VHP के होर्डिंग्स और उनका संदेश
भोपाल। दीपावली के करीब राजधानी भोपाल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा लगाए गए hoardings ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इन होर्डिंग्स पर लिखा गया है: “अपना त्योहार, अपनों से व्यवहार” और “दीपावली की खरीदी उनसे करें, जो आपकी खरीदी से दीपावली मना सकें।” संदेश का उद्देश्य लोगों से अपील करना है कि वे अपने ही समुदाय के व्यापारियों से खरीदारी करें।
VHP का तर्क और अभियान का उद्देश्य
VHP का कहना है कि यह पहल हिंदू दुकानदारों और छोटे व्यापारियों की मदद के लिए है। प्रचार प्रमुख जितेंद्र चौहान ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे व्यापारियों को दीपावली के मौके पर आर्थिक सहारा देना है।
राजनीतिक और सामाजिक बहस
हालांकि, इस कदम ने राजनीतिक और सांस्कृतिक बहस को जन्म दे दिया है। कांग्रेस ने इसे सांप्रदायिक विभाजन की कोशिश बताया और आलोचना की है। उनका कहना है कि इस तरह के संदेश समाज में समुदाय आधारित भेदभाव को बढ़ावा दे सकते हैं।
पहले भी उठे विवाद
इससे पहले भी नवरात्रि के दौरान ‘गरबा जिहाद’ और करवाचौथ पर ‘मेहंदी जिहाद’ जैसे मुद्दों ने विवाद खड़ा किया था। अब दीपावली से पहले यह नया संदेश राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है।
भोपाल में VHP होर्डिंग्स विवाद ने यह दिखा दिया है कि त्योहारों पर भी सामाजिक और राजनीतिक बहसें तेज होती जा रही हैं। ‘Apna Tyohar, Apno Se Vyavhar’ संदेश ने उत्सव की खुशी के बीच नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
