समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता Azam Khan आखिरकार 23 महीने बाद जेल से रिहा हो गए। इस मौके पर उनके दोनों बेटे अब्दुल्ला और अदीब खान खुद सीतापुर जेल पहुंचे और पिता को अपने साथ लेकर बाहर आए।
जेल से बाहर निकलते ही आज़म खान का चेहरा सुकून से भरा दिखा। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
हालांकि, इस दौरान समर्थकों का हुजूम इतना ज्यादा था कि प्रशासन को सख्ती बरतनी पड़ी। बताया जा रहा है कि भीड़ में आई 73 गाड़ियों का ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान काटा गया।
आज़म खान की रिहाई को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी जीत की तरह मनाया। लोग उन्हें देखने और बधाई देने के लिए उमड़ पड़े।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
