आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़जेल से रिहा होने के बाद सम्मानपुर पहुंचे डॉ. अजय यादव, प्रभावित परिवारों को कानूनी मदद का भरोसाBREAKINGदेश-हरपलभरतपुर में जमीन विवाद को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, CCTV में कैद हुई वारदातBREAKINGस्पोर्ट्सटॉप नेशनल शूटिंग कोच पर हितों के टकराव के आरोप, SAI ने शुरू कराई जांचBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में कांग्रेस नेता अनवर कादरी फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में गिBREAKINGप्रदेशस्वामी आत्मानंद स्कूलों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब पूरे प्रदेश में होगी CBT परीक्षाBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ की दो बेटियां जूनियर एशिया कप-2026 में दिखाएंगी दम, भारतीय हॉकी टीम में मधु सिदार और गीता यादव का चयनBREAKINGदेश-हरपलसितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान चलाएगी CJP, अभिजीत दीपके बोले- बेरोजगारी और महंगी शिक्षा होंगे मुख्य मुद्देBREAKINGदेश-हरपलमोहन भागवत बोले- Gen-Z और Gen Alpha सबसे ज्यादा देशभक्त, संवाद की कमी से हुए आंदोलनBREAKINGछत्तीसगढ़जेल से रिहा होने के बाद सम्मानपुर पहुंचे डॉ. अजय यादव, प्रभावित परिवारों को कानूनी मदद का भरोसाBREAKINGदेश-हरपलभरतपुर में जमीन विवाद को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, CCTV में कैद हुई वारदातBREAKINGस्पोर्ट्सटॉप नेशनल शूटिंग कोच पर हितों के टकराव के आरोप, SAI ने शुरू कराई जांचBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में कांग्रेस नेता अनवर कादरी फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में गिBREAKINGप्रदेशस्वामी आत्मानंद स्कूलों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब पूरे प्रदेश में होगी CBT परीक्षाBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ की दो बेटियां जूनियर एशिया कप-2026 में दिखाएंगी दम, भारतीय हॉकी टीम में मधु सिदार और गीता यादव का चयनBREAKINGदेश-हरपलसितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान चलाएगी CJP, अभिजीत दीपके बोले- बेरोजगारी और महंगी शिक्षा होंगे मुख्य मुद्देBREAKINGदेश-हरपलमोहन भागवत बोले- Gen-Z और Gen Alpha सबसे ज्यादा देशभक्त, संवाद की कमी से हुए आंदोलन

NE

News Elementor

भरतपुर में जमीन विवाद को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Table of Content

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर कथित तौर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने बीच सड़क पर करीब पांच मिनट तक युवक की पिटाई की। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके हाथ-पैर में कई फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

यह घटना 4 अगस्त की शाम करीब 6 बजे खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र में हुई।

चारा लेकर लौट रहे युवक को रास्ते में रोका

पीड़ित के पिता नेमी सिंह, निवासी छोंकरवाड़ा कलां, द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार उनका बेटा अरुण सिंह अपनी भतीजी के साथ बाइक से पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में ट्यूबवेल के पास उनके रिश्तेदार हितेश और बाल बिहारी ने उसे रोक लिया।

शिकायत के मुताबिक, पहले गाली-गलौज की गई और इसके बाद दोनों आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में अरुण सिंह के हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर मौके से भाग गए।

अस्पताल में भर्ती, कई जगह फ्रैक्चर

परिजनों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। परिवार का दावा है कि हमले में उसके हाथ-पैर की कई हड्डियां टूट गईं और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि वारदात के बाद आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन के पुराने विवाद को बताया वजह

पीड़ित परिवार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच वर्षों पुराना जमीन का विवाद चल रहा है। नेमी सिंह के अनुसार, उनके पिता और आरोपियों के दादा के बीच वर्षों पहले पांच बिस्सा जमीन की अदला-बदली हुई थी। उनके परिवार ने उस जमीन पर मकान बना लिया, जबकि दूसरी ओर आरोपी पक्ष उनकी जमीन का उपयोग कर रहा है।

परिवार का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले परिसीमन के बाद खसरा नंबर बदलने के कारण विवाद और बढ़ गया। इसके बाद से आरोपी पक्ष कथित तौर पर जमीन वापस लेने का दबाव बना रहा था। इसी रंजिश में हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

जेल से रिहा होने के बाद सम्मानपुर पहुंचे डॉ. अजय यादव, प्रभावित परिवारों को कानूनी मदद का भरोसा

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख डॉ. अजय यादव जेल से रिहा होने के बाद सीधे रायपुर जिले के नकटी (सम्मानपुर) गांव पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान डॉ. यादव ने कहा कि संगठन प्रभावित 77 परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का रुख भी करेगा। प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने का दावा डॉ. अजय यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी शुरुआत से ही सम्मानपुर के ग्रामीणों के साथ खड़ी रही है। उनका आरोप है कि जब तक संगठन के प्रमुख पदाधिकारी आंदोलन में सक्रिय थे, तब तक मकानों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि उनके और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के जेल जाने के बाद प्रशासन ने 77 परिवारों के मकानों को अवैध बताते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कानूनी रिपोर्ट तैयार करने का दावा बैठक के दौरान संगठन ने दावा किया कि पूरे मामले पर एक विस्तृत कानूनी प्रतिवेदन तैयार किया गया है। संगठन के अनुसार, इसमें राजस्व रिकॉर्ड, ग्राम सभा के प्रस्ताव, शासन के दिशा-निर्देश और सुप्रीम कोर्ट के संबंधित निर्णयों का अध्ययन किया गया है। संगठन का कहना है कि यदि ग्राम सभा के अधिकारों की अनदेखी हुई है या कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना कार्रवाई की गई है, तो मामले की न्यायिक समीक्षा कराई जाएगी। मुफ्त कानूनी सहायता देने की घोषणा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रभावित परिवारों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। संगठन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी और मुकदमे का पूरा खर्च भी संगठन वहन करेगा। इसके साथ ही ध्वस्तीकरण से जुड़े आदेशों, नोटिसों और राजस्व रिकॉर्ड की वैधानिक जांच कराने की भी मांग की जाएगी। पुनर्वास और मुआवजे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान डॉ. अजय यादव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि प्रभावित ग्रामीणों के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों को उचित पुनर्वास और मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन की प्रमुख मांगें छत्तीसगढ़ की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

भरतपुर में जमीन विवाद को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर कथित तौर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने बीच सड़क पर करीब पांच मिनट तक युवक की पिटाई की। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके हाथ-पैर में कई फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। यह घटना 4 अगस्त की शाम करीब 6 बजे खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र में हुई। चारा लेकर लौट रहे युवक को रास्ते में रोका पीड़ित के पिता नेमी सिंह, निवासी छोंकरवाड़ा कलां, द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार उनका बेटा अरुण सिंह अपनी भतीजी के साथ बाइक से पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में ट्यूबवेल के पास उनके रिश्तेदार हितेश और बाल बिहारी ने उसे रोक लिया। शिकायत के मुताबिक, पहले गाली-गलौज की गई और इसके बाद दोनों आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में अरुण सिंह के हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर मौके से भाग गए। अस्पताल में भर्ती, कई जगह फ्रैक्चर परिजनों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। परिवार का दावा है कि हमले में उसके हाथ-पैर की कई हड्डियां टूट गईं और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। जान से मारने की धमकी देने का आरोप एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि वारदात के बाद आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन के पुराने विवाद को बताया वजह पीड़ित परिवार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच वर्षों पुराना जमीन का विवाद चल रहा है। नेमी सिंह के अनुसार, उनके पिता और आरोपियों के दादा के बीच वर्षों पहले पांच बिस्सा जमीन की अदला-बदली हुई थी। उनके परिवार ने उस जमीन पर मकान बना लिया, जबकि दूसरी ओर आरोपी पक्ष उनकी जमीन का उपयोग कर रहा है। परिवार का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले परिसीमन के बाद खसरा नंबर बदलने के कारण विवाद और बढ़ गया। इसके बाद से आरोपी पक्ष कथित तौर पर जमीन वापस लेने का दबाव बना रहा था। इसी रंजिश में हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

टॉप नेशनल शूटिंग कोच पर हितों के टकराव के आरोप, SAI ने शुरू कराई जांच

नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने एक शीर्ष राष्ट्रीय शूटिंग कोच के खिलाफ मिली शिकायत पर जांच के निर्देश दिए हैं। कोच पर चेन्नई में प्रस्तावित शूटिंग रेंज निर्माण परियोजना का ठेका हासिल करने की कोशिश करने का आरोप है। SAI ने इसे संभावित हितों के टकराव (Conflict of Interest) का मामला मानते हुए जांच शुरू की है। फिलहाल संबंधित कोच का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि संबंधित कोच नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के साथ मिलकर भारतीय शॉटगन निशानेबाजों को ओलंपिक, ISSF वर्ल्ड कप, वर्ल्ड चैंपियनशिप और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण देते हैं। SAI ने मांगी जांच रिपोर्ट SAI के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस मामले में नाम सहित औपचारिक शिकायत प्राप्त हुई है। इसके बाद स्टेडियम डिवीजन और दिल्ली के क्षेत्रीय निदेशक को जांच के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। चेन्नई शूटिंग रेंज परियोजना से जुड़ा मामला सूत्रों के मुताबिक, शिकायत चेन्नई में लगभग 15 से 16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पांच शॉटगन शूटिंग रेंज की टेंडर प्रक्रिया से जुड़ी है। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया से असंतुष्ट एक बोलीदाता ने मामले को विजिलेंस विभाग के समक्ष उठाया है। एशियन गेम्स कोचिंग स्टाफ से हटाए जाने की चर्चा जानकारी के अनुसार, इस मामले के चलते संबंधित कोच को 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय कोचिंग स्टाफ से बाहर रखा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। NRAI ने कहा- जानकारी नहीं NRAI ने अपने बयान में कहा कि फेडरेशन को किसी कोच की निजी व्यावसायिक गतिविधियों या उनके खिलाफ चल रही विजिलेंस जांच की जानकारी नहीं है। फेडरेशन ने यह भी बताया कि एशियन गेम्स प्रशिक्षण शिविर के लिए कोचों की सूची को आंशिक मंजूरी मिली है, जिसमें कुछ नाम शामिल नहीं हैं। इस संबंध में SAI के अंतिम निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। राइफल कोच भी जांच के दायरे में इसी बीच, भारतीय राइफल टीम के एक हाई परफॉर्मेंस कोच भी SAI की जांच का सामना कर रहे हैं। उन पर नई दिल्ली स्थित कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में निजी कोचिंग चलाने और अपनी निजी क्लास में शामिल न होने वाले निशानेबाजों के साथ कथित भेदभाव करने के आरोप लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, 50 मीटर राइफल इवेंट के हेड कोच मनोज कुमार से जुड़े मामले में हाल ही में SAI मुख्यालय में सुनवाई हुई, जिसमें खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों की शिकायतें दर्ज की गईं। फिलहाल दोनों मामलों में जांच जारी है और संबंधित एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खेल जगत की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

इंदौर में कांग्रेस नेता अनवर कादरी फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में गि

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सदर बाजार थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता अनवर डकैत उर्फ अनवर कादरी को कथित फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस मामले में फरार था। उसके खिलाफ पहले से 27 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने एसीपी अशोक जादौन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम सदर बाजार क्षेत्र से अनवर कादरी को गिरफ्तार किया। फर्जी आर्म्स लाइसेंस का आरोप पुलिस के मुताबिक, फरवरी 2025 में सदर बाजार थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ मारपीट की घटना के बाद अनवर कादरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि जिस बंदूक का उपयोग किया जा रहा था, उसका लाइसेंस कथित रूप से फर्जी था और उसे जम्मू-कश्मीर से बनवाया गया था। पुलिस का कहना है कि हाल ही में आरोपी एक अन्य मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था, जिसके बाद उसे इस प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं केस पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अनवर कादरी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। अधिकारियों के अनुसार उसके खिलाफ कुल 27 से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पहले भी विवादों में रहा नाम अनवर कादरी का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। जून महीने में एक वीडियो वायरल होने के बाद उस पर कुछ युवकों ने गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, इससे पहले वह कथित लव जिहाद फंडिंग मामले में भी जांच और कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुका है। 2011 में जानलेवा हमले के मामले में हुई थी सजा वर्ष 2011 में एक जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने अनवर कादरी, उसके भाई और एक अन्य आरोपी को एक-एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। यह मामला वर्ष 2009 में इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में हुई हमले की घटना से जुड़ा था। डकैती के मामले के बाद पड़ा ‘अनवर डकैत’ नाम पुलिस के अनुसार वर्ष 1996 में उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में दर्ज डकैती के एक मामले के बाद अनवर कादरी को “अनवर डकैत” के नाम से पहचान मिलने लगी। बाद के वर्षों में भी उसके खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य मामलों में कई प्रकरण दर्ज हुए। अनवर कादरी इंदौर नगर निगम में तीन बार पार्षद रह चुका है, जबकि उसकी पत्नी भी दो बार पार्षद चुनी जा चुकी हैं। वह कांग्रेस संगठन में शहर महामंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुका है। फिलहाल पुलिस फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में उससे पूछताछ कर रही है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मध्य प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करेंdeshharpal.com

स्वामी आत्मानंद स्कूलों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब पूरे प्रदेश में होगी CBT परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक जिला स्तर पर मेरिट सूची के आधार पर होने वाली नियुक्तियों की जगह पूरे प्रदेश के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा। इसी परीक्षा के आधार पर राज्य स्तरीय मेरिट सूची तैयार होगी और उसी के अनुसार विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने भर्ती परीक्षा आयोजित कराने के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर टेंडर जारी किया गया है। एजेंसी का चयन होने के बाद ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और राज्यभर में कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला स्तर की जगह बनेगी राज्य स्तरीय मेरिट अब तक अलग-अलग जिलों में अलग मेरिट सूची के आधार पर भर्ती की जाती थी, जिससे चयन प्रक्रिया में असमानता और कई तरह की विसंगतियों की शिकायतें सामने आती थीं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सभी अभ्यर्थियों को एक समान परीक्षा देनी होगी और राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। सरकार का मानना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष होगी तथा सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा। इन पदों पर होगी भर्ती नई भर्ती प्रक्रिया के तहत कई शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल हैं— पूरी भर्ती प्रक्रिया का संचालन लोक शिक्षण संचालनालय करेगा। पदों के अनुसार निर्धारित होगी योग्यता व्याख्याता पद के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर के साथ बी.एड. अनिवार्य होगा। शिक्षक पद के लिए स्नातक, डी.एल.एड. या बी.एड. के साथ सीजी-टीईटी उत्तीर्ण होना आवश्यक रहेगा। सहायक शिक्षक पद के लिए 12वीं के साथ डी.एल.एड. अथवा बी.एड. और प्राथमिक स्तर की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी होगा। अन्य पदों के लिए शासन द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं लागू रहेंगी। रायपुर के कई स्कूलों में लंबे समय से रिक्त हैं पद राजधानी रायपुर के कई स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों के पद लंबे समय से खाली हैं। इनमें पीएमश्री आर.डी. तिवारी स्वामी आत्मानंद विद्यालय, बीपी पुजारी शासकीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय, शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद विद्यालय, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल कचना और मानिकपुरी स्थित विद्यालय सहित कई स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में शिक्षक, सहायक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, विज्ञान प्रयोगशाला सहायक, व्यायाम शिक्षक, प्रधान पाठक और भृत्य जैसे पद रिक्त होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पहले की भर्ती प्रक्रिया हुई थी निरस्त रायपुर जिले के 31 स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में 151 संविदा पदों पर भर्ती के लिए पहले विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन नई भर्ती नीति लागू होने के बाद उस प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया। अब सभी उम्मीदवारों का चयन राज्य स्तरीय CBT परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। एजेंसी चयन के बाद जारी होगा आवेदन शेड्यूल डीपीआई ने बताया कि परीक्षा एजेंसी का चयन पूरा होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की तिथियां घोषित की जाएंगी। इसके बाद राज्य स्तर पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी और उसी के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, समान और गुणवत्तापूर्ण बनेगी, जिससे स्कूलों में रिक्त पद जल्द भरने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ और शिक्षा से जुड़ी ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.