छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार को बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर के हॉस्पिटल कैंटीन और केक विक्रेताओं की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
टीम ने सिम्स हॉस्पिटल कैंटीन, जिला अस्पताल कैंटीन और यूटोपिया केक शॉप समेत कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
केक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया
जांच के दौरान यूटोपिया केक शॉप से केक का सैंपल लिया गया, जिसे गुणवत्ता जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
15 दिन का विशेष अभियान चल रहा है
राज्य शासन और कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में
“सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के तहत 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
दुकानदारों को दिए गए सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि:
- कर्मचारियों के लिए ग्लव्स और हेड कवर अनिवार्य करें
- खाद्य लाइसेंस दुकान में प्रदर्शित रखें
- पेयजल की जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो
- कर्मचारियों का नियमित मेडिकल चेकअप कराएं
नियमों का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई
अधिकारियों ने साफ कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छता और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आम लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ऐसी ही अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com
