आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव बदले; जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को मिली जिम्मेदारी◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Bangladesh Crisis: अवामी लीग के बंद से भड़की हिंसा, शेख हसीना की वापसी पर बढ़ा तनाव◆BREAKINGदेश-हरपलCyclone Akvan 90 kmph की रफ्तार से चली हवाएं, ओडिशा में करीब 3 लाख लोगों का रेस्क्यू◆BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, चॉकलेट का लालच देकर खाली कमरे में ले गया आरोपी◆BREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंचा; सुबह-रात में बढ़ी ठिठुरन◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित, सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम; ग्रेड पे समेत 3 मांगें◆BREAKINGदेश-हरपलAkhilesh Yadav का बड़ा दांव: कांग्रेस से सीट बंटवारे के लिए बनाई 7 सदस्यीय टीम◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में आज हट सकता है अतिक्रमण, 80 से ज्यादा परिवारों पर बेदखली का खतरा◆BREAKINGछत्तीसगढ़कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव बदले; जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को मिली जिम्मेदारी◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Bangladesh Crisis: अवामी लीग के बंद से भड़की हिंसा, शेख हसीना की वापसी पर बढ़ा तनाव◆BREAKINGदेश-हरपलCyclone Akvan 90 kmph की रफ्तार से चली हवाएं, ओडिशा में करीब 3 लाख लोगों का रेस्क्यू◆BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, चॉकलेट का लालच देकर खाली कमरे में ले गया आरोपी◆BREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंचा; सुबह-रात में बढ़ी ठिठुरन◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित, सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम; ग्रेड पे समेत 3 मांगें◆BREAKINGदेश-हरपलAkhilesh Yadav का बड़ा दांव: कांग्रेस से सीट बंटवारे के लिए बनाई 7 सदस्यीय टीम◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में आज हट सकता है अतिक्रमण, 80 से ज्यादा परिवारों पर बेदखली का खतरा◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Bangladesh Crisis: अवामी लीग के बंद से भड़की हिंसा, शेख हसीना की वापसी पर बढ़ा तनाव

Table of Content

Bangladesh में एक बार फिर राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के विरोध प्रदर्शन और देशव्यापी बंद के बीच कई इलाकों में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। हालात ऐसे हैं कि सरकार को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात करने पड़े हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

तारिक रहमान ने बिना भारत का नाम लिए कहा कि देश छोड़कर गए कुछ नेता सीमा पार बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए बांग्लादेश और उसकी जनता के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उनके इस बयान को भारत की ओर अप्रत्यक्ष संकेत माना जा रहा है। ऐसे में बांग्लादेश की अंदरूनी राजनीति के साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी चर्चा तेज हो गई है।

Tarique Rahman का बड़ा बयान, शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप

प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने 19 नवंबर को लालमोनिरहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अवामी लीग के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने कभी बांग्लादेश और यहां के लोगों के हितों को प्राथमिकता नहीं दी।

रहमान ने कहा कि देश छोड़कर गए कुछ लोग अब सीमा पार बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से राजनीतिक हिंसा और आगजनी के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की।

हालांकि, प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में भारत का नाम सीधे नहीं लिया। लेकिन शेख हसीना के भारत में रहने और उनके समर्थकों के बयान को देखते हुए इसे भारत की ओर इशारा माना जा रहा है। इस बयान पर भारत की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Awami League के बंद से बांग्लादेश में बढ़ा तनाव

शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 19 नवंबर को देशव्यापी बंद का ऐलान किया था। पार्टी ने सरकार के खिलाफ एक सप्ताह तक विरोध प्रदर्शन और रैलियां आयोजित करने के बाद यह कदम उठाया।

दरअसल, शेख हसीना ने दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। इसके लिए उन्होंने नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उनका अनुरोध स्वीकार नहीं किया। इसके विरोध में अवामी लीग ने देशभर में प्रदर्शन तेज कर दिए।

बंद के दौरान ढाका समेत कई जिलों में सार्वजनिक परिवहन और कारोबार प्रभावित हुए। पुलिस के मुताबिक, कई जगह वाहनों में आग लगाई गई, दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया और देसी बम विस्फोट की घटनाएं हुईं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कम से कम छह जिलों में बसों और पिकअप वाहनों को आग के हवाले किया गया। कुछ जगह रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा। गुपालगंज में सत्तारूढ़ BNP नेताओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाए जाने की खबरें भी आईं।

Muhammad Yunus के पैतृक घर में आग, परिवार सुरक्षित

बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के बीच सबसे चर्चित घटनाओं में से एक नोबेल पुरस्कार विजेता और पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर में आग लगाए जाने की है।

पुलिस के मुताबिक, चट्टोग्राम स्थित यूनुस के पैतृक घर के एक खाली कमरे में बुधवार देर रात आग लगाई गई। शुरुआती जांच में ज्वलनशील पदार्थ इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई गई।

हालांकि, घर की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले उनके परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

इसके अलावा यूनुस द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक की शाखाओं को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। बैंक के मुताबिक, 10 से 19 नवंबर के बीच उसकी 72 शाखाओं और कार्यालयों पर हमले या आगजनी की घटनाएं हुईं।

97 टुकड़ियां तैनात, ढाका में 107 लोगों की गिरफ्तारी

हिंसा को नियंत्रित करने के लिए बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की 97 टुकड़ियों को सात जिलों में तैनात किया गया है।

इनमें गुपालगंज और फरीदपुर जैसे जिले भी शामिल हैं, जहां अवामी लीग का प्रभाव माना जाता है।

वहीं, ढाका में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 107 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के कथित सदस्य शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों में पूर्व शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद भी बताए गए हैं, जिन पर 2024 के आंदोलन से जुड़े मामलों में आरोप हैं।

सरकार ने साफ किया है कि हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं Sheikh Hasina

बांग्लादेश में मौजूदा राजनीतिक संकट के पीछे शेख हसीना की संभावित वापसी को भी एक अहम वजह माना जा रहा है।

अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद सत्ता से हटने पर शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं। तब से वह भारत में रह रही हैं। अब उन्होंने दिसंबर 2026 में अपने देश लौटने की इच्छा जताई है।

इस बीच उनके खिलाफ 2024 के आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई से जुड़े मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में बांग्लादेश के विशेष न्यायाधिकरण ने नवंबर 2025 में उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई थी। शेख हसीना ने इस मुकदमे और फैसले को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है।

बांग्लादेश सरकार की ओर से उनकी वापसी को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। BNP के कुछ नेताओं ने भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग भी उठाई है।

मजदूरों के प्रदर्शन ने भी बढ़ाई सरकार की परेशानी

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा के साथ-साथ कपड़ा उद्योग के मजदूरों का विरोध प्रदर्शन भी सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। मजदूर न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कुछ इलाकों में सड़कें जाम कर दीं, जिसके कारण ढाका आने-जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ। कई फैक्ट्रियों को भी कामकाज रोकना पड़ा।

प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने मजदूरों से शांति बनाए रखने और फैक्ट्रियों व सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों की मांगों पर बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश करेगी।

India-Bangladesh Relations पर क्या होगा असर?

शेख हसीना के भारत में रहने और बांग्लादेश सरकार की ओर से उनके प्रत्यर्पण की मांग के बीच दोनों देशों के रिश्ते पहले से ही संवेदनशील बने हुए हैं।

अब प्रधानमंत्री तारिक रहमान के ताजा बयान ने इस मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया है। उन्होंने भले ही भारत का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन सीमा पार बैठे आकाओं का जिक्र करके साफ तौर पर अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा।

फिलहाल बांग्लादेश सरकार के सामने राजनीतिक विरोध, हिंसा, आर्थिक असंतोष और कूटनीतिक चुनौतियां एक साथ खड़ी हैं। आने वाले दिनों में शेख हसीना की संभावित वापसी और अवामी लीग के विरोध प्रदर्शनों पर सबकी नजर रहेगी।

बांग्लादेश में सवाल सिर्फ शेख हसीना की वापसी का नहीं है, बल्कि यह भी है कि देश में राजनीतिक स्थिरता कैसे लौटेगी और भारत के साथ रिश्तों को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Yukta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव बदले; जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 81 सचिवों की नियुक्ति और जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से जारी नई सूची में छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिवों को भी बदल दिया गया है। अब जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी विजय जांगिड और एसए संपत कुमार संभाल रहे थे। वहीं, जरिता लैतफलांग को छत्तीसगढ़ के प्रभार से हटाकर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल ने नई नियुक्तियों को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है। पार्टी के मुताबिक, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं को दूसरे राज्यों में भी संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। कोको पाढ़ी को ओडिशा, नरेश ठाकुर को गुजरात का प्रभार छत्तीसगढ़ के नेता कोको पाढ़ी को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहीं, नरेश ठाकुर को गुजरात PCC की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के बाद जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह छत्तीसगढ़ में संगठन का कामकाज देखेंगे, जबकि कोको पाढ़ी और नरेश ठाकुर दूसरे राज्यों में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। देवेंद्र यादव समेत 25 नेताओं की जिम्मेदारी खत्म संगठनात्मक फेरबदल के तहत भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को AICC सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वे गुजरात PCC के प्रभारी सचिव के रूप में काम कर रहे थे। उनके अलावा विजय जांगिड और एसए संपत कुमार समेत कुल 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। कई राज्यों और विभागों में भी हुआ बदलाव AICC की नई सूची में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, असम, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में नई नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा संचार, प्रचार-प्रसार, मीडिया, सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया विभागों में भी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। पार्टी ने सभी नई नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
Bangladesh

Bangladesh Crisis: अवामी लीग के बंद से भड़की हिंसा, शेख हसीना की वापसी पर बढ़ा तनाव

Bangladesh में एक बार फिर राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के विरोध प्रदर्शन और देशव्यापी बंद के बीच कई इलाकों में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। हालात ऐसे हैं कि सरकार को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात करने पड़े हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तारिक रहमान ने बिना भारत का नाम लिए कहा कि देश छोड़कर गए कुछ नेता सीमा पार बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए बांग्लादेश और उसकी जनता के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उनके इस बयान को भारत की ओर अप्रत्यक्ष संकेत माना जा रहा है। ऐसे में बांग्लादेश की अंदरूनी राजनीति के साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी चर्चा तेज हो गई है। Tarique Rahman का बड़ा बयान, शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने 19 नवंबर को लालमोनिरहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अवामी लीग के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने कभी बांग्लादेश और यहां के लोगों के हितों को प्राथमिकता नहीं दी। रहमान ने कहा कि देश छोड़कर गए कुछ लोग अब सीमा पार बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से राजनीतिक हिंसा और आगजनी के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की। हालांकि, प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में भारत का नाम सीधे नहीं लिया। लेकिन शेख हसीना के भारत में रहने और उनके समर्थकों के बयान को देखते हुए इसे भारत की ओर इशारा माना जा रहा है। इस बयान पर भारत की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। Awami League के बंद से बांग्लादेश में बढ़ा तनाव शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 19 नवंबर को देशव्यापी बंद का ऐलान किया था। पार्टी ने सरकार के खिलाफ एक सप्ताह तक विरोध प्रदर्शन और रैलियां आयोजित करने के बाद यह कदम उठाया। दरअसल, शेख हसीना ने दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। इसके लिए उन्होंने नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उनका अनुरोध स्वीकार नहीं किया। इसके विरोध में अवामी लीग ने देशभर में प्रदर्शन तेज कर दिए। बंद के दौरान ढाका समेत कई जिलों में सार्वजनिक परिवहन और कारोबार प्रभावित हुए। पुलिस के मुताबिक, कई जगह वाहनों में आग लगाई गई, दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया और देसी बम विस्फोट की घटनाएं हुईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कम से कम छह जिलों में बसों और पिकअप वाहनों को आग के हवाले किया गया। कुछ जगह रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा। गुपालगंज में सत्तारूढ़ BNP नेताओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाए जाने की खबरें भी आईं। Muhammad Yunus के पैतृक घर में आग, परिवार सुरक्षित बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के बीच सबसे चर्चित घटनाओं में से एक नोबेल पुरस्कार विजेता और पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर में आग लगाए जाने की है। पुलिस के मुताबिक, चट्टोग्राम स्थित यूनुस के पैतृक घर के एक खाली कमरे में बुधवार देर रात आग लगाई गई। शुरुआती जांच में ज्वलनशील पदार्थ इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई गई। हालांकि, घर की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले उनके परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके अलावा यूनुस द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक की शाखाओं को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। बैंक के मुताबिक, 10 से 19 नवंबर के बीच उसकी 72 शाखाओं और कार्यालयों पर हमले या आगजनी की घटनाएं हुईं। 97 टुकड़ियां तैनात, ढाका में 107 लोगों की गिरफ्तारी हिंसा को नियंत्रित करने के लिए बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की 97 टुकड़ियों को सात जिलों में तैनात किया गया है। इनमें गुपालगंज और फरीदपुर जैसे जिले भी शामिल हैं, जहां अवामी लीग का प्रभाव माना जाता है। वहीं, ढाका में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 107 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के कथित सदस्य शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों में पूर्व शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद भी बताए गए हैं, जिन पर 2024 के आंदोलन से जुड़े मामलों में आरोप हैं। सरकार ने साफ किया है कि हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं Sheikh Hasina बांग्लादेश में मौजूदा राजनीतिक संकट के पीछे शेख हसीना की संभावित वापसी को भी एक अहम वजह माना जा रहा है। अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद सत्ता से हटने पर शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं। तब से वह भारत में रह रही हैं। अब उन्होंने दिसंबर 2026 में अपने देश लौटने की इच्छा जताई है। इस बीच उनके खिलाफ 2024 के आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई से जुड़े मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में बांग्लादेश के विशेष न्यायाधिकरण ने नवंबर 2025 में उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई थी। शेख हसीना ने इस मुकदमे और फैसले को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है। बांग्लादेश सरकार की ओर से उनकी वापसी को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। BNP के कुछ नेताओं ने भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग भी उठाई है। मजदूरों के प्रदर्शन ने भी बढ़ाई सरकार की परेशानी बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा के साथ-साथ कपड़ा उद्योग के मजदूरों का विरोध प्रदर्शन भी सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। मजदूर न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कुछ इलाकों में सड़कें जाम कर दीं, जिसके कारण ढाका आने-जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ। कई फैक्ट्रियों को भी कामकाज रोकना पड़ा। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने मजदूरों से शांति बनाए रखने और फैक्ट्रियों व सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों की मांगों पर बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश करेगी। India-Bangladesh Relations पर क्या होगा असर? शेख हसीना के भारत में रहने और बांग्लादेश सरकार की ओर से उनके प्रत्यर्पण की मांग के बीच दोनों देशों के रिश्ते पहले से ही संवेदनशील बने...
Cyclone Akvan

Cyclone Akvan 90 kmph की रफ्तार से चली हवाएं, ओडिशा में करीब 3 लाख लोगों का रेस्क्यू

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan) शुक्रवार, 20 नवंबर को ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया। सुबह करीब 7:30 बजे शुरू हुई लैंडफॉल की प्रक्रिया के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवा के तेज झोंकों की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। तूफान के असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। हालांकि, तट से टकराने से पहले ही चक्रवात की ताकत कमजोर पड़ गई थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पहले गंभीर चक्रवाती तूफान की श्रेणी में रहा अकवान अब सामान्य चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके बावजूद तटीय इलाकों में तेज हवाओं, भारी बारिश और जलभराव का खतरा बना हुआ है। करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया चक्रवात के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया। राज्य के विशेष राहत आयुक्त राजेश पी. पाटिल के मुताबिक, गुरुवार शाम तक 2,98,676 लोगों को संवेदनशील इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। इन लोगों को 2,523 राहत शिविरों में रखा गया है। इसके अलावा संभावित प्रभावित इलाकों में 9,341 चक्रवात राहत केंद्र तैयार किए गए हैं। राहत कार्यों के लिए 423 बचाव दल तैनात किए गए हैं, जिनमें NDRF, ODRAF और फायर सर्विस की टीमें शामिल हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सरकार का लक्ष्य तूफान के दौरान जनहानि को रोकना और प्रभावित लोगों को समय पर मदद पहुंचाना है। गोपालपुर के पास हुआ Landfall, पहले आंध्र की ओर बढ़ रहा था तूफान मौसम विभाग के शुरुआती अनुमान में चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना जताई गई थी। लेकिन पिछले 24 घंटों में इसकी दिशा में बदलाव आया और इसका संभावित लैंडफॉल क्षेत्र ओडिशा के गोपालपुर के आसपास पहुंच गया। IMD के अनुसार, 20 नवंबर की सुबह चक्रवात उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट के पास पहुंचा। सुबह 7:30 से 8:30 बजे के बीच गोपालपुर के करीब लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हुई। तट से टकराने के बाद इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर गहरे अवदाब और फिर अवदाब में बदलने का अनुमान जताया गया है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव चक्रवात अकवान के कारण ओडिशा के तटीय और दक्षिणी जिलों में लगातार बारिश हो रही है। गंजाम, गजपति, पुरी और आसपास के इलाकों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिला है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कुछ स्थानों पर 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। गोपालपुर में भी भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति बनी। आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय जिलों में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Andhra Pradesh के इन जिलों में Red Alert चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के कई जिलों के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किए हैं। रेड अलर्ट वाले इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिलों में भी मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पश्चिम बंगाल में भी बारिश, कोलकाता में बदला मौसम Cyclone Akvan का असर पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया है। कोलकाता समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, इन राज्यों में बारिश की तीव्रता ओडिशा के तटीय इलाकों जैसी नहीं रहने का अनुमान है। 69 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, स्कूल और पर्यटन स्थल बंद चक्रवात के कारण रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 41 ट्रेनें रद्द कर दीं, जबकि 29 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया। दक्षिण पूर्व रेलवे ने भी पुरी और आसपास के क्षेत्रों से गुजरने वाली कम से कम 28 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया। ओडिशा के कई जिलों में स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है। पुरी, गोपालपुर, चिलिका और अन्य संवेदनशील तटीय पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क, भितरकनिका नेशनल पार्क और सिमलीपाल टाइगर रिजर्व जैसे पर्यटन स्थलों को भी एहतियातन बंद रखा गया है। 24 दिनों में ओडिशा के सामने तीसरा चक्रवाती तूफान अकवान इस महीने ओडिशा के सामने आया तीसरा चक्रवाती तूफान है। इससे पहले अक्टूबर के आखिर में चक्रवात अर्नब और नवंबर में चक्रवात मुरासु ने भी क्षेत्र को प्रभावित किया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 1987 के बाद 2026 में बंगाल की खाड़ी में कम समय के भीतर लगातार चक्रवाती गतिविधियां देखने को मिली हैं। मौसम विशेषज्ञों ने इस पैटर्न पर चिंता जताई है। अब आगे क्या होगा? लैंडफॉल के बाद चक्रवात अकवान कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसका असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, समुद्र के आसपास जाने से बचने और अनावश्यक यात्रा नहीं करने की अपील की है। मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर, Cyclone Akvan की रफ्तार कमजोर जरूर हुई है, लेकिन ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। आने वाले घंटों में बारिश और जलभराव की स्थिति पर मौसम विभाग और प्रशासन की नजर बनी रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

ग्वालियर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, चॉकलेट का लालच देकर खाली कमरे में ले गया आरोपी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। घटना मुरार थाना क्षेत्र के घासमंडी इलाके की है। गुरुवार को मंदिर के पास खेल रही बच्ची को शादियों में ढोल बजाने वाला युवक चॉकलेट देने का लालच देकर पास के एक खाली कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग कमरे में पहुंचे तो आरोपी अर्धनग्न अवस्था में मिला। लोगों ने उसे पकड़कर बच्ची के परिजन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने देर रात बच्ची की मां की शिकायत पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने नशे में होने की बात कही है। घासमंडी इलाके का ही रहने वाला है आरोपी पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी घासमंडी क्षेत्र का निवासी है और शादियों में ढोल बजाने का काम करता है। बच्ची भी मुरार इलाके की रहने वाली है। शुक्रवार को बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि किसी अंदरूनी चोट की जानकारी मिल सके। बच्ची को बहलाकर कमरे तक ले जाने की जांच पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि आरोपी ने बच्ची को किस तरह बहलाया और मंदिर के पास बने खाली कमरे तक ले गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। मां बाजार में लगाती है गन्ने का ठेला बच्ची की मां बाजार में गन्ने का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा करती है। बच्ची अक्सर मंदिर के आसपास खेलती रहती थी। मंदिर के बाहर ढोल बजाने वाले भी बैठते हैं। घटना के बाद से बच्ची और उसका परिवार दहशत में है। बच्ची काफी डरी हुई है और फिलहाल अपने साथ हुई घटना के बारे में ठीक से बता नहीं पा रही है। पुलिस ने क्या कहा? सीएसपी मुरार संदीप बांगरे के मुताबिक, गुरुवार रात पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। मामला संवेदनशील है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सीहोर में बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंचा; सुबह-रात में बढ़ी ठिठुरन

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। सुबह चलने वाली ठंडी हवाओं और रात में गिरते पारे से सर्दी का असर बढ़ गया है। सुबह जल्दी घर से निकलने वाले किसान, मजदूर और नौकरीपेशा लोग ठंड का सामना कर रहे हैं। शाम ढलने के बाद भी तापमान में गिरावट महसूस हो रही है। ऐसे में लोगों ने स्वेटर, जैकेट और अन्य गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दिख रहा असर नवंबर के दूसरे पखवाड़े में दिन छोटे और रातें लंबी होने लगती हैं। इसके चलते धरती की सतह को दिन में कम गर्मी मिलती है और रात के समय तापमान तेजी से गिरता है। वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और वहां से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान कम कर देती हैं। इसी वजह से रात में ठंड का असर बढ़ने लगा है। अगले दिनों ऐसा रहेगा मौसम मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, सीहोर जिले में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। 20 नवंबर को अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, 21 और 22 नवंबर को दिन का तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि रात का पारा 15 से 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद 24 से 26 नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान में दोबारा गिरावट आ सकती है। इस दौरान रात का तापमान करीब 14 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और रात में ठंड बनी रह सकती है। फिलहाल बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं जताई गई है। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सुबह और देर रात घर से निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। वहीं, किसानों को फसलों की स्थिति और खेतों में नमी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.