भोपाल में मंगलवार, 14 जुलाई को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के 40 से अधिक इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मेंटेनेंस के दौरान कई प्रमुख क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
इसका असर दानिशकुंज, निशातपुरा, गौतम नगर, मालवीय नगर, नारियलखेड़ा, शारदा नगर, फिरदोश नगर, मक्सी, कस्तूरी विहार और फाइन कैम्पस समेत कई इलाकों में देखने को मिलेगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
- अमृत होम्स कॉलोनी
- फ्लावर सिटी
- प्रियदर्शनी
- आसपास के क्षेत्र
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
- वेस्टर्न कोर्टयार्ड कॉलोनी
- दानिशकुंज-1 और 2
- फाइन कैम्पस
- हरे कृष्ण होम्स
- निशातपुरा
- श्री नगर
- शारदा नगर
- नारियलखेड़ा
- पीजीबीटी रोड
- गौतम नगर
- फिरदोश नगर
- शीतला नगर
- संत कंवर राम कॉलोनी
- बृज विहार कॉलोनी
- आसपास के क्षेत्र
सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- राजीव नगर (बी एवं सी सेक्टर)
- टेक्नोलॉजी पार्क
- सागर इवेन्यू
- इंडस पार्क
- भवानी धाम फेस-1 एवं फेस-2
- सुनिता टॉवर
- संतोषी विहार
- नरेला शंकरी
- आसपास के क्षेत्र
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
- मालवीय नगर
- मक्सी
- बागली
- मेकर रिगालिया
- अमलतास गोल्ड
- कस्तूरी विहार
- पॉम विष्ठा कॉलोनी
- आसपास के क्षेत्र
दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक
- आजाद नगर
- रविदास कॉलोनी
- आसपास के क्षेत्र
लोगों के लिए जरूरी सलाह
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरे कर लें। मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले से चार्ज रखें। साथ ही पानी की मोटर चलाने और अन्य आवश्यक घरेलू कार्य भी समय रहते निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
भोपाल समेत मध्य प्रदेश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें deshharpal.com


