आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Monsoon 2025

Monsoon 2025 मध्यप्रदेश (MP) में Monsoon Entry अब जून Second Week में, IMD का Alert

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में इस साल Monsoon 2025 की दस्तक कुछ देरी से हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में मानसून जून के दूसरे सप्ताह में पहुंचेगा। सामान्यतः भोपाल सहित अन्य क्षेत्रों में मानसून 17 जून के आसपास सक्रिय होता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि Arabian Sea की शाखा अभी सक्रिय है, लेकिन Bay of Bengal की शाखा कमजोर होने के कारण monsoon की speed slow हो गई है। इससे MP में बारिश का आगमन देरी से होने की संभावना है। क्या बोले IMD अधिकारी? IMD के अनुसार, फिलहाल प्री-मानसूनी गतिविधियां (pre-monsoon activity) कुछ जगहों पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन पूरा प्रदेश अगले 10 से 14 दिन तक मॉनसून का इंतजार करेगा। हालांकि, इस साल मानसून सामान्य से बेहतर (Above Normal Monsoon) रहने की उम्मीद है, पर जुलाई के महीने में कुछ दिनों तक बारिश में break (विराम) आ सकता है। MP में Monsoon 2025 Season और Rainfall आंकड़े जुलाई और अगस्त सबसे अधिक बारिश वाले महीने होते हैं, जबकि सितंबर में वर्षा की मात्रा कम होने लगती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Covid-19

Covid-19 India Cases क्यों बढ़ रहे हैं कोविड केस और कैसे करें सुरक्षा

भारत (India) में Covid-19 के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। 27 मई 2025 तक सक्रिय (Active) केस 1,000 के पार पहुंच गए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। खासकर केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों में नए केस बढ़े हैं। Covid-19 Cases बढ़ने के कारण क्या Covid-19 को लेकर चिंता करें? Health experts का मानना है कि फिलहाल ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। नए variants ज्यादातर mild symptoms देते हैं और hospitalisation में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। कोविड-19 अब धीरे-धीरे seasonal flu जैसा हो रहा है। जरूरी Covid-19 Precautions हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Income Tax Return की आखिरी तारीख September 15, लेकिन फॉर्म और ई-फाइलिंग में हो रही देरी से परेशान हैं लोग

Income Tax Return की आखिरी तारीख September 15, लेकिन फॉर्म और ई-फाइलिंग में हो रही देरी से परेशान हैं लोग

Income Tax Return भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है, लेकिन फॉर्म और ई-फाइलिंग की सुविधा न मिलने से आम लोगों को हो रही है परेशानी। देशभर के लाखों टैक्सपेयर्स इस बार उलझन में हैं। इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर तय की गई है, लेकिन अब तक सभी ITR फॉर्म्स और ई-फाइलिंग यूटिलिटी उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इससे लोग चिंतित और परेशान हैं। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग पहले आसान और छोटे टैक्सपेयर्स के लिए बने सरल फॉर्म्स को लॉन्च करेगा। जैसे ही फॉर्म और ई-फाइलिंग यूटिलिटी उपलब्ध कराई जाएगी, तब जाकर लोग ऑनलाइन रिटर्न भर सकेंगे। आयकर विभाग की नई प्रणाली के चलते कुछ तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं। इन्हीं तकनीकी कारणों से फॉर्म और यूटिलिटी जारी करने में देरी हो रही है। आम लोग, खासकर सैलरी पाने वाले कर्मचारी, रिटायर्ड पेंशनर्स और छोटे व्यापारी इससे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कई टैक्सपेयर्स का कहना है कि समय पर फॉर्म और ई-फाइलिंग सुविधा न मिलने से वे तय तारीख से पहले रिटर्न नहीं भर पाएंगे। लोग सरकार से अपील कर रहे हैं कि या तो सुविधाएं जल्दी उपलब्ध कराई जाएं या फिर अंतिम तारीख को आगे बढ़ाया जाए।
Read more
अहिल्या

अहिल्या रूपेण संस्थिता’ पुस्तिका का विमोचन, मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद् की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री साधना सलवटे द्वारा लिखित अहिल्या रुपेण संस्थिता शीर्षक पुस्तिका का विमोचन भी किया।
Read more
Khan Sir ने चुपचाप कर ली शादी, 2 जून को पटना में होगा रिसेप्शन

Khan Sir ने चुपचाप कर ली शादी, 2 जून को पटना में होगा रिसेप्शन

देश के मशहूर टीचर और यूट्यूब पर करोड़ों छात्रों के चहेते Khan Sir ने चुपचाप शादी कर ली है। जी हां, आपने सही सुना! पटना में रहने वाले खान सर, जिन्होंने लाखों युवाओं को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया है, अब खुद नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, खान सर ने बेहद सादगी से शादी रचाई है। शादी की खबरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। हालांकि उन्होंने अपनी शादी को अब तक सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन उनके करीबियों ने यह पुष्टि की है कि वे अब शादीशुदा हैं। अब सभी की नजरें 2 जून पर टिकी हैं, जब पटना में उनका रिसेप्शन समारोह रखा गया है। इस खास मौके पर कई नामचीन हस्तियों और करीबी दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है कि रिसेप्शन के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। खान सर की शादी की खबर सुनते ही उनके लाखों चाहने वाले उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि जैसे वे पढ़ाई में अनुशासन पसंद करते हैं, वैसे ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को भी सादगी और शालीनता से निभाया है। खान सर, पटना बेस्ड एक एजुकेटर हैं जो अपने मजेदार अंदाज में पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर करोड़ों सब्सक्राइबर हैं और देशभर के छात्र उनसे पढ़ते हैं। वे ना सिर्फ पढ़ाई कराते हैं बल्कि देश-समाज से जुड़े मुद्दों पर भी छात्रों को जागरूक करते हैं। अब जब उन्होंने नई पारी शुरू कर दी है, तो उनके फैंस भी यही दुआ कर रहे हैं कि उनकी यह नई जिंदगी भी पहले की तरह सफल और खुशहाल हो।
Read more
Corona Virus

Corona Virus का नया JN.1 Variant,भारत में तेजी से फैल रहा है

भारत में Corona Virus (COVID-19) का नया JN.1 Variant तेजी से फैल रहा है और सक्रिय केस बढ़ रहे हैं। यह नया वैरिएंट ओमिक्रॉन के BA.2.86.1.1 से उत्पन्न हुआ है, जिसमें कई म्यूटेशन हैं, जो इसे और अधिक संक्रामक बनाते हैं। आइए जानते हैं JN.1 वैरिएंट के लक्षण (Symptoms), बढ़ते मामले (Cases) और इससे बचाव के लिए जरूरी सावधानियां (Safety Tips)। JN.1 Variant के बढ़ते Active Cases – भारत में स्थिति देश के कई राज्यों में JN.1 वैरिएंट के सक्रिय कोरोना केस तेजी से बढ़े हैं। कुल मिलाकर भारत में सक्रिय Corona Virus मामलों की संख्या 1,047 तक पहुंच गई है, जिनमें ज्यादातर JN.1 वैरिएंट से संक्रमित हैं। JN.1 Variant के Symptoms (लक्षण) JN.1 वैरिएंट के सामान्य लक्षणों में शामिल हैं: Safety Tips: JN.1 से कैसे बचें? स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी से सतर्क रहने और Corona Virus (कोविड-19) से बचाव के लिए इन Safety Tips को अपनाने की सलाह दी है: विशेषज्ञों की राय विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकांश JN.1 मामलों में लक्षण हल्के होते हैं और अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता कम होती है। फिर भी, सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि नया वैरिएंट तेजी से फैलता है। वैक्सीनेशन और हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना अभी भी सबसे प्रभावी तरीका है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Monsoon

Monsoon Alert 2025: केरल-कर्नाटक में Red Alert Mumbai-Goa-Andhra में Heavy Rain का कहर

भारत में 2025 का मानसून (Monsoon) पूरे जोश में दस्तक दे चुका है और इसका असर अब देशभर में दिखाई दे रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने केरल (Kerala) और कर्नाटक (Karnataka) में रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है, जबकि मुंबई, गोवा और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rainfall) की चेतावनी दी गई है। आइए जानते हैं किस राज्य में कैसा है मौसम का हाल: Kerala में Monsoon का कहर: 11 जिलों में Red Alert केरल में मानसून की समय से पहले और जबरदस्त शुरुआत के कारण लगातार भारी बारिश हो रही है। Karnataka के Coastal इलाकों में 5 दिन का Red Alert कर्नाटक के तटीय जिलों – Dakshina Kannada और Udupi – में लगातार बारिश से जलभराव और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। Mumbai में Record बारिश, Flights Cancel 26 मई को मुंबई में रिकॉर्ड 295 मिमी बारिश दर्ज की गई। Goa में भी Red Alert, Flash Flood की चेतावनी IMD ने North Goa में रेड अलर्ट जारी किया है। Andhra Pradesh: Coastal क्षेत्रों में Thunderstorm Alert हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

बिलासपुर में नाइटी-मुखौटा वाला चोर गिरोह, VIDEO:कार्टून मुखौटा लगाकर ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़ा, फिर बोरे में सोने-चांदी के गहने भरकर ले गए चोर

बिलासपुर जिले के जयरामनगर में रविवार की रात एक अजीबोगरीब लेकिन चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई। यहां नाइटी पहनकर और कार्टून वाले मुखौटे लगाए एक चोर गिरोह ने एक ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण चुरा लिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है और अब इसे लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रात के अंधेरे में बोरी में भर ले गए गहने जानकारी के मुताबिक, कोटमीसोनार निवासी संजय सोनी रोज की तरह रविवार की शाम अपनी ज्वेलरी दुकान बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब स्थानीय लोग दुकान के सामने से गुजरे, तो देखा कि शटर टूटा हुआ है। तुरंत ही यह खबर आसपास के व्यापारियों और फिर पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पांच नकाबपोश चोर दुकान में घुसते और बोरी में गहने भरकर ले जाते नजर आए। नाइटी और कार्टून मास्क में दिखे चोर सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोर नाइटी जैसी महिलाओं की पोशाक और कार्टून कैरेक्टर वाले मुखौटे पहनकर चोरी करने आए थे। माना जा रहा है कि वे अपनी पहचान छिपाने के लिए इस तरह की वेशभूषा में आए थे। उनके हाथ में शटर काटने के औजार भी थे। चुराए गए गहनों की सही कीमत अभी अज्ञात दुकान संचालक संजय सोनी ने बताया कि लाखों के गहने चोरी हुए हैं, लेकिन चोरी गए माल का अभी सटीक मूल्यांकन नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि हर दिन दुकान बंद करने के बाद कीमती सोने के गहने वे घर ले जाते थे। दुकान में कुछ चांदी और डमी गहने ही रखे जाते थे। पुलिस का दावा – सिर्फ एक लाख की चोरी मस्तूरी थाने के टीआई हरीश तांडेकर का कहना है कि चोरों ने लगभग आधा किलो चांदी और कुछ नकली गहने चुराए हैं। पुलिस के अनुसार चोरी गई वस्तुओं की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। https://deshharpal.com/इस अजीब लेकिन गंभीर चोरी की घटना से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।
Read more

पचमढ़ी में बीजेपी के विधायक-सांसदों का ट्रेनिंग कैंप लगेगा:उद्घाटन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आयेंगे, समापन में केंद्रीय गृह मंत्री शामिल होंगे

पचमढ़ी में 14 से 16 जून तक बीजेपी के विधायकों सांसदों का ट्रेनिंग कैंप आयोजित होगा। इस ट्रेनिंग कैंप में एमपी बीजेपी के सभी विधायक, मंत्री और लोकसभा, राज्यसभा के सांसद शामिल होंगे। उद्घाटन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आयेंगे। वहीं, समापन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।https://deshharpal.com/
Read more

भोपाल में जीन्स पहनने के विवाद में हत्या:बड़े भाई ने छोटे भाई का गला रेत दिया, भागने से पहले स्टेशन से पकड़ा गया

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के भीमनगर इलाके में रविवार-सोमवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय युवक ने अपने छोटे भाई की सिर्फ इस बात पर गला रेतकर हत्या कर दी कि उसने उसकी जीन्स पहन ली थी। यह सनसनीखेज वारदात घरेलू विवाद से शुरू हुई और खून-खराबे में तब्दील हो गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई ओमकार गिरी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घर में मामूली विवाद ने ली जान मामला अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, भीमनगर निवासी 55 वर्षीय मुन्ना गिरी के दो बेटे थे – ओमकार गिरी (22) और विवेक गिरी (19)। दोनों भाई शादी समारोहों में वेटर का काम करते थे। विवेक रविवार रात करीब 1 बजे घर लौटा था और उसने अपने बड़े भाई की जीन्स पहन रखी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। गुस्से में आकर ओमकार ने रसोई में रखे चाकू से विवेक की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता और पड़ोसियों ने बताई घटना की भयावहता मृतक के पिता मुन्ना गिरी ने बताया कि झगड़ा पहले घर के अंदर हुआ, फिर दोनों बाहर निकलकर भी भिड़े। उसके बाद जब दोनों फिर घर में लौटे, तो ओमकार ने विवेक पर जानलेवा हमला कर दिया। सुबह करीब 5:30 बजे पड़ोसी दीपक पाल ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। तब तक विवेक का शव घर में ही पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ने लगाया छोटे भाई पर दुर्व्यवहार का आरोप आरोपी ओमकार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका छोटा भाई विवेक अक्सर उसके कपड़े और जूते पहन लेता था और टोकने पर गाली-गलौज करता था। साथ ही, उसने आरोप लगाया कि विवेक पिता के साथ भी मारपीट करता था। दोनों भाइयों के बीच पहले भी थाने में कई बार शिकायतें हो चुकी हैं। पुलिस का मानना है कि वारदात के बाद ओमकार भागने की फिराक में था। उसे भोपाल रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच जारी, पिता की भूमिका भी शक के घेरे में एसआई राजेश तिवारी ने बताया कि हत्या की घटना रात करीब 1 बजे हुई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था और मृतक काफी देर तक तड़पता रहा। आशंका जताई जा रही है कि पिता ने देर से मदद मांगी, इसलिए उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है https://deshharpal.com/इस दुखद घटना से जुड़ी सभी अपडेट्स आपके सामने लाता रहेगा।
Read more
1 … 136 137 138 139 140 … 151

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.