका का सत्यापन कर रहा है। जांच अभी जारी है। रंगवासा से लसूड़िया मोरी तक जमीन खरीदने की जानकारी जांच के दौरान इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के ग्राम रंगवासा में कई कृषि भूमि की रजिस्ट्रियां सामने आई हैं। ये जमीनें वर्ष 2023 और 2024 में अलग-अलग तारीखों पर खरीदी गई थीं। इसके अलावा, जुलाई 2024 में लसूड़िया मोरी क्षेत्र में रेड कारपेट के पीछे 11.771 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदे जाने की जानकारी मिली है। इस जमीन का गाइडलाइन मूल्य करीब 3.85 करोड़ रुपये बताया गया है। लोकायुक्त के मुताबिक, इन जमीनों की खरीद स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर की गई। जांच में सामने आया है कि यह फर्म फिरोज खान की पत्नी हिना खान और इंदौर निवासी युवराज पंवार के संयुक्त नाम से संचालित है। एजेंसी फर्म से जुड़े दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की भी जांच कर रही है। लोकायुक्त की जांच में अब तक सामने आए आंकड़े लोकायुक्त की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जांच में अब तक ये आंकड़े सामने आए हैं: ये आंकड़े जांच के दौरान अब तक जुटाई गई जानकारी पर आधारित हैं। संपत्तियों के वास्तविक स्वामित्व, खरीद के लिए इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है। 14 अक्टूबर को कई ठिकानों पर हुई थी सर्चिंग लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर को फिरोज खान के विभिन्न आवासों और अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी। इसके बाद से जांच एजेंसी संपत्तियों, वित्तीय लेन-देन और उनसे जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है। जांच में संपत्तियों की खरीद की तारीख, गाइडलाइन मूल्य और अनुमानित बाजार मूल्य का मिलान किया जा रहा है। आय के ज्ञात स्रोतों और संपत्तियों पर किए गए खर्च के बीच संभावित अंतर का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे की जानकारी जांच के निष्कर्षों के आधार पर सामने आएगी।

लाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के तिन्दी क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उदयपुर पहुंचाया गया है। वीर मंदिर के पास मोड़ पर चालक ने खोया नियंत्रण पुलिस जिला मुख्यालय केलांग से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे हुआ। हरियाणा नंबर की i20 कार में सात लोग सवार होकर तिन्दी गांव से सलग्रां गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इनमें छह लोग सलग्रां गांव और एक व्यक्ति भुजुंड गांव का निवासी था। कार जब तिन्दी के समीप वीर मंदिर के पास एक मोड़ पर पहुंची, तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे गहरी ढांक में गिरते हुए चंद्रभागा नदी के किनारे जा पहुंची। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी तांदी, पुलिस थाना उदयपुर और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव दल ने घायलों को निकालकर CHC उदयपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए CHC उदयपुर भेजे गए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों के नाम पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग सलग्रां गांव के निवासी थे। चार लोग घायल, चालक भी शामिल हादसे में घायल चारों लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है: घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में परिवार और पंजाब सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ है। परिजनों की मांगों पर बातचीत के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित तीन महिला IAS अधिकारियों की कमेटी की पहली बैठक सोमवार को बेनतीजा रही। परिवार और एक्शन कमेटी ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और धरना जारी रहेगा। सोमवार को तीनों महिला IAS अधिकारी झोटा के पिता भीम सिंह और पत्नी मनप्रीत कौर से मिलने पहुंचीं। इस दौरान परिवार की ओर से गठित एक्शन कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सरकार की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर सहमति नहीं बन सकी है। मांगपत्र सौंपा, CBI जांच की मांग पर अड़ा परिवार एक्शन कमेटी के सदस्यों के मुताबिक, सरकार की कमेटी को मांगपत्र सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा और अंतिम संस्कार भी नहीं होगा। एक्शन कमेटी ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को परिवार से मिलने आ रहे हैं। कमेटी की मांग है कि अमित शाह परिवार से मुलाकात के दौरान मामले की CBI जांच का ऐलान करें। AAP विधायकों को लानत पत्र देने पहुंचे समर्थक, पुलिस से धक्कामुक्की परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में सोमवार को इंसाफ कमेटी, किसान संगठनों और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के घरों पर लानत पत्र देने का अभियान चलाया। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी। लुधियाना में AAP विधायक अशोक पराशर पप्पी के घर की ओर जा रहे अकाली नेताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। नेताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिसके बाद छह नेताओं को आगे जाने की अनुमति दी गई। वहीं, बठिंडा के तलवंडी साबो में विधायक प्रो. बलजिंदर कौर के घर के बाहर पुलिस और किसान व अकाली नेता आमने-सामने आ गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते हुए विधायक की कोठी पर लानत पत्र चिपका दिया। मौड़ मंडी में धरने के दौरान अकाली नेताओं में बहस मौड़ मंडी में विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना के घर के बाहर चल रहे धरने के दौरान भी माहौल गरमा गया। यहां अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के हलका इंचार्ज और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के एक कार्यकर्ता के बीच तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि विवाद उस समय शुरू हुआ, जब लक्खा सिधाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बयान दे रहे थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंजाब की अलग-अलग सरकारों के कामकाज, पूर्व अकाली सरकार के फैसलों और भाजपा के साथ गठबंधन जैसे मुद्दों पर बहस हुई। पिता बोले- पत्नी भी एक्शन कमेटी में होंगी शामिल परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि अब उनकी बहू मनप्रीत कौर खुद एक्शन कमेटी में शामिल होंगी और मीडिया को भी संबोधित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक्शन कमेटी के कुछ सदस्यों ने पहले अमित शाह के विरोध का ऐलान किया था। भीम सिंह के मुताबिक, यदि गृह मंत्री का विरोध किया जाता है, तो परिवार इसे अपने विरोध के रूप में देखेगा। फिलहाल परिवार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। सरकार और एक्शन कमेटी के बीच बातचीत में सहमति नहीं बनने से मामले का समाधान निकलने का इंतजार जारी है।

दशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजधानी दिल्ली में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलग-अलग रामलीला आयोजनों में शामिल होंगे। दोनों नेताओं के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ रामलीला समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अमित शाह लाल किला स्थित माधवदास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला समिति के आयोजन में शिरकत करेंगे। दोनों नेता प्रतीकात्मक रूप से धनुष से बाण चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहेंगी। आयोजन स्थलों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए आसपास की सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। लोगों को आयोजन स्थलों पर जाने से पहले यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। डिजिटल आतिशबाजी और हाईटेक पुतले होंगे आकर्षण दिल्ली की प्रमुख रामलीला समितियों ने दशहरा उत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इस बार डिजिटल आतिशबाजी, आधुनिक तकनीक से तैयार विशाल पुतले और भव्य मंचन दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे। रामलीला आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन समितियां उत्सव को यादगार बनाने के साथ-साथ दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी तैयारियां कर रही हैं। Desh Har Pal वेबसाइट पर देश-दुनिया, राजनीति और त्योहारों से जुड़ी ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें।

दिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री आशीष सूद के साथ गोयला डेयरी में 200 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली में 6 और बायोगैस प्लांट स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य डेयरी से निकलने वाले गोबर का उचित निस्तारण करना, प्रदूषण कम करना और पशुपालकों को अतिरिक्त आय का अवसर देना है। रोज 200 टन गोबर से बनेगी कंप्रेस्ड बायोगैस मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि गोयला डेयरी में प्रतिदिन करीब 200 टन गोबर निकलता है। उचित निस्तारण नहीं होने पर इसके नालियों के माध्यम से यमुना तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। नए बायोगैस प्लांट में गोबर से प्रतिदिन लगभग 14 हजार घन मीटर कच्ची बायोगैस और 5.6 टन कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) तैयार की जाएगी। तैयार गैस की आपूर्ति पाइपलाइन के जरिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) को की जाएगी। कार्यक्रम में दिल्ली की महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत और विधायक संदीप सहरावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नांगली प्लांट में 55 हजार टन गोबर का निस्तारण मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में 200-200 टन प्रतिदिन क्षमता वाले तीन बायोगैस संयंत्र शुरू किए जा चुके हैं। सितंबर 2025 में शुरू हुए नांगली प्लांट में एक साल के भीतर करीब 55 हजार टन गोबर का निस्तारण किया गया। सरकार की योजना दिल्ली में ऐसे और संयंत्र स्थापित कर डेयरी क्षेत्रों में गोबर के प्रबंधन को बेहतर बनाने की है। इससे कचरे के रूप में जमा होने वाले गोबर का इस्तेमाल ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जा सकेगा। पशुपालकों को गोबर के मिलेंगे 67 पैसे प्रति किलो इस परियोजना के तहत संबंधित एजेंसी डेयरी संचालकों से 67 पैसे प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेगी। इससे पशुपालकों को गोबर से अतिरिक्त कमाई होगी और उसके निस्तारण की समस्या भी कम हो सकेगी। इसके अलावा, डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए घोषित 50 करोड़ रुपये से स्थानीय स्तर पर सफाई और जलभराव से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.