आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

विक्रांत भूरिया बोले-एमपी रेप और शराब कैपिटल बनता रहा:दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा-पूर्णकालिक गृहमंत्री की जरूरत, सीएम से मंत्रालय नहीं संभल रहा

खंडवा जिले में आदिवासी महिला के साथ हुए बर्बर गैंगरेप और हत्या के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और शिवराज सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। डॉ. भूरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 मई को भोपाल दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि, “पीएम महिला सम्मेलन में आने से पहले यह सुनिश्चित करें कि मध्यप्रदेश में बहनों की सुरक्षा कैसे होगी?” “देश की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन आवाज दबा दी जाती है” डॉ. भूरिया ने कहा कि गांवों में जो जघन्य अपराध हो रहे हैं, वे अक्सर मुख्यधारा की मीडिया की नजरों से दूर रह जाते हैं। “खंडवा में जो हुआ, उसे आदिवासी निर्भया कांड कहा जा रहा है। एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ और फिर आरोपियों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। उनकी बच्चादानी बाहर निकाल दी गई और आंतें भी बाहर आ गईं।” 16 वर्षीय बेटी ने मां को तड़पती हालत में देखा, हो गई बेहोश पीड़िता की 16 वर्षीय बेटी जब घटनास्थल पर पहुंची तो मां की हालत देखकर वह बेहोश हो गई। डॉ. भूरिया ने कहा, “मैं खुद एक डॉक्टर हूं, सोच सकता हूं उस महिला ने कितनी पीड़ा सही होगी। आरोपियों को एक बार भी दया नहीं आई।” उन्होंने आगे कहा कि जब यह मामला सामने आया तब प्रशासन चुप बैठा रहा। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर तक हैरान थे कि ऐसी क्रूरता संभव है। “मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था फेल है” विक्रांत भूरिया ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सीधा हमला करते हुए कहा, “जब से मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री का पद अपने पास रखा है, तब से प्रदेश में बलात्कार के मामलों में 18% की बढ़ोतरी हुई है। इनमें 26% घटनाएं आदिवासी महिलाओं के खिलाफ हैं।” उन्होंने भोपाल की एक घटना का भी जिक्र किया जिसमें एक नाबालिग बच्ची के साथ सरकारी कार्यक्रम के दौरान दुष्कर्म हुआ, लेकिन उसे एफआईआर दर्ज कराने के लिए 600 किलोमीटर दूर मऊगंज भेजा गया। “मध्यप्रदेश बनता जा रहा है रेप और शराब कैपिटल” डॉ. भूरिया ने कहा, “मप्र में शराबबंदी की बातें तो होती हैं लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि आदिवासी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा शराब बेची जा रही है। शराब माफियाओं पर कोई लगाम नहीं है और आदिवासी इलाके लॉन्चपैड की तरह इस्तेमाल हो रहे हैं।” भूरिया की मांगें: “कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, सड़क पर लड़ेगी” डॉ. भूरिया ने कहा कि आदिवासी कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने खंडवा पहुंच चुका है। उन्होंने कहा, “सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।” https://deshharpal.com/ इस मामले से जुड़ी हर अपडेट को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Read more
NITI Aayog

नीति आयोग (NITI Aayog) पर Jairam Ramesh का हमला, BJP ने Congress पर बोला तीखा हमला

कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) द्वारा नीति आयोग (NITI Aayog) को “अयोग्य” कहे जाने पर सियासी घमासान मच गया है। रमेश ने नीति आयोग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का “ढोल बजाने वाला” मंच बताया और आरोप लगाया कि यह संस्था संघीय ढांचे (federal structure) की भावना के खिलाफ काम कर रही है। ममता बनर्जी को रोकने का आरोप, कांग्रेस का समर्थन NITI Aayog विवाद की शुरुआत तब हुई जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक के दौरान आरोप लगाया कि उन्हें अपनी बात पूरी नहीं कहने दी गई। कांग्रेस ने ममता बनर्जी का समर्थन किया और इसे “अस्वीकार्य” बताया। BJP का पलटवार: “Congress की राजनीति सिर्फ विवाद पैदा करना है” जयराम रमेश की टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा पलटवार किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि रमेश की आदत है बेवजह के विवाद खड़े करना और इससे कांग्रेस की ही छवि को नुकसान पहुंच रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने रमेश के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को पूरा समय दिया गया और किसी का माइक बंद नहीं किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब रमेश बैठक में थे ही नहीं, तो उन्होंने यह निष्कर्ष कैसे निकाला? पहले भी कर चुके हैं विवादित टिप्पणी यह पहली बार नहीं है जब रमेश अपनी टिप्पणियों को लेकर विवादों में आए हैं। इससे पहले भी वह एक सर्वदलीय बैठक के दौरान उठे मुद्दों को लाइव ट्वीट कर चुके हैं, जिस पर BJP और JDU ने नाराजगी जताई थी और इसे गैर-जिम्मेदाराना करार दिया था। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Encounter

Chhattisgarh मुठभेड़ वांछित नक्सली नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज Encounter में ढेर – Naxal Commander Killed

छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में माओवाद के खिलाफ चलाए जा रहे सबसे बड़े ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 21 मई 2025 को अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ (Encounter) में भारत का सबसे वांछित नक्सली (Most Wanted Naxal) कमांडर नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज (Nambala Keshav Rao alias Basavaraj) मारा गया। इस कार्रवाई में कुल 27 माओवादी ढेर किए गए, जिनमें 12 महिलाएं भी शामिल थीं। कौन था बसवराज? बसवराज 2018 से भाकपा (माओवादी) का महासचिव था और संगठन की सैन्य रणनीति का प्रमुख मास्टरमाइंड माना जाता था। उसके सिर पर ₹1.5 करोड़ का इनाम घोषित था। वह 2010 के दंतेवाड़ा हमले और 2013 के झीरम घाटी नरसंहार जैसे कई बड़े नक्सली हमलों का प्रमुख साजिशकर्ता रहा है। ऑपरेशन की सफलता इस मुठभेड़( Encounter) में मारे गए 27 माओवादियों पर कुल ₹12.3 करोड़ का इनाम था। बसवराज के साथ मारे गए अधिकांश उग्रवादी उसकी सुरक्षा में तैनात थे। यह कार्रवाई केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त योजना के तहत की गई, जो 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे का लक्ष्य लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री का बयान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऑपरेशन को माओवाद के खिलाफ “अंतिम कील” करार दिया। उन्होंने कहा, “यह नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार है। राज्य में शांति और विकास की राह अब और मजबूत होगी।” आगे की रणनीति हालांकि, माओवादी संगठन के अन्य शीर्ष नेता जैसे माडवी हिडमा अभी भी फरार हैं। सुरक्षा बल अब शेष नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

एम्बुलेंस चालक और वार्ड बॉय के बीच मारपीट का वीडियो:गुना में मरीज को ले जाने की बात पर विवाद; ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग

गुना जिला अस्पताल में मरीजों की सेवा में लगे कर्मचारियों के बीच ही गुरुवार देर रात जमकर हंगामा हो गया। रात करीब 1 बजे अस्पताल के अंदर एक प्राइवेट एम्बुलेंस चालक और वार्ड बॉय के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सामने आया है, जो अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। मृत व्यक्ति की ECG को लेकर हुआ विवाद वार्ड बॉय अमन शर्मा ने बताया कि उसे डॉक्टरों ने एक मृत व्यक्ति की ECG कराने के लिए कहा था, लेकिन प्राइवेट एम्बुलेंस चालक छोटू उसे जल्दी ले जाने का दबाव बना रहा था। जब अमन ने डॉक्टरों के निर्देश के अनुसार कार्य करने की कोशिश की, तो छोटू भड़क गया और मारपीट करने लगा। “सरकारी अस्पताल में प्राइवेट चालकों का दखल बढ़ा” – अमन शर्मा अमन शर्मा ने इस घटना की शिकायत सिविल सर्जन से की है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में लिखा कि प्राइवेट एम्बुलेंस चालक अस्पताल के अंदर तक घुस आते हैं और मरीजों को निजी अस्पताल ले जाने का दबाव बनाते हैं। “इनका अस्पताल परिसर में आना बंद किया जाए, वरना मरीजों की सही देखभाल और व्यवस्था पर असर पड़ेगा,” अमन ने कहा। वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा प्रशासनिक दबाव(deshharpal.com) सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। आम लोगों का सवाल है कि जब अस्पताल के कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो मरीजों की सुरक्षा कैसे होगी? जनता की मांग – अस्पताल परिसर में अनुशासन हो सख्त इस घटना ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट सेवा देने वाले लोगों की मनमानी पर कोई लगाम है? आम नागरिकों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल परिसर में अनुशासन और पारदर्शिता बेहद जरूरी है।
Read more

वन-वे पर ऑटो-रिक्शा को एंट्री देने की मांग:सागर में चालकों ने हड़ताल की चेतावनी दी; रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे

शहर के मोतीनगर चौराहे से तीनबत्ती तिराहे तक के मार्ग को वन-वे घोषित करने के फैसले का विरोध अब तेज हो गया है। इस मार्ग पर तीन और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी ऑटो चालकों और आम लोगों को हो रही है। कलेक्टर ऑफिस पहुंचे ऑटो चालक, सौंपा ज्ञापन शुक्रवार को ऑटो चालकों ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि वन-वे लागू होने के बाद अब उन्हें बड़े बाजार वाले इलाके में एंट्री नहीं मिल रही, जिससे न केवल उनकी आमदनी प्रभावित हो रही है बल्कि मरीजों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने को मजबूर लोग, बंद हो रही ऑटो चालकों की कमाई ज्ञापन में बताया गया कि लोग अब तीनबत्ती तक पैदल चलने को मजबूर हैं क्योंकि ऑटो अंदर तक नहीं जा पा रहे। बुजुर्गों और बीमारों के लिए यह बेहद मुश्किल हो गया है। वहीं ऑटो चालकों की रोज़ी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है। आंदोलन की चेतावनी, विधायक से करेंगे मुलाकात ऑटो यूनियन के अध्यक्ष पप्पू तिवारी ने कहा, “वन-वे नियम में ऑटो और ई-रिक्शा को भी एंट्री नहीं दी जा रही है। इससे न केवल हमारी कमाई बंद हो रही है बल्कि आम लोग भी बेहद परेशान हैं। हमने प्रशासन को ज्ञापन सौंप दिया है और अब शनिवार को सागर विधायक शैलेंद्र जैन से भी मुलाकात करेंगे। अगर फिर भी हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो हमें मजबूरन हड़ताल करनी पड़ेगी।” जनता भी कर रही समर्थन(deshharpal.com) इस मुद्दे को लेकर सिर्फ ऑटो चालक ही नहीं, आम जनता भी चिंता जता रही है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि इस इलाके में ऑटो की सुविधा न होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। बाजारों तक पहुंचने के लिए अब लंबा पैदल सफर करना पड़ रहा है।
Read more

कान्स के रेड कार्पेट पर छत्तीसगढ़ की जूही:’जलती पृथ्वी’ वाली ड्रेस पहनकर किया वॉक; वियतनाम के डिजाइनर को बनाने में ढाई महीने लगे

दुनिया के सबसे चर्चित फिल्म समारोहों में से एक कांस फिल्म फेस्टिवल में इस बार छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन हुआ। दुर्ग की रहने वाली जूही व्यास ने पहली बार इस मंच पर न सिर्फ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि एक खास संदेश के साथ दुनिया का ध्यान खींचा। जूही व्यास ग्रीनपीस इंडिया संस्था के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं। संस्था की राष्ट्रीय निदेशक मोहिनी शर्मा के साथ उन्होंने ‘वॉइस ऑफ द प्लैनेट’ अभियान के तहत एक खास ड्रेस पहनकर जलवायु परिवर्तन और धरती की पीड़ा को दर्शाया। इस खास ड्रेस को वियतनाम के मशहूर डिजाइनर गुयेन टीएन ट्रिएन ने डिजाइन किया, जिसे तैयार करने में ढाई महीने लगे। यह ड्रेस ‘जलती हुई पृथ्वी’ की प्रतीक थी – आग जैसे रंग और डिजाइन इस बात की चेतावनी देते हैं कि अगर प्रदूषण यूं ही बढ़ता रहा तो हमारा भविष्य कैसा होगा। “ये सिर्फ एक ड्रेस नहीं, बल्कि एक कहानी है” – जूही दैनिक भास्कर से बात करते हुए जूही ने कहा, “यह सिर्फ एक ड्रेस नहीं है, यह उन करोड़ों लोगों की कहानी है जो जलवायु संकट का खामोशी से सामना कर रहे हैं। एक मां होने के नाते मुझे अगली पीढ़ी के लिए धरती को बचाने की जिम्मेदारी और भी ज्यादा महसूस होती है।” उन्होंने कहा कि वे चाहतीं तो स्टाइलिश ड्रेस पहनकर वहां जातीं, लेकिन उन्होंने इस मंच का इस्तेमाल धरती के दर्द को दिखाने के लिए किया। “हवा, मिट्टी और पानी को बचाना इंसानों की जिम्मेदारी है, लेकिन इस पर कोई बात नहीं कर रहा,” जूही ने कहा। कौन हैं जूही व्यास? भिलाई निवासी जूही व्यास दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में की थी, लेकिन अपने जुनून को पहचानते हुए फैशन और मेकअप की दुनिया में कदम रखा। करीब 12 साल पहले दुर्ग में उन्होंने ‘जूही सैलून एंड स्पा’ की शुरुआत की। जूही एक मेकअप आर्टिस्ट, मॉडल और कई ब्यूटी टाइटल की विजेता भी हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल का इतिहास(deshharpal.com) कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 1939 में हुई थी, जब वेनिस फिल्म फेस्टिवल की तानाशाही से तंग आकर फ्रांस ने खुद का फेस्टिवल शुरू किया। हालांकि उसी साल हिटलर के पोलैंड पर हमले के चलते पहले दिन ही फेस्टिवल रोकना पड़ा।इसके बाद 1946 में यह फेस्टिवल फिर से शुरू हुआ और तब से आज तक यह दुनिया भर की फिल्मों और कलाकारों को एक ग्लोबल मंच देता आ रहा है।
Read more

सीहोर में व्यापारी के घर हुई चोरी का वीडियो:सो रहे परिवार को कमरे में बंद किया; कार समेत 3 लाख नकदी लेकर भागे चोर

सीहोर जिले के छिदगांव में एक दिल दहला देने वाली चोरी की घटना सामने आई है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात, अज्ञात नकाबपोश चोरों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट मचाई। चोर न सिर्फ 3.20 लाख रुपये नकद और सामान लेकर भागे, बल्कि पांच लाख रुपये की कार भी ले उड़े। सीसीटीवी में कैद हुए तीन नकाबपोश चोर व्यापारी कमलेश शर्मा के घर और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन नकाबपोश चोर साफ दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने पहले घर के मेन गेट की जाली काटी और फिर अंदर घुसकर इत्मीनान से चोरी की। कमलेश शर्मा ने बताया: “चोरों ने हमारे घर को पूरी तरह खंगाल डाला। जिस कमरे में हम सो रहे थे, वहीं से उन्होंने कैश और गाड़ी की चाबी उठाई और हमें कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दुकान से तेल के डिब्बे, नकदी और कोल्ड ड्रिंक व ड्राय फ्रूट्स तक लेकर चले गए।” बच्चे उठे तो खुला राज – दरवाजा बाहर से था बंद रात करीब 4 बजे जब बच्चे पानी पीने के लिए उठे, तो उन्होंने देखा कि कमरा बाहर से बंद है। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया। बाहर निकलते ही परिवार के होश उड़ गए – सामान बिखरा पड़ा था और घर की कार गायब थी। वारदात से एक दिन पहले ही निकाले थे पैसे कमलेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने गेहूं की बिक्री के पैसे केसीसी खाते में जमा कराने के लिए एक दिन पहले ही बैंक से पैसे निकाले थे और शाम को घर लाए थे। उन्हें शक है कि किसी ने बैंक से लेकर घर तक उनकी रेकी की और फिर रात में वारदात को अंजाम दिया। 36 घंटे बाद भी चोर फरार, जांच में जुटी पुलिस घटना को हुए 36 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेब) की टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। टीआई घनश्याम सिंह दांगी ने बताया: “हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेजी से चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” 👉 चिंता की बात (deshharpal.com)इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह से चोरों ने डेढ़ घंटे तक घर और दुकान में आराम से चोरी की, वह पुलिस की गश्त और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
Read more

भोपाल; लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने थाना घेरा:बहन का दावा; 4-5 युवक बॉक्स में ले जा रहे भाई की लाश, CCTV आया सामने

भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो दिन से लापता युवक की लाश एक डैम में तैरती हुई मिली। मृतक की पहचान लालू यादव उर्फ अर्जुन यादव के रूप में हुई है, जो शबरी नगर का रहने वाला था। उसका शव बिलकिसगंज थाना क्षेत्र के एक डैम में मिला। परिजनों का आरोप – “कैफे में हुई थी हत्या, पुलिस ने समय रहते कदम नहीं उठाया” मृतक की बहन ममता यादव ने चौंकाने वाला दावा करते हुए बताया कि 19 मई की रात को उसके भाई को नेहरू नगर स्थित पलक कॉम्प्लेक्स के एक कैफे में बुलाया गया था। यह कैफे शुभम नागेश्वर नाम के युवक का बताया जा रहा है। ममता के अनुसार: “सीसीटीवी फुटेज में मेरा भाई रात 12:19 बजे कैफे के अंदर जाते दिखता है, लेकिन कभी बाहर नहीं आता। वहीं, रात करीब 3 बजे, चार-पांच युवक एक बॉक्स में कुछ उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। हमें यकीन है कि उसी बॉक्स में मेरे भाई की लाश थी।” लाश मिलने के बाद परिवार का हंगामा, पुलिस पर गंभीर आरोप जैसे ही परिजनों को लालू की मौत की खबर मिली, वे कमला नगर थाने पहुंच गए और घेराव कर दिया। उनका आरोप है कि पुलिस को पहले ही सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। ममता ने कहा: “हम दो दिन से पुलिस के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन ना तो किसी आरोपी को बुलाया गया, ना पूछताछ हुई। उल्टा हमें ही टालते रहे। अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो आज मेरा भाई जिंदा होता।” शुभम मृतक की शर्ट और बाइक के साथ दिखा – बहन का दावा ममता का कहना है कि एक फुटेज में शुभम यादव लालू की शर्ट और जूते पहनकर बाहर निकलता दिख रहा है। पैंट अलग थी, जिससे लगता है कि हत्या की प्लानिंग पहले से की गई थी। उन्होंने बताया कि शुभम और लालू की पहचान 8 साल पुरानी थी। पहले भी एक लड़की के मामले को लेकर लालू को जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी। पुलिस का बयान – जांच जारी है बिलकिसगंज थाना क्षेत्र से शव मिलने की पुष्टि करते हुए एसीपी चंद्रशेखर पांडे ने कहा: “अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसकी पहचान अब लापता युवक अर्जुन यादव के रूप में हुई है। मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। परिजनों की संवेदनाएं हमारे साथ हैं और आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा।” 👉 इंसानियत को झकझोरने वाला मामला(deshharpal.com)इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं – क्या आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं? अगर पुलिस सतर्क होती, तो क्या एक मासूम जान बचाई जा सकती थी?
Read more

भोपाल में पेड़ से टकराई कार, 3 की मौत:गाड़ी के परखच्चे उडे़, एयरबैग फटे; चेसिस टूटने से दो हिस्सों में बंट गई

भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से जा रही हुंडई वेन्यू कार पहले एक गुमटी से टकराई, फिर सीधे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों की पहचान प्रीत आहूजा, विशाल डाबी और पंकज सिसोदिया के रूप में हुई है। घायल युवक राहुल कंडारे का इलाज चिरायु अस्पताल में चल रहा है। खाना खाकर लौट रहे थे दोस्त, बीच रास्ते मौत ने घेरा परिजनों के मुताबिक, चारों दोस्त सीहोर के दरबार होटल में खाना खाने गए थे। रात में भोपाल लौटते समय, इंदौर-भोपाल हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गुमटी और फिर पेड़ से टकरा गई। कार चला रहा था प्रीत, उसके बगल में विशाल बैठा था, जबकि पीछे राहुल और पंकज थे। कार के परखच्चे उड़ गए, दो टुकड़ों में बंट गई हादसा इतना भीषण था कि कार दो टुकड़ों में बंट गई। एयरबैग तक फट गए, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि स्पीड 120 किमी/घंटे से ज्यादा रही होगी। प्रीत और विशाल कार के डैशबोर्ड के नीचे बुरी तरह फंस गए थे। रेस्क्यू टीम को गेट और डैशबोर्ड काटकर शव निकालने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ पंकज अपने परिवार का इकलौता सहारा था। मां की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है, और उसके पिता नेत्रहीन हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पंकज ही घर की पूरी जिम्मेदारी निभा रहा था। उसकी मौत ने पिता को पूरी तरह बेसहारा कर दिया। प्रीत भोपाल में कपड़ों की दुकान चलाता था, जबकि विशाल उसी दुकान में काम करता था। दोनों 12वीं तक पढ़े थे। तीनों स्कूल के दोस्त थे। दुख की बात ये है कि प्रीत अपने भाई कमलेश आहूजा की गाड़ी (MP04 EA 6004) बिना बताए लेकर निकला था। चश्मदीद बोले- एक घंटे बाद पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। समय रहते मदद मिल जाती, तो शायद किसी की जान बच सकती थी। थाना प्रभारी का बयान खजूरी थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने कहा कि हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार है। उन्होंने देरी के आरोपों को खारिज किया और बताया कि “मैं उस समय फंदा टोल नाके पर वाहनों की चेकिंग कर रहा था, जो घटनास्थल से करीब 20 किमी दूर है। हमारी प्राथमिकता घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाना था, जिससे उसकी जान बच सकी।” 👉 सोचने वाली बात(deshharpal.com)हर बार की तरह इस हादसे में भी लापरवाही और तेज रफ्तार ने तीन जिंदगियों को लील लिया। एक पल की जल्दबाज़ी ने तीन परिवारों को मातम में डुबो दिया। ये हादसा एक सबक है – सड़क पर सावधानी ही सुरक्षा है।
Read more
Mohammad Yunus resignation news

Bangladesh Political Crisis: अंतरिम PM Mohammad Yunus के इस्तीफे की अटकलें तेज

Bangladesh Political Crisis 2025: बांग्लादेश की सियासत एक बार फिर उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री प्रोफेसर Mohammad Yunus के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। आधी रात को बीबीसी बांग्ला सेवा की एक रिपोर्ट ने इस खबर को हवा दी, जिसमें नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के प्रमुख Nahid Islam के हवाले से कहा गया कि यूनुस इस्तीफे पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। Nahid, जो कभी यूनुस के सलाहकार रह चुके हैं, ने मीडिया से बातचीत में कहा, “सर को लगता है कि राजनीतिक दलों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है, जिससे वह काम नहीं कर पा रहे हैं।” गौरतलब है कि Nahid ने इसी साल यूनुस से अलग होकर अपनी पार्टी NCP की स्थापना की थी। क्या है Mohammad Yunus resignation news की वजह? दरअसल, हाल के दिनों में यूनुस सरकार और देश की सैन्य व्यवस्था के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब यूनुस सरकार ने विदेश सचिव Mohammad Jashim Uddin को पद से हटा दिया — जबकि उन्हें महज 8 महीने पहले ही सितंबर 2024 में नियुक्त किया गया था। Jashim ने सरकार की उस योजना का विरोध किया था जिसमें Rohingya शरणार्थियों के लिए मानवीय कॉरिडोर बनाने की बात कही गई थी। यह योजना यूनुस और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Khalil-ur-Rahman द्वारा लाई गई थी, जिसका मकसद म्यांमार के रखाइन राज्य से भागकर आए रोहिंग्याओं को मानवीय सहायता देना था। सेना क्यों है विरोध में? यहीं से विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। बांग्लादेश की सेना ने Myanmar से Bangladesh तक प्रस्तावित humanitarian corridor का कड़ा विरोध किया। सेना का कहना है कि इस कॉरिडोर से देश की sovereignty यानी राष्ट्रीय स्वायत्तता पर खतरा मंडरा रहा है और इसका कोई ठोस कूटनीतिक लाभ भी नहीं दिख रहा। सेना प्रमुख द्वारा हाल ही में की गई एक प्रेस ब्रीफिंग को यूनुस सरकार के लिए “Final Warning” के रूप में देखा गया, जिसने राजनीतिक संकट को और गहरा कर दिया। Yunus की छवि पर सवाल सरकार की कूटनीतिक अस्थिरता और सेना से खुला टकराव यूनुस की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहा है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर काफी public discourse शुरू हो चुका है। सत्ताधारी खेमे में भी दो फाड़ नजर आ रही है — एक पक्ष यूनुस के साथ है, तो दूसरा उनकी नीतियों को देश के लिए खतरा मानता है आगे क्या? Bangladesh Interim Government Crisis अब ऐसे मोड़ पर है, जहां से लौटना आसान नहीं लगता। अगर यूनुस इस्तीफा देते हैं, तो यह बांग्लादेश के इतिहास में एक और अस्थिर अध्याय होगा। वहीं, अगर वे दबाव में बिना इस्तीफा दिए कार्यकाल पूरा करते हैं, तो उन्हें सेना, राजनीतिक दलों और जनता — तीनों को साथ लेकर चलने की चुनौती होगी। Mohammad Yunus के इस्तीफे की खबरें सिर्फ एक राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि Bangladesh के राजनीतिक और कूटनीतिक भविष्य की दिशा तय कर सकती हैं। Rohingya शरणार्थियों को लेकर लिए गए फैसले, सेना से मतभेद और विदेश नीति की खामियों ने इस पूरे संकट को जन्म दिया है। आने वाले दिनों में इस पर देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें टिकी रहेंगी।
Read more
1 … 137 138 139 140 141 … 151

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.