आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Road Accident

Chhattisgarh Road Accident: खरोरा में भीषण दुर्घटना, 14 की मौत, ₹50 लाख मुआवजा घोषित

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में 12 मई 2025 की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident) हुई, जिसमें 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर सारागांव के पास देर रात करीब 11:30 बजे हुआ, जब एक स्वराज माजदा वाहन और ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। क्या हुआ Road Accident में? मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मरने वालों में 9 महिलाएं, 3 बच्चे और एक दुधमुंही बच्ची शामिल हैं। यह दृश्य बेहद हृदयविदारक था। घायलों का इलाज और प्रशासन की कार्रवाई हादसे के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। घायलों को रायपुर के डॉ. अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने जताया शोक, की राहत राशि की घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दुखद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाए। आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या (IPC 304A) का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि ट्रेलर तेज रफ्तार में था और नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bhopal Tragedy: School Bus Loses Control, Hits 12 People – 1 Dead, Several Injured

Bhopal Tragedy: School Bus Loses Control, Hits 12 People – 1 Dead, Several Injured

राजधानी BHOPAL से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार सुबह एक स्कूल बस ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क पर चल रहे 12 लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा RAISEN ROAD क्षेत्र में हुआ, जहां एक प्राइवेट स्कूल की खाली बस तेज़ रफ्तार से जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में आ गई और सामने से आ रहे वाहन और राहगीरों को कुचलना शुरू कर दिया। मृतक की पहचान एक मजदूर के रूप में हुई है, जो अपने बच्चों के लिए खाने का सामान लेने निकला था। एक महिला, जो अपने छोटे बच्चे के साथ सड़क पार कर रही थी, गंभीर रूप से घायल है और उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को मदद पहुंचाई। एक दुकानदार ने कहा, “बस अचानक आई और सबको कुचलती चली गई। लोग चीख रहे थे, चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई थी। ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा।” प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे, जिसके कारण ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका। बस को ज़ब्त कर लिया गया है और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही भोपाल कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Read more
Ceasefire

भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं…”
Read more
Breaking: India Shoots Down Pakistan’s F-16 & JF-17 Jets; AWACS Neutralized

Breaking: India Shoots Down Pakistan’s F-16 & JF-17 Jets; AWACS Neutralizedपाकिस्तानी जेट को घेर कर मार गिराया

🇮🇳 भारत की वायुसेना की बड़ी सफलता: तीन पाकिस्तानी फाइटर जेट्स और एक AWACS विमान ध्वस्त Breaking: India Shoots Down Pakistan’s F-16 & JF-17 Jets; AWACS Neutralized8 मई 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों के बीच भारतीय वायुसेना ने एक महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाई की। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया, साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS (Airborne Warning and Control System) विमान भी निष्क्रिय कर दिया। 🛡️ S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की भूमिका भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान द्वारा जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर किए गए रॉकेट हमले को नाकाम कर दिया। भारत की S-400 मिसाइल डिफेंस प्रणाली ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान टाल दिया गया। 🔥 ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार इस सैन्य कार्रवाई के तहत भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” लॉन्च किया, जिसमें पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरिदके, सियालकोट और मुजफ्फराबाद जैसे शहरों में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस ऑपरेशन में राफेल फाइटर जेट्स से SCALP क्रूज मिसाइलों का उपयोग किया गया।
Read more

जबलपुर के गांव में शराब दुकान खोलने का विरोध:कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं, बोलीं- माहौल खराब होगा, बच्चों में नशे की लत बढ़ेगी

जबलपुर शहर के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी शराब दुकानों के खिलाफ विरोध की लहर उठने लगी है। चरगवां गांव से हटाकर जबलपुर-सिवनी बॉर्डर के पास सिमरिया गांव में बनाई जा रही शराब दुकान को लेकर स्थानीय महिलाओं और जनप्रतिनिधियों में जबरदस्त आक्रोश है। गुरुवार को सिमरिया गांव की दर्जनों महिलाएं जिला पंचायत सदस्य के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और शराब दुकान के निर्माण के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह निर्णय बिना ग्रामसभा की सहमति के लिया गया है। “शांति भंग होगी, युवा नशे की चपेट में आएंगे” स्थानीय महिलाओं ने साफ कहा कि उनका गांव अब तक शांतिपूर्ण रहा है, लेकिन शराब दुकान खुलने से सामाजिक माहौल बिगड़ेगा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर असर पड़ेगा और युवाओं में नशे की लत बढ़ेगी, जिससे उनके भविष्य और परिवार बर्बाद होंगे। परिक्षेत्र से बाहर शिफ्टिंग, आबकारी नीति का उल्लंघन! ग्रामीणों ने कहा कि शराब दुकान को सिमरिया स्थानांतरित करना मध्य प्रदेश की आबकारी नीति के खिलाफ है। नीति के अनुसार, दुकान को तय क्षेत्र के भीतर ही शिफ्ट किया जा सकता है, जबकि सिमरिया चरगवां से करीब 12 किलोमीटर दूर है। जिला पंचायत सदस्य ने दी आंदोलन की चेतावनी जिला पंचायत सदस्य ने सवाल उठाया कि जब चरगवां में सालों से दुकान थी और कोई विरोध नहीं था, तो अचानक सिमरिया में निर्माण क्यों शुरू किया गया? उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह दुकान ग्रामीणों की सहमति के बिना स्थापित की गई, तो पुरजोर आंदोलन होगा। आबकारी विभाग करेगा जांच ग्रामीणों की शिकायत पर सहायक आबकारी आयुक्त संजीव सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने संबंधित सर्किल अधिकारी को मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
Read more

ग्वालियर में 5साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:देर रात आरोपी गुढ़ा के पास घूम रहा था, मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया

ग्वालियर में दो दिन पहले पांच साल की मासूम को खिलाने के बहाने घर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि देर रात आरोपी गुढ़ा के पास घूम रहा है, तभी उसे पुलिस ने पकड़ लिया। घटना के बाद से ही पुलिस की दो टीमें आरोपी को लगातार तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पड़ोसी से सूनी बच्ची के रोने की आवाज, परिजन को सूचना दी माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित नादरिया की माता के पास रहने वाली पांच साल की बच्ची 5 मई की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पास ही रहने वाला एक युवक उसके पास पहुंचा और कुछ देर उससे बातचीत करने के बाद उसे खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था और बालिका के कपड़े उतारकर उसके साथ गंदी हरकत की। हालांकि आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब हो पाता, उससे पहले पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बच्ची के रोने के आवाज सुनकर उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी थी। जब परिजन वहां पर पहुंचे तो हंगामा हो गया और लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म का दर्ज हुआ मामला (https://deshharpal.com/ ) इसी बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी लोगों को धक्का देकर वहा से भाग निकला था। मामले की सूचना लगते ही पुलिस बाल भी मौके पर जा पहुंचा, जहां परिजनों की शिकायत और बालिका का मेडिकल कराने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी मनीष यादव का कहना है कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Read more

पानी, सड़क-स्ट्रीट लाइट नहीं, आंदोलन की चेतावनी:भोपाल में 63 साल पहले बसा था पटेल नगर; अब तक सुविधाएं नहीं मिली

राजधानी के पटेल नगर में बुनियादी सुविधाओं की भारी किल्लत को लेकर रहवासियों का सब्र अब जवाब दे चुका है। पानी, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी ज़रूरी सुविधाएं न मिलने पर कॉलोनीवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। 63 साल पहले 1962 में बसाई गई पटेल नगर कॉलोनी में आज 5,000 से ज़्यादा लोग रह रहे हैं, लेकिन हालत बदतर हैं। रायसेन रोड जैसे प्रमुख मार्ग से सटी इस 90 एकड़ की कॉलोनी (A से F-6 सेक्टर तक) में न सड़कें दुरुस्त हैं, न नालियां साफ़, और न ही स्ट्रीट लाइट का नामोनिशान। टूटी सड़कें, उजड़े पार्क, असामाजिक तत्वों का कब्ज़ा रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी की सड़कों पर धूल उड़ रही है और पार्कों में असामाजिक तत्वों का डेरा है। कॉलोनाइज़र पर भी गंभीर आरोप हैं—विकास कार्यों की अनदेखी के साथ कॉलोनी के लिए छोड़ी गई ज़मीन तक बेच दी जा रही है। रहवासी संस्था बनी, लेकिन चुनाव रोक दिए गए 14 महीने पहले बनी रहवासी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि अब लोग जागरूक हो चुके हैं—न झूठे वादे चलेंगे, न बहाने। संघर्ष अब रुकने वाला नहीं है। संस्था के उपाध्यक्ष मनीष उपाध्याय, वरिष्ठ सदस्य जीपी मिश्रा और रमेशकुमार तिवारी ने बताया कि आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है और बैठकों का सिलसिला जारी है। महिलाओं ने भी जताई नाराजगी ( https://deshharpal.com/ ) चित्रा झा ने बताया कि धूल भरी सड़कों पर बच्चों और बुजुर्गों का चलना मुश्किल हो गया है। अंजू आचार्य ने कहा कि रात में उजाड़ पार्क और अंधेरी गलियां असुरक्षित हो चुकी हैं।सुषमा दुबे ने कहा कि जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अर्चना चतुर्वेदी, नंदलाल साहू, केएम विष्णु, अरविंद सचान और गीता डोंगरे जैसे कई स्थानीय लोगों ने भी चेताया है कि अब अगर सुविधाएं नहीं मिलीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Read more

भोपाल के बार, होटल-रेस्टोरेंट में दबिश:आबकारी की 4 टीमों ने रात में की कार्रवाई; अवैध तरीके से परोसी जा रही थी शराब

भोपाल में देर रात आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई बार-होटल्स पर छापे शहर के बार, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर बुधवार की देर रात आबकारी विभाग की टीमों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अवैध शराब पर शिकंजा कसते हुए चार टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी। सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में केरवा डेम रोड, रातीबड़, 10 नंबर, अरेरा कॉलोनी और बैरागढ़ जैसे इलाकों में स्थित रेस्टोरेंट और बार को निशाना बनाया गया। आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया के मुताबिक ब्लू लगून, हाइड आउट, ट्री चैप्टर, बेसिल, कंट्री साइड मिडोज, वन माल्ट, खासियत, आर-एम बायंस, मोक्ष क्लब, रजवाड़ा ढाबा, पेज-3 और कुसीन कल्चर जैसे प्रतिष्ठानों में अवैध शराब स्टॉक और परोसने के मामले सामने आए। इन संस्थानों के संचालकों/मालिकों पर आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं में कुल 48 केस दर्ज किए गए हैं। बैरसिया रोड पर भी कार्रवाई वहीं, बैरसिया रोड पर अवैध हाथ भट्टी से बनी देसी शराब बेचने वालों के खिलाफ भी टीमों ने छापेमारी की। सहायक आयुक्त धाकड़ ने जानकारी दी कि यह अभियान गुरुवार को भी जारी रहेगा।
Read more
Blackout Drill

आज शाम Bhopal, Indore समेत 5 शहरों में Blackout Drill

भोपाल, 7 मई 2025 – आज शाम मध्य प्रदेश के पांच बड़े शहरों – भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और कटनी – में Blackout Drill (ब्लैकआउट ड्रिल) आयोजित की जा रही है। यह ड्रिल गृह मंत्रालय द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” (Operation Sindoor) के तहत कराई जा रही है, जिसका उद्देश्य नागरिकों और प्रशासन को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करना है। क्या है Blackout Drill? ब्लैकआउट ड्रिल (Blackout Drill) एक सुरक्षा अभ्यास है जिसमें हवाई हमले या युद्ध जैसी परिस्थितियों की कल्पना की जाती है। इस दौरान बिजली बंद की जाती है, साइरन बजाए जाते हैं और राहत व बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाता है। किन शहरों में होगी ड्रिल? Blackout Drill का समय: नागरिकों के लिए जरूरी निर्देश: ड्रिल के दौरान ये गतिविधियां होंगी: क्यों जरूरी है यह ड्रिल? हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल:दुश्मन देश का हवाई हमला हुआ तो कैसे खुद को बचाना है, इसकी होगी प्रैक्टिस

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 7 मई को एक विशेष मॉक ड्रिल होने जा रही है, जिसे “सिविल डिफेंस वॉर मॉक ड्रिल” नाम दिया गया है। केंद्र सरकार की सूची में दुर्ग उन 244 जिलों में शामिल है, जहां यह युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की एक प्रैक्टिस की जाएगी। जिला प्रशासन जल्द ही इस पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा करेगा। क्यों हो रही है यह मॉक ड्रिल? 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसके चलते केंद्र सरकार ने युद्ध जैसी संभावित स्थिति से पहले तैयार रहने के लिए 244 जिलों में यह मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया है।गौरतलब है कि देश में आखिरी बार ऐसी ड्रिल 1971 में भारत-पाक युद्ध के समय हुई थी। ड्रिल का मकसद क्या है? मॉक ड्रिल के दौरान क्या-क्या होगा? क्या है ब्लैकआउट एक्सरसाइज? ब्लैकआउट एक्सरसाइज का मतलब है — एक तय समय पर शहर की सारी लाइटें बंद कर देना ताकि हमला होने की स्थिति में दुश्मन को टारगेट पहचानने में दिक्कत हो। यह रणनीति 1971 के युद्ध में भी अपनाई गई थी। 👉 देश हरपल की सलाह ( https://deshharpal.com/ )इस मॉक ड्रिल के दौरान घबराएं नहीं। यह आपकी सुरक्षा के लिए है। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, अलर्ट रहें और जरूरतमंदों की मदद करें।
Read more
1 … 141 142 143 144 145 … 151

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.