आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

8 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, 17 मई से शुरू होगा अधिकमास

करीब 8 साल बाद इस बार ज्येष्ठ माह में अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) का दुर्लभ संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार 17 मई 2026 से अधिकमास की शुरुआत होगी, जो 15 जून तक चलेगा। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे सभी मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। क्या होता है अधिकमास? ज्योतिषाचार्य अमर डिब्बेवाला के अनुसार, हिंदू पंचांग विक्रम संवत पर आधारित होता है और वर्तमान में विक्रम संवत 2082 चल रहा है।अधिकमास तब बनता है, जब पूरे चंद्र मास में सूर्य किसी नई राशि में प्रवेश नहीं करता। चंद्र और सौर गणना के अंतर को संतुलित करने के लिए हर 2-3 साल में एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है, जिसे अधिकमास कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से क्यों खास है यह महीना? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिकमास में किए गए जप, तप, दान और पूजा का फल कई गुना अधिक मिलता है। इस दौरान: करना बेहद शुभ माना जाता है। मांगलिक कार्यों पर रहेगा विराम इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते। इसे आत्मचिंतन, साधना और धर्म-कर्म के लिए श्रेष्ठ समय माना गया है। महत्वपूर्ण तिथियां और योग उज्जैन में विशेष धार्मिक परंपरा उज्जैन की पवित्र शिप्रा नदी में स्नान और श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालु इस दौरान पितरों का तर्पण भी करते हैं। कितने दिन का होगा अधिकमास? इस बार अधिकमास 17 मई से 15 जून 2026 तक यानी करीब 30 दिनों का रहेगा, जबकि ज्येष्ठ माह का कुल काल लगभग 58-59 दिन तक रहेगा। 👉 ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com
Read more

ICSE-ISC Result 2026 जारी: भोपाल के BHIS स्कूल का शानदार प्रदर्शन, कृष्णाली मर्चेंट बनीं टॉपर

भोपाल समेत पूरे देश के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। Council for the Indian School Certificate Examinations ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होते ही भोपाल के स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में हलचल बढ़ गई। छात्र अपने-अपने परिणाम देखने में जुट गए, वहीं कई स्कूलों ने मार्गदर्शन के लिए विशेष व्यवस्था भी की। भोपाल के Billabong High International School का शानदार प्रदर्शन भोपाल के Billabong High International School (BHIS) ने इस साल बेहतरीन रिजल्ट देकर शहर का नाम रोशन किया है। स्कूल के अनुसार, ICSE का औसत 86% और ISC का 86.1% रहा। आधे से ज्यादा छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। कहां देखें रिजल्ट छात्र अपना रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं: रिजल्ट देखने के लिए UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड जरूरी होगा। परीक्षा का शेड्यूल इस साल ICSE में करीब 2.6 लाख और ISC में लगभग 1.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। री-इवैल्यूएशन का विकल्प बोर्ड के अनुसार, अब कम्पार्टमेंट परीक्षा का विकल्प नहीं है। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, एक ही सत्र में दो विषयों तक सुधार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। 👉 ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com
Read more

खंडवा में बैंक के कब्जे वाले मकान में घुसा परिवार, 4 पर केस दर्ज

खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक जैन परिवार के खिलाफ जबरन कब्जे का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि बैंक द्वारा सील किए गए मकान में परिवार ने पीछे के दरवाजे से घुसकर दोबारा कब्जा करने की कोशिश की। 86 लाख का लोन नहीं चुकाया मामला सौमित्र नगर का है, जहां चंद्रकुमार जैन ने एयू बैंक से अपने मकान को गिरवी रखकर 86 लाख 67 हजार रुपए का लोन लिया था। लंबे समय तक लोन नहीं चुकाने पर बैंक ने संपत्ति को अपने आधिपत्य में लेकर मकान सील कर दिया था। कलेक्टर के आदेश पर बैंक को मिला कब्जा जानकारी के अनुसार, बैंक ने बकाया राशि को लेकर नोटिस जारी किए थे, लेकिन परिवार ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद मामला कलेक्टर तक पहुंचा, जहां से बैंक के पक्ष में आदेश जारी हुआ। तहसीलदार की मौजूदगी में बैंक को मकान का कब्जा दिलाया गया। पीछे के गेट से घुसकर कब्जे की कोशिश आरोप है कि इसके बावजूद जैन परिवार पीछे के रास्ते से मकान में घुस गया और दोबारा कब्जा करने की कोशिश की। बैंक अधिकारियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। परिवार के 4 सदस्यों पर केस पुलिस ने शिकायत के आधार पर नवीन कुमार जैन, प्रवीण कुमार जैन, निर्मला जैन और चंद्रकुमार जैन के खिलाफ जबरन कब्जे की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 👉 ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com
Read more

दलबदल मामले में हाईकोर्ट की सख्ती, 720 दिन की देरी पर सवाल

सागर जिले की बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ दलबदल मामले में दायर याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह याचिका नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दायर की है, जिसमें उनकी विधायकी खत्म करने की मांग की गई है। सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों से जवाब मांगा और मामले में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। “90 दिन में फैसला होना चाहिए, 720 दिन क्यों लगे?” चीफ जस्टिस संजीव कुमार सचदेवा ने सुनवाई के दौरान कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि दलबदल मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने 90 दिनों के भीतर निर्णय देने की समय सीमा तय की है। ऐसे में 720 दिन बीत जाने के बाद भी फैसला नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने महाधिवक्ता प्रशांत सिंह से कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन स्पीकर के संज्ञान में लाई जाए। स्पीकर के पास लंबित है मामला महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कोर्ट को बताया कि मामले की सुनवाई विधानसभा स्पीकर के समक्ष जारी है और प्रस्तुत साक्ष्यों की जांच की जा रही है। वहीं उमंग सिंघार के वकील विभोर खंडेलवाल ने भी मांग की कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय 90 दिन की समय सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाए। बीजेपी कार्यक्रम में दिखने के बाद बढ़ा विवाद दरअसल, निर्मला सप्रे ने 2023 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। 5 मई 2024 को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान वे मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ बीजेपी के मंच पर नजर आई थीं। इसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई थी। 5 जुलाई 2024 को उमंग सिंघार ने स्पीकर के समक्ष याचिका लगाकर उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की। जब इस पर फैसला नहीं हुआ, तो नवंबर 2024 में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। अब इस मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है। 👉 ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com
Read more

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए 12वीं बोर्ड के नतीजे

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 83.04% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। टॉप-10 मेरिट लिस्ट में कुल 43 छात्रों ने जगह बनाई है। जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।दूसरे स्थान पर बेमेतरा जिले की छात्रा ओमनी वर्मा रहीं, जिन्होंने 98.20% अंक हासिल किए।तीसरे स्थान पर रायगढ़ जिले के छात्र कृष महंत रहे, जिनके 97.80% अंक आए। इन जिलों के छात्रों का दबदबा रायगढ़, जशपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और कांकेर जैसे जिलों के छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। इससे साफ है कि छोटे शहरों के छात्र भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टॉपर्स को मिलेंगे 1.5 लाख रुपए राज्य सरकार ने टॉपर्स को 1.5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। टॉपर जिज्ञासु वर्मा ने बताया कि वे आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उनके पिता एक किराना दुकान चलाते हैं। टॉप-10 स्टूडेंट्स लिस्ट (CGBSE 12th 2026) इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट छात्र अपना रिजल्ट CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट सहित कुल 9 वेबसाइट्स पर देख सकते हैं। (स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर तैयार रखें) 👉 ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com
Read more

सागर में तेज रफ्तार का कहर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के सागर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजघाट रोड पर बीडी अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों और एक ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में 50 वर्षीय रामस्वरूप दीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई। वे कटंगी के रहने वाले थे। उनके साथ बाइक पर सवार शिवराज गौड़ (45) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। मोतीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है। प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप पटेल के अनुसार, हादसा रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच हुआ। एक काले रंग की तेज रफ्तार कार ने अचानक दो बाइक और ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पास के मकान की दीवार से जा टकराई। “ड्राइवर नशे में था” — प्रत्यक्षदर्शी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला, लेकिन वह नशे की हालत में था और कुछ देर बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश जारी स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी चालक का नाम राजेश बताया जा रहा है, जो विवेकानंद वार्ड क्षेत्र का रहने वाला है। मोतीनगर पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों की याद दिलाता है। 👉 ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com
Read more

ड्राइविंग के दौरान मोबाइल इस्तेमाल पर सख्ती, 118 चालान और 72 लाइसेंस निलंबित

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। ड्राइविंग करते समय मोबाइल इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 118 वाहन चालकों के चालान बनाए गए, जबकि 72 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। पुलिस का खास फोकस उन लोगों पर है, जो टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर चलाते समय मोबाइल पर बात करते या उसका इस्तेमाल करते नजर आते हैं। सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी कार्रवाई डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक है। पुलिस के मुताबिक, यह लापरवाही न सिर्फ चालक बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी बड़ा खतरा बनती है। यही वजह है कि गंभीर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। लोगों से अपील ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। 👉 ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com
Read more

उज्जैन में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी कार को बनाया निशाना

उज्जैन के माधवनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात बदमाशों ने एक बार फिर दहशत फैला दी। अज्ञात आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार के कांच पत्थरों से तोड़ दिए। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला देवास रोड स्थित आश्रय होटल के पास मिशन कंपाउंड का है। यहां रहने वाले संदीप कुमार मीणा की कार घर के बाहर खड़ी थी। देर रात दो युवक वहां पहुंचे और पत्थरों से कार के कांच फोड़कर मौके से फरार हो गए। सुबह जब संदीप ने गाड़ी देखी तो कांच टूटे हुए थे। इसके बाद उन्होंने माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें दोनों आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज में दिख रहा है कि युवक पहले बाइक खड़ी करते हैं, फिर पैदल आकर वारदात को अंजाम देते हैं और भाग जाते हैं। पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं उज्जैन में इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। इससे पहले चिमनगंज थाना क्षेत्र के बाफना पार्क और ऋषिनगर इलाके में भी इसी तरह कारों को नुकसान पहुंचाने के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, अब तक आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। कॉम्बिंग गश्त के बावजूद जारी वारदात गौरतलब है कि हाल ही में उज्जैन पुलिस ने 600 जवानों के साथ शहर में बड़ी कॉम्बिंग गश्त चलाई थी। इस दौरान कई वारंट तामील किए गए और इनामी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। 👉 ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com
Read more

सीहोर में दिग्विजय सिंह का भाजपा पर निशाना

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने सीहोर दौरे के दौरान भाजपा और दलबदल करने वाले नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने खासतौर पर आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसदों को निशाने पर लिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो सांसद अपनी निष्ठा बदलकर भाजपा में गए हैं, उनका “सत्यानाश” हो जाएगा। उन्होंने दलबदल की राजनीति को लोकतंत्र के लिए गलत बताया और इस पर नाराजगी जाहिर की। भाजपा की नीयत पर सवाल महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे पर साफ नीयत से काम नहीं कर रही है और जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वास्तव में गंभीर है, तो महिला आरक्षण को भविष्य के लिए टालने के बजाय तुरंत लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि इसकी शुरुआत आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ही की जा सकती है। “आरक्षण लागू करना संभव, बहाने बना रही सरकार” परिसीमन और जनगणना जैसे कारणों को दिग्विजय सिंह ने केवल देरी के बहाने बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में भी महिला आरक्षण लागू किया जा सकता है, लेकिन सरकार जानबूझकर इसे टाल रही है। गौरतलब है कि उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब विपक्ष लगातार भाजपा पर दलबदल और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगा रहा है। महिला आरक्षण को लेकर उनके बयान से राजनीतिक माहौल फिर गरमा गया है। 👉 ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com
Read more

सीहोर के नादान गांव में महिलाओं का फूटा गुस्सा, अवैध शराब-सट्टे के खिलाफ प्रदर्शन

सीहोर जिले के नादान गांव में मंगलवार को महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इछावर थाने और तहसील का घेराव किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि गांव का माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका है। जगह-जगह अवैध शराब की बिक्री और जुआ-सट्टा चल रहा है, जिससे कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शराबियों और सटोरियों की हरकतों से महिलाएं और स्कूल जाने वाली बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं, उनके साथ अभद्रता की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कानून का डर खत्म हो गया है। सार्वजनिक जगहों पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं को निकलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। “अब सिर्फ आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए” प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने साफ कहा कि अब वे केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगी। जब तक गांव में अवैध शराब और सट्टे के अड्डे बंद नहीं होते और माहौल सुरक्षित नहीं बनता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। महिलाओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस को गांव में गश्त बढ़ाने और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं। नादान गांव की महिलाओं की यह एकजुटता प्रशासन के लिए एक बड़ी चेतावनी मानी जा रही है। अब देखना होगा कि कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रहती है या जमीनी स्तर पर बदलाव नजर आता है। 👉 ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com
Read more
1 … 81 82 83 84 85 … 113

Trending News

Editor's Picks

इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक

इंदौर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में नए खुलासे हुए हैं। लोकायुक्त के मुताबिक, 19 अक्टूबर तक की जांच में फिरोज खान, उनके परिवार, सहयोगियों और संबंधित फर्म के नाम पर कुल 46 अचल संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है। इन संपत्तियों की अनुमानित वर्तमान बाजार कीमत 64 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है, जबकि इनकी कुल गाइडलाइन कीमत करीब 17.19 करोड़ रुपये बताई गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, फिरोज खान और उनसे जुड़े लोगों की चल-अचल संपत्तियों पर अब तक 18.79 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने की जानकारी मिली है। लोकायुक्त संपत्तियों के दस्तावेजों, खरीद में इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित लोगों की भूमिका का सत्यापन कर रहा है। जांच अभी जारी है। रंगवासा से लसूड़िया मोरी तक जमीन खरीदने की जानकारी जांच के दौरान इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के ग्राम रंगवासा में कई कृषि भूमि की रजिस्ट्रियां सामने आई हैं। ये जमीनें वर्ष 2023 और 2024 में अलग-अलग तारीखों पर खरीदी गई थीं। इसके अलावा, जुलाई 2024 में लसूड़िया मोरी क्षेत्र में रेड कारपेट के पीछे 11.771 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदे जाने की जानकारी मिली है। इस जमीन का गाइडलाइन मूल्य करीब 3.85 करोड़ रुपये बताया गया है। लोकायुक्त के मुताबिक, इन जमीनों की खरीद स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर की गई। जांच में सामने आया है कि यह फर्म फिरोज खान की पत्नी हिना खान और इंदौर निवासी युवराज पंवार के संयुक्त नाम से संचालित है। एजेंसी फर्म से जुड़े दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की भी जांच कर रही है। लोकायुक्त की जांच में अब तक सामने आए आंकड़े लोकायुक्त की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जांच में अब तक ये आंकड़े सामने आए हैं: ये आंकड़े जांच के दौरान अब तक जुटाई गई जानकारी पर आधारित हैं। संपत्तियों के वास्तविक स्वामित्व, खरीद के लिए इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है। 14 अक्टूबर को कई ठिकानों पर हुई थी सर्चिंग लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर को फिरोज खान के विभिन्न आवासों और अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी। इसके बाद से जांच एजेंसी संपत्तियों, वित्तीय लेन-देन और उनसे जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है। जांच में संपत्तियों की खरीद की तारीख, गाइडलाइन मूल्य और अनुमानित बाजार मूल्य का मिलान किया जा रहा है। आय के ज्ञात स्रोतों और संपत्तियों पर किए गए खर्च के बीच संभावित अंतर का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे की जानकारी जांच के निष्कर्षों के आधार पर सामने आएगी।

लाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के तिन्दी क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उदयपुर पहुंचाया गया है। वीर मंदिर के पास मोड़ पर चालक ने खोया नियंत्रण पुलिस जिला मुख्यालय केलांग से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे हुआ। हरियाणा नंबर की i20 कार में सात लोग सवार होकर तिन्दी गांव से सलग्रां गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इनमें छह लोग सलग्रां गांव और एक व्यक्ति भुजुंड गांव का निवासी था। कार जब तिन्दी के समीप वीर मंदिर के पास एक मोड़ पर पहुंची, तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे गहरी ढांक में गिरते हुए चंद्रभागा नदी के किनारे जा पहुंची। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी तांदी, पुलिस थाना उदयपुर और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव दल ने घायलों को निकालकर CHC उदयपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए CHC उदयपुर भेजे गए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों के नाम पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग सलग्रां गांव के निवासी थे। चार लोग घायल, चालक भी शामिल हादसे में घायल चारों लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है: घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में परिवार और पंजाब सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ है। परिजनों की मांगों पर बातचीत के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित तीन महिला IAS अधिकारियों की कमेटी की पहली बैठक सोमवार को बेनतीजा रही। परिवार और एक्शन कमेटी ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और धरना जारी रहेगा। सोमवार को तीनों महिला IAS अधिकारी झोटा के पिता भीम सिंह और पत्नी मनप्रीत कौर से मिलने पहुंचीं। इस दौरान परिवार की ओर से गठित एक्शन कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सरकार की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर सहमति नहीं बन सकी है। मांगपत्र सौंपा, CBI जांच की मांग पर अड़ा परिवार एक्शन कमेटी के सदस्यों के मुताबिक, सरकार की कमेटी को मांगपत्र सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा और अंतिम संस्कार भी नहीं होगा। एक्शन कमेटी ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को परिवार से मिलने आ रहे हैं। कमेटी की मांग है कि अमित शाह परिवार से मुलाकात के दौरान मामले की CBI जांच का ऐलान करें। AAP विधायकों को लानत पत्र देने पहुंचे समर्थक, पुलिस से धक्कामुक्की परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में सोमवार को इंसाफ कमेटी, किसान संगठनों और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के घरों पर लानत पत्र देने का अभियान चलाया। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी। लुधियाना में AAP विधायक अशोक पराशर पप्पी के घर की ओर जा रहे अकाली नेताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। नेताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिसके बाद छह नेताओं को आगे जाने की अनुमति दी गई। वहीं, बठिंडा के तलवंडी साबो में विधायक प्रो. बलजिंदर कौर के घर के बाहर पुलिस और किसान व अकाली नेता आमने-सामने आ गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते हुए विधायक की कोठी पर लानत पत्र चिपका दिया। मौड़ मंडी में धरने के दौरान अकाली नेताओं में बहस मौड़ मंडी में विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना के घर के बाहर चल रहे धरने के दौरान भी माहौल गरमा गया। यहां अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के हलका इंचार्ज और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के एक कार्यकर्ता के बीच तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि विवाद उस समय शुरू हुआ, जब लक्खा सिधाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बयान दे रहे थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंजाब की अलग-अलग सरकारों के कामकाज, पूर्व अकाली सरकार के फैसलों और भाजपा के साथ गठबंधन जैसे मुद्दों पर बहस हुई। पिता बोले- पत्नी भी एक्शन कमेटी में होंगी शामिल परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि अब उनकी बहू मनप्रीत कौर खुद एक्शन कमेटी में शामिल होंगी और मीडिया को भी संबोधित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक्शन कमेटी के कुछ सदस्यों ने पहले अमित शाह के विरोध का ऐलान किया था। भीम सिंह के मुताबिक, यदि गृह मंत्री का विरोध किया जाता है, तो परिवार इसे अपने विरोध के रूप में देखेगा। फिलहाल परिवार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। सरकार और एक्शन कमेटी के बीच बातचीत में सहमति नहीं बनने से मामले का समाधान निकलने का इंतजार जारी है।

दशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजधानी दिल्ली में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलग-अलग रामलीला आयोजनों में शामिल होंगे। दोनों नेताओं के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ रामलीला समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अमित शाह लाल किला स्थित माधवदास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला समिति के आयोजन में शिरकत करेंगे। दोनों नेता प्रतीकात्मक रूप से धनुष से बाण चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहेंगी। आयोजन स्थलों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए आसपास की सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। लोगों को आयोजन स्थलों पर जाने से पहले यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। डिजिटल आतिशबाजी और हाईटेक पुतले होंगे आकर्षण दिल्ली की प्रमुख रामलीला समितियों ने दशहरा उत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इस बार डिजिटल आतिशबाजी, आधुनिक तकनीक से तैयार विशाल पुतले और भव्य मंचन दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे। रामलीला आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन समितियां उत्सव को यादगार बनाने के साथ-साथ दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी तैयारियां कर रही हैं। Desh Har Pal वेबसाइट पर देश-दुनिया, राजनीति और त्योहारों से जुड़ी ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें।

दिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री आशीष सूद के साथ गोयला डेयरी में 200 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली में 6 और बायोगैस प्लांट स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य डेयरी से निकलने वाले गोबर का उचित निस्तारण करना, प्रदूषण कम करना और पशुपालकों को अतिरिक्त आय का अवसर देना है। रोज 200 टन गोबर से बनेगी कंप्रेस्ड बायोगैस मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि गोयला डेयरी में प्रतिदिन करीब 200 टन गोबर निकलता है। उचित निस्तारण नहीं होने पर इसके नालियों के माध्यम से यमुना तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। नए बायोगैस प्लांट में गोबर से प्रतिदिन लगभग 14 हजार घन मीटर कच्ची बायोगैस और 5.6 टन कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) तैयार की जाएगी। तैयार गैस की आपूर्ति पाइपलाइन के जरिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) को की जाएगी। कार्यक्रम में दिल्ली की महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत और विधायक संदीप सहरावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नांगली प्लांट में 55 हजार टन गोबर का निस्तारण मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में 200-200 टन प्रतिदिन क्षमता वाले तीन बायोगैस संयंत्र शुरू किए जा चुके हैं। सितंबर 2025 में शुरू हुए नांगली प्लांट में एक साल के भीतर करीब 55 हजार टन गोबर का निस्तारण किया गया। सरकार की योजना दिल्ली में ऐसे और संयंत्र स्थापित कर डेयरी क्षेत्रों में गोबर के प्रबंधन को बेहतर बनाने की है। इससे कचरे के रूप में जमा होने वाले गोबर का इस्तेमाल ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जा सकेगा। पशुपालकों को गोबर के मिलेंगे 67 पैसे प्रति किलो इस परियोजना के तहत संबंधित एजेंसी डेयरी संचालकों से 67 पैसे प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेगी। इससे पशुपालकों को गोबर से अतिरिक्त कमाई होगी और उसके निस्तारण की समस्या भी कम हो सकेगी। इसके अलावा, डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए घोषित 50 करोड़ रुपये से स्थानीय स्तर पर सफाई और जलभराव से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.