आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Meghalaya

Meghalaya Honeymoon Murder सोनम रघुवंशी और All Accused शिलॉन्ग पहुंचे, Court Hearing आज

Meghalaya के Wei Sawdong Waterfalls में हुए Honeymoon Murder Case में बड़ी अपडेट सामने आई है। व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल बताई जा रही उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी सहित सभी पांचों आरोपियों को शिलॉन्ग लाया जा चुका है। CRPF की सुरक्षा में ये सभी आरोपी मंगलवार रात को Shillong Sadar Police Station पहुंचे। Kolkata Airport पर 4 घंटे रुकी रही सोनम, Tight Security में सफर इंदौर से कोलकाता होते हुए गुवाहाटी और फिर सड़क मार्ग से Meghalaya शिलॉन्ग तक, पुलिस ने सोनम और अन्य आरोपियों को बेहद सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर किया। कोलकाता एयरपोर्ट पर सोनम को करीब 4 घंटे इंतजार करना पड़ा, जहां मीडिया और आम जनता की नजरें भी उन पर टिकी रहीं। Indore Airport पर Public ने Sonam को मारा थप्पड़, Video वायरल जब सोनम रघुवंशी को इंदौर एयरपोर्ट ले जाया जा रहा था, तब वहां मौजूद कुछ लोगों ने गुस्से में उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे जनता के आक्रोश का अंदाजा लगाया जा सकता है। Shillong Court में आज होगी पेशी, SIT मांगेगी Police Remand आज बुधवार को सभी आरोपियों को Shillong Court में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनकी Custodial Interrogation के लिए रिमांड मांगेगी। पुलिस ने Wei Sawdong Falls में क्राइम सीन रीक्रिएट करने की भी योजना बनाई है, जहां राजा रघुवंशी की लाश मिली थी। SIT करेगी Detailed Investigation, जल्द चार्जशीट Special Investigation Team (SIT) सभी आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी। पुलिस को शक है कि हत्याकांड की साजिश पहले से तैयार थी और इसमें कई और लोग शामिल हो सकते हैं। चार्जशीट जल्द ही फाइल की जाएगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
MP Government

MP Government Salary Scam या System Error? मध्यप्रदेश में 50,000 कर्मचारियों की सैलरी फंसी

मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) के वेतन भुगतान सिस्टम में आई गड़बड़ी से लगभग 50,000 कर्मचारियों (Government Employees) को बीते कई महीनों से सैलरी नहीं मिल पाई है। इसका सीधा असर ₹230 करोड़ प्रति माह (Monthly Salary Hold) की सरकारी राशि पर पड़ा है, जिससे अब तक करीब ₹1380 करोड़ से अधिक की रकम रोकी जा चुकी है। क्या है MP Salary Scam का मामला? वित्त विभाग (Finance Department) ने इसे घोटाला (Scam) मानने से इनकार करते हुए कहा है कि यह “Ghost Employees” का मामला नहीं, बल्कि डेटा एंट्री (Data Entry Error) में हुई चूक और तकनीकी खामी का नतीजा है। सरकार की रिपोर्ट के अनुसार जिन 50,000 कर्मचारियों की सैलरी रोकी गई, उनमें: MP Government की कार्रवाई सरकार ने सभी जिलों के 6,000+ DDOs (Drawing and Disbursement Officers) को निर्देश दिए हैं कि वे 15 दिनों के अंदर हर कर्मचारी की स्थिति स्पष्ट करें और रिपोर्ट सौंपें। जिन विभागों ने सही डेटा अपलोड नहीं किया, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। Financial Loss: ₹1380 Crore का सवाल हर महीने अगर ₹230 करोड़ की सैलरी फंसी रही तो 6 महीने में ₹1380 करोड़ का नुकसान राज्य सरकार को हुआ है। अब यह जांच का विषय है कि ये पैसा सरकारी अकाउंट में है, ब्लॉक है या कहीं और गया? आगे की योजना: IFMIS System Update सरकार अब IFMIS (Integrated Financial Management Information System) को अपग्रेड करने की दिशा में काम कर रही है ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो। ऑटोमैटिक एग्जिट एंट्री, सस्पेंशन रिकॉर्ड और मृत्यु की सूचना अपडेट को मैन्युअल न रखते हुए डिजिटल इंटीग्रेशन की योजना बनाई जा रही है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Delhi

Delhi Heatwave Alert Temperature पहुँचा 49°C, IMD ने Orange Alert जारी किया

दिल्ली (Delhi) और एनसीआर (NCR) क्षेत्र इन दिनों भीषण गर्मी (Severe Heatwave) की चपेट में है। सोमवार को राजधानी में तापमान (Temperature) का feels-like effect 49 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इस खतरनाक गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने Orange Alert जारी किया है, जो कम से कम 12 जून तक प्रभाव में रहेगा। Delhi Temperature Updates: गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड Air Quality और Pollution Update Delhi NCR Weather Impact: पड़ोसी जिलों का हाल Relief कब मिलेगी? IMD का Forecast हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Sonam

Indore Honeymoon Murder Case शादी के 12 दिन बाद पत्नी Sonam ने करवाई पति Raja की हत्या

जून 9 मध्यप्रदेश के इंदौर से निकली एक प्रेम कहानी अब हत्या और धोखे की सनसनीखेज वारदात बन चुकी है। नई-नई शादी के बाद हनीमून पर गए कपल में पत्नी Sonam Raghuvanshi ने अपने ही पति Raja Raghuvanshi की हत्या की साजिश रची। 17 दिन तक लापता रहने के बाद Sonam को उत्तर प्रदेश के Ghazipur में गिरफ्तार कर लिया गया है। Indore Couple Murder Case: क्या है पूरा मामला? Murder Plan: पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ने हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करवाने के लिए तीन स्थानीय लोगों को पैसे देकर साथ लिया था। इन तीनों ने उन्हें गाइड बनकर भ्रमण करवाया और मौका देखकर राजा की हत्या कर दी। Sonam Arrest Update: Ghazipur से मिली पुलिस को 9 जून की सुबह करीब 3 बजे सोनम उत्तर प्रदेश के वाराणसी-गाज़ीपुर हाइवे के पास एक ढाबे पर मिली। वह डरी हुई थी और पुलिस के पास खुद ही पहुंच गई। पूरी टाइमलाइन: तारीख घटना 11 मई इंदौर में शादी 20 मई हनीमून पर मेघालय रवाना 23 मई चेरापूंजी में अंतिम बार देखे गए 24-25 मई स्कूटर लावारिस हालत में मिला 2 जून राजा की लाश मिली 9 जून सोनम गाज़ीपुर से गिरफ्तार हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Highway पर Truck Drivers की मुसीबत बनी Gang का पर्दाफाश!

Highway पर Truck Drivers की मुसीबत बनी Gang का पर्दाफाश!

Madhya Pradesh में पुलिस ने एक ऐसी Gang को पकड़ा है जो खुद को फर्जी अफसर बताकर Highway पर Truck Drivers से अवैध वसूली कर रही थी। इस Gang के तीन सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। ये लोग खुद को सरकार या परिवहन विभाग का अधिकारी बताकर ट्रकों को रोकते थे और दस्तावेजों की जांच के नाम पर चालकों को डराकर पैसे ऐंठते थे। Gang के सदस्य यूनिफॉर्म जैसी ड्रेस पहनते थे और हाथों में फर्जी आई-कार्ड व फाइलें लेकर ट्रक चालकों से कहते थे कि उनके डॉक्यूमेंट्स गलत हैं। चालकों को चालान या केस का डर दिखाकर हजारों रुपए वसूलते थे। कुछ समय से ट्रक चालकों की शिकायतें मिल रही थीं कि हाईवे पर कुछ लोग जबरन पैसे वसूल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने प्लान बनाकर ट्रैप लगाया और गैंग के तीनों सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है और पुलिस को शक है कि इनके और भी साथी इस गैंग में शामिल हैं। इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने राहत की सांस ली है। हाईवे पर अब कुछ हद तक सुरक्षा का एहसास हुआ है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Scorpion

Dhamtari ,जामुन तोड़ते वक्त Scorpion के डंक से मासूम की मौत, Rainy Season में बढ़ा खतरा

छत्तीसगढ़ के Dhamtari जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। Magarlod थाना क्षेत्र के Paraswani गांव में एक 7 वर्षीय बच्ची की जहरीले बिच्छू (Scorpion) के डंक से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्ची अपने दोस्तों के साथ Jamun तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। क्या हुआ हादसे में? पीड़ित बच्ची का नाम खीलेश निषाद था, जो पेड़ पर जामुन तोड़ने के दौरान Scorpion Sting का शिकार हो गई। बिच्छू का ज़हर इतना जहरीला था कि उसकी तबीयत तुरंत बिगड़ने लगी। परिजन उसे Magarlod Health Center लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में धमतरी के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। गांव में छाया मातम बच्ची की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। Rainy Season में बढ़ रहा है Scorpion और Snake का खतरा बारिश के मौसम में ज़हरीले जीव-जंतु जैसे बिच्छू (Scorpion) और सांप (Snakes) अधिक सक्रिय हो जाते हैं। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में यह खतरा और भी ज्यादा होता है। Safety Tips in Monsoon (बारिश में सुरक्षा के उपाय) हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
RAJA-SONAM केस में नया CCTV फुटेज मिला

RAJA-SONAM केस में नया CCTV फुटेज मिला

SONAM ने वही जैकेट पहनी थी, जो बाद में खून से सनी मिली शिलांग : गुमशुदा SONAM और RAJA से जुड़ा एक अहम CCTV फुटेज सामने आया है। ये वीडियो शिलांग के एक होटल के बाहर का है, जिसमें सोनम उसी जैकेट में दिखाई दी है, जैसी जैकेट बाद में पुलिस को खून से सनी हालत में मिली थी। ये नया सबूत पुलिस की जांच में बड़ा मोड़ ला सकता है। फुटेज में देखा गया है कि सोनम और राजा होटल के बाहर साथ नजर आ रहे हैं। सोनम की जैकेट साफ तौर पर कैमरे में दिख रही है, जो आगे चलकर जांच में सबसे अहम कड़ी बन गई। सोनम कुछ दिनों से लापता है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पहले से मिली जानकारी के अनुसार, राजा और सोनम आखिरी बार शिलांग में एक होटल में रुके थे। अब ये CCTV फुटेज उसी होटल के बाहर का है, जिससे उनकी मौजूदगी की पुष्टि होती है। पुलिस को एक खून से सनी जैकेट मिली थी, जिसे अब सोनम की मानी जा रही है। अब जब CCTV में वही जैकेट सोनम के शरीर पर दिखी, तो जांच की दिशा और तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, “ये फुटेज हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। हम इसे आगे की जांच में शामिल कर चुके हैं और टेक्निकल टीम इसकी गहराई से जांच कर रही है।” अब तक की जांच में यह फुटेज सबसे बड़ा सुराग माना जा रहा है। क्या सोनम को किसी साजिश का शिकार बनाया गया? या वो खुद किसी मुसीबत में है? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में मिल सकते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
MP

MP Weather Update बारिश, Thunderstorm और Heatwave Alert – मध्यप्रदेश के 20 जिलों में मौसम का अलर्ट जारी

MP (Madhya Pradesh) में 7 जून 2025 को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। एक ओर राज्य के कई जिलों में तेज़ बारिश (Rain) और गरज-चमक (Thunderstorm) की संभावना जताई गई है, वहीं दूसरी ओर कुछ हिस्सों में लू (Heatwave) का अलर्ट भी जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम और अधिक सक्रिय रहेगा। Rain Alert: 20 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी IMD ने मध्यप्रदेश के 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ Thunderstorm और बिजली गिरने (Lightning) का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें शामिल हैं: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी। यह अलर्ट 7 और 8 जून के लिए जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम से जुड़ी अपडेट पर नजर रखें। Heatwave Alert: ग्वालियर-चंबल में लू का कहर जहां एक ओर बारिश से कुछ राहत मिली है, वहीं ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में 9 और 10 जून को लू चलने की संभावना है। यहां के तापमान में वृद्धि और गर्म हवाओं के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। IMD ने इन क्षेत्रों के लिए Heatwave Warning जारी की है। MP Temperature Update: प्रमुख शहरों का तापमान 6 जून को प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों में दर्ज किए गए तापमान: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Madhya Pradesh में UK के टायरों का जहर फैल रहा है: भोपाल, मुरैना समेत 37 जगहों पर बन रहा जहरीला तेल

Madhya Pradesh में UK के टायरों का जहर फैल रहा है: भोपाल, मुरैना समेत 37 जगहों पर बन रहा जहरीला तेल

Madhya Pradesh में चल रहा है एक खतरनाक खेल बिना किसी रोक-टोक के यूके (UK) से आयात किए गए स्क्रैप टायर यहां डंप किए जा रहे हैं और उनसे अवैध तरीके से तेल निकाला जा रहा है। ये काम भोपाल, मुरैना, धार, देवास, सतना समेत 37 जगहों पर हो रहा है। इस प्रक्रिया में निकलने वाला धुंआ और केमिकल हवा और पानी को जहरीला बना रहा है, जिससे लोगों की सेहत पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। इन स्क्रैप टायरों से ‘पायरोलिसिस ऑयल’ निकाला जा रहा है। इसे बनाने की तकनीक अवैध है क्योंकि इससे भारी मात्रा में ज़हरीला धुआं निकलता है। ज़्यादातर जगहों पर बिना लाइसेंस और पर्यावरणीय मंजूरी के ये फैक्ट्रियां चलाई जा रही हैं। कई प्लांट जंगलों और गांवों के पास लगे हैं जिससे स्थानीय लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। भोपाल, मुरैना, सागर, सतना, शहडोल, छतरपुर, रीवा, उज्जैन, देवास, खंडवा, खरगोन, धार और झाबुआ जैसे जिलों में ये अवैध प्लांट सक्रिय हैं। कई प्लांटों के पास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है और रात के अंधेरे में इनका संचालन होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हवा में बदबू है, सांस लेने में दिक्कत होती है और पानी भी दूषित हो गया है। कई बच्चों को स्किन प्रॉब्लम और बुजुर्गों को सांस की बीमारी की शिकायतें बढ़ गई हैं। लेकिन अब तक प्रशासन की तरफ से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। पर्यावरण का बड़ा संकटविशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह के प्लांट्स न सिर्फ हवा और पानी को प्रदूषित करते हैं बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता भी खराब करते हैं। इन टायरों में मौजूद भारी धातुएं सीधे वातावरण में घुल रही हैं। MP में चल रहा ये टायरों का अवैध कारोबार न सिर्फ पर्यावरण को बर्बाद कर रहा है, बल्कि इंसानी जिंदगी के लिए भी बड़ा खतरा बन चुका है। अब जरूरी है कि प्रशासन तुरंत एक्शन ले और इन जहरीले प्लांट्स को बंद करवाए। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bhopal

Bhopal में Pet Dog ने किया बच्ची पर हमला ,पेट और पैरों पर गंभीर चोटें, Owner के खिलाफ FIR दर्ज

Bhopal के गांधी नगर इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पालतू कुत्ते (Pet Dog) ने डेढ़ साल की बच्ची खुशियाली पारदी (Khushiali Pardi) पर अचानक हमला कर दिया। यह हमला तब हुआ जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और उसका कुत्ता मालिक के नियंत्रण से फिसल गया था। पालतू कुत्ते ने बच्ची के पेट (Stomach), पैरों (Legs) और सिर पर गंभीर काट-छाट की जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत कुत्ते को रोका और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसका 20 दिनों तक इलाज चला। घटना के बाद बच्ची के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गांधी नगर पुलिस ने कुत्ते के मालिक रमेश (Ramesh) के खिलाफ लापरवाही का केस (FIR) दर्ज कर लिया है। घटना से जुड़े मुख्य तथ्य: Pet Dog Attack से बचाव के लिए सावधानियां यह घटना यह दर्शाती है कि पालतू जानवरों का सही प्रशिक्षण और नियंत्रण कितना जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को हमेशा पट्टा लगाकर रखना चाहिए और जिम्मेदार पालतू मालिक होने की आवश्यकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 133 134 135 136 137 … 151

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.