अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि “भारत और पाकिस्तान अब साथ मिलकर रहेंगे”। ट्रम्प ने यह बात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान कही और मुस्कुराते हुए पूछा – “ऐसा है न?”
ट्रम्प का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ लोग इसे उनकी “डिप्लोमैटिक कोशिश” मान रहे हैं, तो कुछ इसे “मजाकिया बयान” बता रहे हैं।
इसी कार्यक्रम में ट्रम्प ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की ओर इशारा करते हुए कहा – “आप बहुत खूबसूरत हैं।” इस पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े, लेकिन कुछ लोगों ने इसे अनुचित टिप्पणी भी बताया।
ट्रम्प के बयानों पर अब दुनियाभर में चर्चा हो रही है। कई भारतीय यूजर्स ने X (Twitter) पर लिखा – “अगर भारत और पाकिस्तान सच में साथ आ जाएं तो ये एतिहासिक पल होगा।” वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ट्रम्प सिर्फ ध्यान खींचने के लिए ऐसे बयान देते हैं।
फिलहाल ट्रम्प अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और उनके ऐसे बयान चुनावी माहौल को और दिलचस्प बना रहे हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
