आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशमहाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी: गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए ऐंठेBREAKINGप्रदेशसिवनी हवाला लूटकांड: मुख्य आरोपी SDOP पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से जमानतBREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग: जिम की मशीनें पिघलीं, पेट्रोल पंप तक पहुंच सकती थी तबाहीBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में सनसनीखेज घटना: लिवइन पार्टनर पर हमला कर युवक ने किया सुसाइड, VIDEO आया सामनेBREAKINGदेश-हरपलUmar Khalid मामले में Supreme Court की बड़ी टिप्पणी, कहा- जमानत अधिकार है, जेल अपवादBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़43 साल बाद नॉर्वे पहुंचे PM MODI, भारत-नॉर्डिक समिट में लेंगे हिस्सा; 5 देशों के नेताओं से करेंगे मुलाकातBREAKINGबिज़नेसDollar के मुकाबले रुपया पहली बार 96.18 पर पहुंचा, कच्चा तेल 110 डॉलर के पारBREAKINGस्पोर्ट्सNSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे Dhoni, मशीनगन और पिस्टल से लगाया निशाना; बोले- ‘फिट लग रहा हूं न?’BREAKINGमध्य प्रदेशमहाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी: गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए ऐंठेBREAKINGप्रदेशसिवनी हवाला लूटकांड: मुख्य आरोपी SDOP पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से जमानतBREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग: जिम की मशीनें पिघलीं, पेट्रोल पंप तक पहुंच सकती थी तबाहीBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में सनसनीखेज घटना: लिवइन पार्टनर पर हमला कर युवक ने किया सुसाइड, VIDEO आया सामनेBREAKINGदेश-हरपलUmar Khalid मामले में Supreme Court की बड़ी टिप्पणी, कहा- जमानत अधिकार है, जेल अपवादBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़43 साल बाद नॉर्वे पहुंचे PM MODI, भारत-नॉर्डिक समिट में लेंगे हिस्सा; 5 देशों के नेताओं से करेंगे मुलाकातBREAKINGबिज़नेसDollar के मुकाबले रुपया पहली बार 96.18 पर पहुंचा, कच्चा तेल 110 डॉलर के पारBREAKINGस्पोर्ट्सNSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे Dhoni, मशीनगन और पिस्टल से लगाया निशाना; बोले- ‘फिट लग रहा हूं न?’

NE

News Elementor

भोपाल में सनसनीखेज घटना: लिवइन पार्टनर पर हमला कर युवक ने किया सुसाइड, VIDEO आया सामने

Table of Content

भोपाल के सोनागिरी इलाके में हुई दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। लिवइन पार्टनर पर हथौड़ी और चाकू से हमला करने के बाद युवक ने खुद भी आत्महत्या कर ली।

वीडियो में आरोपी पहले अपना गला काटता दिखाई देता है, फिर पेट पर कई बार चाकू से वार करता है। इसके बाद वह लहूलुहान हालत में फुटपाथ पर लेट जाता है और कुछ मिनटों बाद उसकी मौत हो जाती है।

राहगीर ने बनाया VIDEO

घटना का वीडियो एक राहगीर ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में आसपास मौजूद लोग पुलिस को बुलाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति आरोपी को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

महिला की हालत अब भी गंभीर

हमले में घायल महिला की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी और घरों में साफ-सफाई व खाना बनाने का काम करती थी।

विवाद के बाद किया हमला

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद लक्ष्मण ने महिला के सिर पर हथौड़ी से हमला कर दिया।

उसे मृत समझने के बाद उसने चाकू से अपना गला काट लिया और पेट में भी कई वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

5 साल से महिला के साथ रह रहा था

एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी के अनुसार, 50 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया सोनागिरी की झुग्गी बस्ती में रहता था और ड्राइवरी करता था।

करीब 5 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह मोहल्ले में रहने वाली कल्पना के साथ लिवइन रिलेशन में रह रहा था।

चरित्र शंका को लेकर होता था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लक्ष्मण महिला के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

👉 भोपाल और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी: गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए ऐंठे

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में गुजरात से आई दो महिलाओं से विशेष दर्शन कराने के नाम पर 42 हजार रुपए ठग लिए गए। मामले में महाकाल थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गूगल सर्च से मिला नंबर, फिर हुई ठगी गुजरात निवासी वीणा धनेरिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मित्र अल्पना पटेल के साथ 15 मई को बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने उज्जैन आई थीं। भस्म आरती की बुकिंग के लिए उन्होंने गूगल पर सर्च किया, जहां उन्हें “पंडित दीपक मिश्रा” नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिला। महिलाओं का आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंदिर से जुड़ा व्यक्ति बताया और नंदी हॉल में बैठाकर विशेष दर्शन कराने का भरोसा दिया। अलग-अलग किश्तों में ट्रांसफर करवाए पैसे आरोपी ने महिलाओं से अलग-अलग किश्तों में कुल 42 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पैसे लेने के बाद भी वह लगातार बुकिंग होने का भरोसा देता रहा। बाद में आरोपी ने फोन कर कहा कि बुकिंग नहीं हो पाई और पैसे वापस कर देगा। मंदिर पहुंचने पर खुली पोल जब महिलाएं मंदिर के आधिकारिक काउंटर पर पहुंचीं, तब उन्हें पता चला कि इस तरह की कोई बुकिंग प्रक्रिया नहीं होती और मंदिर में इस नाम का कोई पुजारी भी नहीं है। इसके बाद दोनों महिलाओं ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी सागर जिले का रहने वाला थाना प्रभारी गगन बादल के मुताबिक, शुरुआती जांच में आरोपी सागर जिले का रहने वाला बताया गया है, जो उज्जैन के विभिन्न मंदिरों में पूजन-पाठ का काम करता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दो दिन पहले भी हुई थी ठगी इससे पहले 13 मई को पुणे से आए श्रद्धालुओं से भी नंदी हॉल में दर्शन कराने के नाम पर 5 हजार रुपए ठगे गए थे। श्रद्धालुओं के लिए जरूरी जानकारी मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि— महाकाल मंदिर प्रशासन ने कहा है कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के झांसे में आने से बचें। 👉 धर्म और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

सिवनी हवाला लूटकांड: मुख्य आरोपी SDOP पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

मध्य प्रदेश के चर्चित सिवनी हवाला लूटकांड मामले में मुख्य आरोपी SDOP पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सोमवार को सुनवाई के दौरान पूजा पांडे की ओर से कोर्ट को बताया गया कि उनके साथ 2 साल का बच्चा जेल में रह रहा है। इसी आधार पर अदालत ने उन्हें राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली। हालांकि, मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में जारी रहेगी। “याचिकाकर्ता महिला और एकल मां है” मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा— “याचिकाकर्ता महिला है। वह एकल मां है और उसका 2 साल का बच्चा उसके साथ जेल में है।” 3 करोड़ के हवाला कांड से जुड़ा मामला यह मामला सिवनी जिले के खैरीटेक क्षेत्र में कथित हवाला रकम की लूट से जुड़ा है। आरोप है कि पुलिस वर्दी और हथियारों का इस्तेमाल कर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया था। मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। कई पुलिसकर्मी भी आरोपी इस केस में पूजा पांडे समेत कई पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए थे। घटना के बाद राज्य स्तर पर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए गए और कई पुलिसकर्मियों से पूछताछ भी हुई। अधिकांश आरोपियों को पहले ही मिल चुकी जमानत मामले में अधिकांश आरोपियों को पहले ही जबलपुर हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वहीं, दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज FIR भी निरस्त हो चुकी हैं। इसके बाद पूजा पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। 3 करोड़ जब्त करने का था आरोप जानकारी के मुताबिक, सिवनी पुलिस ने नागपुर निवासी सोहन परमार से करीब 3 करोड़ रुपए जब्त किए थे। आरोप है कि रिकॉर्ड में केवल 1.45 करोड़ रुपए की जब्ती दिखाई गई और आरोपी को बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया। बताया गया कि इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक भी नहीं पहुंचाई गई थी। कई पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड मामला उजागर होने के बाद 9 अक्टूबर को थाना प्रभारी अर्पित भैरम समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था। इसके अगले दिन तत्कालीन DGP कैलाश मकवाना ने SDOP पूजा पांडे को भी निलंबित कर दिया था। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

ग्वालियर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग: जिम की मशीनें पिघलीं, पेट्रोल पंप तक पहुंच सकती थी तबाही

ग्वालियर के सागरताल इलाके में सोमवार सुबह एक कबाड़ और गाड़ियों की सीट बनाने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी गर्मी से पास में स्थित जिम की मशीनें तक पिघल गईं। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना कुछ ही दूरी पर मौजूद पेट्रोल पंप और मैरिज गार्डन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते थे। सुबह 5 बजे मची अफरा-तफरी जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 5 बजे लगी। गोदाम में बड़ी मात्रा में फोम और कबाड़ रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग नींद से जाग गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिम की मशीनें गर्मी से हुई खराब आग की तपन इतनी ज्यादा थी कि पास के जिम में रखी कई मशीनें और उपकरण गर्मी से खराब हो गए। आसपास रहने वाले लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। 15 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही पुरानी छावनी और फायर मुख्यालय से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों को खाली कराया और इलाके की घेराबंदी की। पास में था पेट्रोल पंप हादसा स्थल से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप और रजवाड़ा मैरिज गार्डन स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग थोड़ी और फैलती या हवा का रुख बदल जाता, तो बड़ा विस्फोट और भारी जनहानि हो सकती थी। रिहायशी इलाकों में गोदामों पर सवाल घटना के बाद रिहायशी क्षेत्रों में चल रहे कबाड़ गोदामों पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गोदामों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच ऐसे गोदाम कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। 👉 ग्वालियर और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

भोपाल में सनसनीखेज घटना: लिवइन पार्टनर पर हमला कर युवक ने किया सुसाइड, VIDEO आया सामने

भोपाल के सोनागिरी इलाके में हुई दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। लिवइन पार्टनर पर हथौड़ी और चाकू से हमला करने के बाद युवक ने खुद भी आत्महत्या कर ली। वीडियो में आरोपी पहले अपना गला काटता दिखाई देता है, फिर पेट पर कई बार चाकू से वार करता है। इसके बाद वह लहूलुहान हालत में फुटपाथ पर लेट जाता है और कुछ मिनटों बाद उसकी मौत हो जाती है। राहगीर ने बनाया VIDEO घटना का वीडियो एक राहगीर ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में आसपास मौजूद लोग पुलिस को बुलाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति आरोपी को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। महिला की हालत अब भी गंभीर हमले में घायल महिला की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी और घरों में साफ-सफाई व खाना बनाने का काम करती थी। विवाद के बाद किया हमला जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद लक्ष्मण ने महिला के सिर पर हथौड़ी से हमला कर दिया। उसे मृत समझने के बाद उसने चाकू से अपना गला काट लिया और पेट में भी कई वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 5 साल से महिला के साथ रह रहा था एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी के अनुसार, 50 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया सोनागिरी की झुग्गी बस्ती में रहता था और ड्राइवरी करता था। करीब 5 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह मोहल्ले में रहने वाली कल्पना के साथ लिवइन रिलेशन में रह रहा था। चरित्र शंका को लेकर होता था विवाद पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लक्ष्मण महिला के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 👉 भोपाल और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Umar Khalid मामले में Supreme Court की बड़ी टिप्पणी, कहा- जमानत अधिकार है, जेल अपवाद

Umar Khalid मामले में Supreme Court की बड़ी टिप्पणी, कहा- जमानत अधिकार है, जेल अपवाद

दिल्ली दंगा मामले में आरोपी Umar Khalid को लेकर Supreme Court ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि “जमानत नियम है और जेल अपवाद”, जबकि उमर खालिद को पहले बेल मिल सकती थी। अदालत ने अपने पुराने फैसले पर भी आपत्ति जताई और कहा कि कई मामलों में इस मूल सिद्धांत का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि किसी भी आरोपी को ट्रायल से पहले लंबे समय तक जेल में रखना सही नहीं माना जा सकता। अदालत ने साफ कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था में व्यक्तिगत स्वतंत्रता बेहद महत्वपूर्ण है और बेल को अधिकार की तरह देखा जाना चाहिए। दरअसल, उमर खालिद पर 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश रचने का आरोप है। उनके खिलाफ यूएपीए (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया था। जनवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जबकि मामले के कुछ अन्य आरोपियों को राहत दी गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट की नई टिप्पणी के बाद इस फैसले को लेकर फिर बहस शुरू हो गई है। अदालत ने कहा कि “बेल नियम और जेल अपवाद” का सिद्धांत सिर्फ सामान्य मामलों में ही नहीं, बल्कि यूएपीए जैसे मामलों में भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। कानूनी जानकारों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी आने वाले समय में जमानत से जुड़े मामलों पर बड़ा असर डाल सकती है। इससे निचली अदालतों को भी यह संदेश गया है कि लंबे समय तक बिना ट्रायल जेल में रखना न्याय के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.