आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में मकान से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीBREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर जिला अस्पताल की मर्चुरी में 4 दिन से रखा नवजात बच्ची का शव, माता-पिता लेने नहीं पहुंचेBREAKINGबिज़नेसShare Bazaar Today: IT और बैंकिंग शेयरों ने बिगाड़ा खेल, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान मेंBREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में 32 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, दोस्तों के साथ कार्यक्रम से लौट रहे थे घरBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में 1.40 लाख के नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, खुद को बताता था MBBS डॉक्टरBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल नगर निगम को मिला नया मुख्यालय, ‘अटल भवन’ का CM मोहन यादव ने किया लोकार्पणBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Canada Politics Shock: Alberta के अलग देश बनने की मांग ने बढ़ाई सरकार की चिंताBREAKINGदेश-हरपलOperation Sindoor Indian Forces ने पाकिस्तान के 11 Airbases को किया ध्वस्तBREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में मकान से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीBREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर जिला अस्पताल की मर्चुरी में 4 दिन से रखा नवजात बच्ची का शव, माता-पिता लेने नहीं पहुंचेBREAKINGबिज़नेसShare Bazaar Today: IT और बैंकिंग शेयरों ने बिगाड़ा खेल, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान मेंBREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में 32 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, दोस्तों के साथ कार्यक्रम से लौट रहे थे घरBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में 1.40 लाख के नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, खुद को बताता था MBBS डॉक्टरBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल नगर निगम को मिला नया मुख्यालय, ‘अटल भवन’ का CM मोहन यादव ने किया लोकार्पणBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Canada Politics Shock: Alberta के अलग देश बनने की मांग ने बढ़ाई सरकार की चिंताBREAKINGदेश-हरपलOperation Sindoor Indian Forces ने पाकिस्तान के 11 Airbases को किया ध्वस्त

NE

News Elementor

भोपाल में 1.40 लाख के नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, खुद को बताता था MBBS डॉक्टर

Table of Content

Bhopal की कोहेफिजा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 500 रुपए के 280 नकली नोट बरामद हुए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 1.40 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को MBBS डॉक्टर बताता था। उसके पास से एक आईफोन, पेन ड्राइव और विदेशी सीरीज (+44) का मोबाइल नंबर भी मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले हैं। इसी वजह से आरोपी को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की रिमांड पर लिया गया है।

सैफिया कॉलेज ग्राउंड के पास हुई गिरफ्तारी

कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सैफिया कॉलेज ग्राउंड के पास कम कीमत में नकली नोट बेचने की कोशिश कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सैफुल इस्लाम (27) निवासी पश्चिम बंगाल बताया।

2024 से कर रहा था नकली नोटों का कारोबार

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साल 2024 से नकली नोटों के कारोबार में शामिल है। वह पहले भी दो बार भोपाल आकर नकली नोट चला चुका है।

मई 2025 से वह भोपाल की गुलमोहर कॉलोनी में किराए से रह रहा था। इसी दौरान उसने शादी भी की थी।

300 रुपए लेकर देता था 500 का नकली नोट

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 2 लाख रुपए की नकली करेंसी करीब 60 हजार रुपए में खरीदकर लाया था। पिछले 10 दिनों में वह करीब 60 हजार रुपए के नकली नोट बाजार में चला चुका है।

वह लोगों से 300 रुपए असली लेकर बदले में 500 रुपए का नकली नोट देता था। जल्दी अमीर बनने की चाह में उसने यह काम शुरू किया था।

नेपाल और पाकिस्तान जैसे पेपर पर छपे नोट

पुलिस के अनुसार जब्त किए गए नोट नेपाल और पाकिस्तान में इस्तेमाल होने वाले कागज जैसे पेपर पर छपे हैं। इसी वजह से पुलिस अब मामले की जांच अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय एंगल से भी कर रही है।

साइबर ठगी से भी जुड़ सकते हैं तार

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विदेशी नंबरों पर बातचीत करता था। पुलिस को शक है कि उसका संबंध साइबर ठगी गिरोह से भी हो सकता है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम भी करता था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

रायपुर में मकान से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Raipur के रावाभाठा इलाके में एक मकान से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से बैटरी, वायर, एयरगन, कैमिकल से भरी दो बोतलें और डेटोनेटर जैसी संदिग्ध सामग्री जब्त की है। बैग में मिला संदिग्ध सामान जानकारी के मुताबिक रावाभाठा इलाके में रहने वाली मितानिन पुष्पा साहू के घर बुधवार शाम एक युवक बैग लेकर पहुंचा था। युवक ने अपना नाम विनय देवांगन बताया और कुछ देर के लिए बैग रखने की बात कहकर वहां से चला गया। बैग को लेकर परिवार को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे पार्षद सूचना मिलने के बाद पार्षद अश्वनी यादव स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। गुरुवार सुबह बैग खोलकर देखा गया तो उसमें एयरगन, वायर, बैटरी और देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। डीसीपी ने लिया जायजा मौके पर डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर भी पहुंचे और जांच की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब्त सामग्री की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सामान का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि संदिग्ध सामान विनय देवांगन नाम के व्यक्ति का हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अब विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है। मामले में जल्द बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

सीहोर जिला अस्पताल की मर्चुरी में 4 दिन से रखा नवजात बच्ची का शव, माता-पिता लेने नहीं पहुंचे

Sehore जिला अस्पताल की मर्चुरी में एक नवजात बच्ची का शव पिछले चार दिनों से रखा हुआ है। बच्ची की 3 मई को इलाज के दौरान मौत हो गई थी, लेकिन अब तक उसके माता-पिता शव लेने अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बच्ची करीब 40 दिनों तक ICU में भर्ती रही। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। जन्म के समय वजन था सिर्फ 1.4 किलो सिविल सर्जन डॉ. यू.के. श्रीवास्तव ने बताया कि हकीमाबाद निवासी अंजली और रवि के यहां 24 मार्च को जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ था। प्रसव के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं दूसरी बच्ची बेहद कमजोर थी। जन्म के समय उसका वजन केवल 1.4 किलोग्राम था। इसी वजह से उसे तुरंत गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती किया गया था। बच्ची की मौत के बाद बंद कर दिया संपर्क डॉक्टरों के अनुसार इलाज के दौरान बच्ची के पिता सिर्फ एक-दो बार ही अस्पताल पहुंचे थे। 3 मई को बच्ची की मौत होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। अस्पताल की ओर से उनके काम करने की जगह पर भी सूचना भेजी गई, फिर भी कोई शव लेने नहीं पहुंचा। पुलिस टीम हकीमाबाद रवाना चार दिन तक कोई नहीं आने पर अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। अब पुलिस और अस्पताल प्रबंधन नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस की एक टीम हकीमाबाद रवाना हुई है। पुलिस परिजनों को अस्पताल बुलाकर बच्ची का शव सौंपने और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराने की कोशिश
सेंसेक्स

Share Bazaar Today: IT और बैंकिंग शेयरों ने बिगाड़ा खेल, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरा माहौल देखने को मिला। सुबह के कारोबार में BSE Sensex करीब 200 अंक गिरकर 75,800 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि NSE Nifty भी लगभग 100 अंक टूटकर लाल निशान में कारोबार करता दिखा। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव IT और Banking सेक्टर के शेयरों में बिकवाली की वजह से बना। IT और बैंकिंग शेयरों में बढ़ी बिकवाली आज के ट्रेडिंग सेशन में बड़ी IT कंपनियों और निजी बैंकों के शेयरों में कमजोरी साफ नजर आई। निवेशकों ने कई दिग्गज स्टॉक्स में मुनाफावसूली की, जिससे बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हो गया। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों का असर भारतीय बाजार पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया। Global Market का असर भारतीय बाजार पर अमेरिकी बाजारों में कमजोरी, ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंता और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। यही वजह रही कि घरेलू निवेशकों ने भी आज संभलकर ट्रेडिंग की। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और ग्लोबल संकेतों पर निर्भर करेगी। ऑटो और एनर्जी सेक्टर ने दी थोड़ी राहत हालांकि गिरावट के बीच ऑटो और एनर्जी सेक्टर के कुछ शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इससे बाजार में बड़ी गिरावट टल गई। कई निवेशक अब अच्छे स्तर पर खरीदारी के मौके तलाश रहे हैं। निवेशकों के लिए क्या है सलाह? विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा समय में बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी से बचते हुए मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ध्यान देना चाहिए। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट अवसर भी बन सकती है हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

खंडवा में 32 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, दोस्तों के साथ कार्यक्रम से लौट रहे थे घर

Khandwa के रामनगर क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय सौरभ मालवीय की बुधवार देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे दोस्तों के साथ ग्राम सिंगोट में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, रास्ते में सौरभ ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। उनके दोस्त ने तुरंत कार रोकी, लेकिन कुछ ही देर में उनकी हालत और गंभीर हो गई। इसके बाद दोस्त उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो चुकी थी। “मां वैष्णो जल” नाम से चलाते थे RO प्लांट सौरभ मालवीय रामनगर क्षेत्र में “मां वैष्णो जल” नाम से RO वाटर प्लांट संचालित करते थे। वे अपने मिलनसार और शांत स्वभाव के कारण इलाके में अच्छी पहचान रखते थे। उनके परिवार में मां, पत्नी और सात साल की बेटी है। सौरभ के अचानक निधन की खबर से परिवार और परिचित गहरे सदमे में हैं। 7 दिन पहले मनाई थी शादी की सालगिरह परिजनों ने बताया कि सौरभ की शादी की सालगिरह सिर्फ सात दिन पहले ही मनाई गई थी। वहीं उनकी मां पिछले एक साल से बीमार चल रही हैं। उनका इलाज मुंबई में चल रहा था और इसी महीने उन्हें वापस घर लाया गया था। ऐसे में सौरभ की अचानक मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। घटना के बाद रामनगर क्षेत्र में शोक का माहौल है। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com

भोपाल में 1.40 लाख के नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, खुद को बताता था MBBS डॉक्टर

Bhopal की कोहेफिजा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 500 रुपए के 280 नकली नोट बरामद हुए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 1.40 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को MBBS डॉक्टर बताता था। उसके पास से एक आईफोन, पेन ड्राइव और विदेशी सीरीज (+44) का मोबाइल नंबर भी मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले हैं। इसी वजह से आरोपी को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की रिमांड पर लिया गया है। सैफिया कॉलेज ग्राउंड के पास हुई गिरफ्तारी कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सैफिया कॉलेज ग्राउंड के पास कम कीमत में नकली नोट बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सैफुल इस्लाम (27) निवासी पश्चिम बंगाल बताया। 2024 से कर रहा था नकली नोटों का कारोबार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साल 2024 से नकली नोटों के कारोबार में शामिल है। वह पहले भी दो बार भोपाल आकर नकली नोट चला चुका है। मई 2025 से वह भोपाल की गुलमोहर कॉलोनी में किराए से रह रहा था। इसी दौरान उसने शादी भी की थी। 300 रुपए लेकर देता था 500 का नकली नोट आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 2 लाख रुपए की नकली करेंसी करीब 60 हजार रुपए में खरीदकर लाया था। पिछले 10 दिनों में वह करीब 60 हजार रुपए के नकली नोट बाजार में चला चुका है। वह लोगों से 300 रुपए असली लेकर बदले में 500 रुपए का नकली नोट देता था। जल्दी अमीर बनने की चाह में उसने यह काम शुरू किया था। नेपाल और पाकिस्तान जैसे पेपर पर छपे नोट पुलिस के अनुसार जब्त किए गए नोट नेपाल और पाकिस्तान में इस्तेमाल होने वाले कागज जैसे पेपर पर छपे हैं। इसी वजह से पुलिस अब मामले की जांच अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय एंगल से भी कर रही है। साइबर ठगी से भी जुड़ सकते हैं तार जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विदेशी नंबरों पर बातचीत करता था। पुलिस को शक है कि उसका संबंध साइबर ठगी गिरोह से भी हो सकता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम भी करता था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.