भोपाल में सोमवार 13 जुलाई को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के 20 से अधिक इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने पहले ही इसकी जानकारी जारी कर दी है।
बिजली कटौती का असर टीटी नगर, न्यू मार्केट, पटेल नगर, रायसेन रोड, आनंद नगर और ओमेगा कॉलोनी समेत कई प्रमुख इलाकों में देखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
- ग्रीन मीडोज कॉलोनी
- रिदम पार्क
- टीटी नगर
- न्यू मार्केट
- 45 बंगला क्षेत्र
- आसपास के इलाके
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
- ग्रीन मेडोज कॉलोनी
- कोरलवुड
- श्रीराम कॉलोनी
- स्नेह नगर
- दीप मोहिनी
- एपी कॉलोनी
- आसपास के क्षेत्र
सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- पटेल नगर डी सेक्टर
- रायसेन रोड
- आईबीडी कैंपस
- आनंद नगर
- इशान कॉलोनी
- गंधर्व कॉलोनी
- ओमेगा कॉलोनी
- आसपास के इलाके
लोगों से अपील
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान सहयोग करें। निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, इसलिए मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी उपकरण पहले से चार्ज कर लें। साथ ही पानी की मोटर और अन्य आवश्यक घरेलू कार्य भी समय रहते पूरे कर लें।
भोपाल समेत मध्य प्रदेश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com



