आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGप्रदेशराजस्थान के 4 नगरीय निकायों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव स्थगित, EVM खराबी के चलते 10 बूथों पर 16 सितंबर को रिपोलिंगBREAKINGप्रदेशCGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व CM के OSD रहे चेतन बोरघरिया गिरफ्तार, ED जांच में 66.64 लाख के कैश ट्रांजेक्शन का खुलासाBREAKINGप्रदेशखंडवा में 540 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; 2019 में भी दर्ज था लूट का केसBREAKINGप्रदेशविमेंस एशिया कप फाइनल के बाद क्रांति गौड़ पर ICC की कार्रवाई, मैच फीस का 10% जुर्मानाBREAKINGप्रदेश3,383 करोड़ की संपत्ति वाले भाजपा विधायक बने भिखारी, घाटकोपर की सड़कों पर मांगते दिखे मददBREAKINGस्पोर्ट्सDhiraj Bommadevara Gold: Archery World Cup Final में धीरज ने मारी बाजी, बना दिया रिकॉर्डBREAKINGस्पोर्ट्सJunior Hockey Asia Cup भारत की Double Victory, Men’s Team ने South Korea और Women’s ने China को दी मातBREAKINGस्पोर्ट्सThames River Ganga Aarti: लंदन में पहली बार गंगा आरती, दीपों से जगमगाया नदी किनाराBREAKINGप्रदेशराजस्थान के 4 नगरीय निकायों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव स्थगित, EVM खराबी के चलते 10 बूथों पर 16 सितंबर को रिपोलिंगBREAKINGप्रदेशCGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व CM के OSD रहे चेतन बोरघरिया गिरफ्तार, ED जांच में 66.64 लाख के कैश ट्रांजेक्शन का खुलासाBREAKINGप्रदेशखंडवा में 540 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; 2019 में भी दर्ज था लूट का केसBREAKINGप्रदेशविमेंस एशिया कप फाइनल के बाद क्रांति गौड़ पर ICC की कार्रवाई, मैच फीस का 10% जुर्मानाBREAKINGप्रदेश3,383 करोड़ की संपत्ति वाले भाजपा विधायक बने भिखारी, घाटकोपर की सड़कों पर मांगते दिखे मददBREAKINGस्पोर्ट्सDhiraj Bommadevara Gold: Archery World Cup Final में धीरज ने मारी बाजी, बना दिया रिकॉर्डBREAKINGस्पोर्ट्सJunior Hockey Asia Cup भारत की Double Victory, Men’s Team ने South Korea और Women’s ने China को दी मातBREAKINGस्पोर्ट्सThames River Ganga Aarti: लंदन में पहली बार गंगा आरती, दीपों से जगमगाया नदी किनारा

NE

News Elementor

Banner

खंडवा में 540 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; 2019 में भी दर्ज था लूट का केस

Table of Content

खंडवा में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 540 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कुएं के पास गांजा लेकर खड़ा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, सोमवार को सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि चिड़िया मैदान क्षेत्र में कुएं के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 540 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

सुधाकर अवचार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस

पुलिस ने आरोपी की पहचान सुधाकर पिता किशोर अवचार, निवासी चिड़िया मैदान, खंडवा के रूप में की है। उसके खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपी से गांजे की खरीद-फरोख्त और उसके स्रोत को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

2019 में भी दर्ज हुआ था लूट का मामला

पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया है कि आरोपी सुधाकर के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2019 में उसके खिलाफ लूट का प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था।

अब पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

एसपी के निर्देशन में नशे के खिलाफ अभियान

पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में खंडवा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन और तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के नेतृत्व में सिटी कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य और पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

राजस्थान के 4 नगरीय निकायों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव स्थगित, EVM खराबी के चलते 10 बूथों पर 16 सितंबर को रिपोलिंग

राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के चार नगरीय निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। अब 21 सितंबर को इन पदों के लिए मतदान नहीं होगा। आयोग के अनुसार, जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के मेयर-डिप्टी मेयर तथा सुकेत नगरपालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव आगामी आदेश तक टाल दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम जारी करेगा। EVM में तकनीकी खराबी से अटके परिणाम आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मतगणना के दौरान चारों निकायों के कुछ बूथों पर EVM में तकनीकी खराबी के कारण परिणाम जारी नहीं हो सके। इसके चलते संबंधित नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम पूरी तरह घोषित नहीं हो पाए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी परिणाम घोषित नहीं हो जाते, तब तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव निर्धारित तारीख पर कराना संभव नहीं है। इसी वजह से नगर निगम जयपुर, जोधपुर, कोटा और नगरपालिका सुकेत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव स्थगित किए गए हैं। 10 बूथों पर 16 सितंबर को होगी रिपोलिंग राज्य निर्वाचन आयोग ने चारों निकायों के कुल 10 बूथों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान (रिपोलिंग) कराने के आदेश दिए हैं। इन बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना कराई जाएगी। जयपुर के 5 बूथों पर दोबारा मतदान जयपुर नगर निगम के पांच बूथों पर रिपोलिंग होगी। इनमें शामिल हैं: जोधपुर, कोटा और सुकेत में भी रिपोलिंग जोधपुर नगर निगम के वार्ड-50 के बूथ संख्या 338 पर दोबारा मतदान होगा। कोटा नगर निगम के तीन बूथों पर रिपोलिंग कराई जाएगी। इनमें वार्ड-87 का बूथ 99, वार्ड-44 का बूथ 448 और वार्ड-11 का बूथ 576 शामिल है। वहीं, सुकेत नगरपालिका के वार्ड-4 के बूथ संख्या 5 पर भी 16 सितंबर को पुनर्मतदान होगा। नए सिरे से जारी होगा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम रिपोलिंग के बाद 17 सितंबर को मतगणना पूरी होने और सभी परिणाम घोषित होने के बाद ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग इसके लिए नया चुनाव कार्यक्रम जारी करेगा।

CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व CM के OSD रहे चेतन बोरघरिया गिरफ्तार, ED जांच में 66.64 लाख के कैश ट्रांजेक्शन का खुलासा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) राज्य सेवा परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तत्कालीन OSD रहे चेतन बोरघरिया को PMLA की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया है। ED की जांच में उनके बैंक खाते में 170 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 66.64 लाख रुपए नकद जमा होने की जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसी के अनुसार, चेतन बोरघरिया और उत्कर्ष चंद्राकर के बीच भी कई वित्तीय लेन-देन पाए गए हैं। ED ने डिजिटल साक्ष्यों, बैंकिंग रिकॉर्ड और पूछताछ के आधार पर यह कार्रवाई की है। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को मिला था कथित लीक पेपर ED के मुताबिक, CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2021 में कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले ही कथित तौर पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया था। जांच में सामने आया कि प्रिलिम्स परीक्षा से पहले रायपुर के सिद्धि विनायक मैरिज पैलेस में कुछ अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र बांटे गए। इसके बाद अभ्यर्थियों को बरनवापारा अभयारण्य के एक रिसॉर्ट में ठहराया गया, जहां कथित तौर पर मुख्य परीक्षा के लीक प्रश्नपत्र के आधार पर उन्हें तैयारी कराई गई। 3 करोड़ से ज्यादा की रकम जुटाने का आरोप ED की जांच के अनुसार, उत्कर्ष चंद्राकर, अनिल चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर ने CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2021 के अलग-अलग अभ्यर्थियों से कथित तौर पर 3 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध रकम जुटाई। आरोप है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा का प्रश्नपत्र पहले उपलब्ध कराने और चयन कराने का भरोसा दिया गया था। इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय में अपने कथित संपर्क और प्रभाव का इस्तेमाल करने की बात कही गई। जांच एजेंसी के अनुसार, इन आश्वासनों के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD रहे चेतन बोरघरिया के नाम और उनके आधिकारिक पद का कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया। मोबाइल की फोरेंसिक जांच में सामने आई बातचीत ED ने जब्त डिजिटल डिवाइस की फोरेंसिक जांच के दौरान चेतन बोरघरिया और उत्कर्ष चंद्राकर के बीच हुई बातचीत मिलने की बात कही है। एजेंसी के अनुसार, बातचीत में वित्तीय लेन-देन के अलावा रकम लौटाने और भुगतान की मांग से संबंधित चर्चाएं भी शामिल थीं। जांच में M/s Figurecave E-Com (OPC) Private Limited से जुड़े कई वित्तीय लेन-देन भी सामने आए हैं। ED को संदेह है कि इस कंपनी का इस्तेमाल रकम को अलग-अलग स्तर पर ट्रांसफर करने और फंड की लेयरिंग के लिए किया गया। PMLA के तहत हुई गिरफ्तारी ED के अनुसार, जांच के दौरान सामने आए डिजिटल साक्ष्य, बैंकिंग लेन-देन और PMLA के तहत दर्ज बयानों से चेतन बोरघरिया की कथित तौर पर अपराध से अर्जित रकम से जुड़े लेन-देन में संलिप्तता के संकेत मिले। एजेंसी के मुताबिक, इसमें रकम हासिल करना, अपने कब्जे में रखना, छिपाना और उसका इस्तेमाल करना शामिल है। इन आधारों पर चेतन बोरघरिया को 11 सितंबर 2026 को PMLA की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया। ED के अनुसार, चेतन बोरघरिया वर्तमान में बलरामपुर-रामानुजगंज में अतिरिक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। क्या है CGPSC घोटाला? CGPSC से जुड़ा यह मामला वर्ष 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर लगाए गए कथित अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ा है। आरोप है कि परीक्षा और इंटरव्यू प्रक्रिया में पारदर्शिता का पालन नहीं किया गया और राजनीतिक एवं प्रशासनिक प्रभाव वाले परिवारों से जुड़े अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाया गया। मामले में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत अन्य राजपत्रित पदों पर चयन को लेकर भी सवाल उठे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपी गई। जांच के दौरान एजेंसी ने विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई कर दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं।

खंडवा में 540 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; 2019 में भी दर्ज था लूट का केस

खंडवा में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 540 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कुएं के पास गांजा लेकर खड़ा था आरोपी पुलिस के अनुसार, सोमवार को सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि चिड़िया मैदान क्षेत्र में कुएं के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 540 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। सुधाकर अवचार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस पुलिस ने आरोपी की पहचान सुधाकर पिता किशोर अवचार, निवासी चिड़िया मैदान, खंडवा के रूप में की है। उसके खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से गांजे की खरीद-फरोख्त और उसके स्रोत को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। 2019 में भी दर्ज हुआ था लूट का मामला पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया है कि आरोपी सुधाकर के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2019 में उसके खिलाफ लूट का प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था। अब पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। एसपी के निर्देशन में नशे के खिलाफ अभियान पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में खंडवा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन और तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के नेतृत्व में सिटी कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य और पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

विमेंस एशिया कप फाइनल के बाद क्रांति गौड़ पर ICC की कार्रवाई, मैच फीस का 10% जुर्माना

विमेंस एशिया कप फाइनल के बाद भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर ICC ने कार्रवाई की है। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाज इमेशा दुलानी को आउट करने के बाद क्रांति ने उन्हें पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया था। ICC ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना है। क्रांति गौड़ पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। क्रांति ने स्वीकार की गलती यह घटना श्रीलंका की पारी के पहले ओवर में हुई थी। क्रांति गौड़ ने इमेशा दुलानी को बोल्ड किया। विकेट लेने के बाद उन्होंने बल्लेबाज को पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया। ICC के मुताबिक, क्रांति को आचार संहिता के लेवल-1 के तहत दोषी पाया गया। इस स्तर के उल्लंघन पर आधिकारिक चेतावनी से लेकर खिलाड़ी की मैच फीस के 50% तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा एक या दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए जा सकते हैं। यह 24 महीने की अवधि में क्रांति गौड़ का पहला अपराध है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी सुप्रिया दास द्वारा प्रस्तावित सजा को भी मान लिया। इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। पाकिस्तान पर भी लगा जुर्माना वहीं, श्रीलंका के खिलाफ विमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए पाकिस्तान महिला टीम पर भी जुर्माना लगाया गया है। मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी ने पाकिस्तान टीम पर मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया। समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी पाकिस्तान को निर्धारित समय में एक ओवर कम कराने का दोषी पाया गया। हर अतिरिक्त ओवर पर 5% जुर्माना ICC आचार संहिता के नियम 2.22 के तहत निर्धारित समय में जितने ओवर कम कराए जाते हैं, टीम के खिलाड़ियों की मैच फीस पर प्रत्येक ओवर के लिए 5% जुर्माना लगाया जाता है। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में तय समय के भीतर एक ओवर कम कराया था, जिसके चलते टीम पर यह कार्रवाई की गई।

3,383 करोड़ की संपत्ति वाले भाजपा विधायक बने भिखारी, घाटकोपर की सड़कों पर मांगते दिखे मदद

मुंबई के घाटकोपर पूर्व से भाजपा विधायक पराग शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में करोड़ों की संपत्ति के मालिक विधायक भिखारी का वेश धारण कर घाटकोपर की सड़कों पर लोगों से मदद मांगते नजर आ रहे हैं। पराग शाह के मुताबिक, यह प्रयोग किसी राजनीतिक कार्यक्रम या प्रचार का हिस्सा नहीं था। उन्होंने जैन धर्मगुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर कुछ समय के लिए अपनी पहचान और वेशभूषा बदली। उनका उद्देश्य संपत्ति और सुविधाओं से दूरी बनाकर एक जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन और समाज के व्यवहार को करीब से समझना था। 3,383 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार, पराग शाह के पास 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वह रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं। शाह ने अपने इस अनुभव का वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि मेकअप और वेशभूषा बदलने के बाद उन्होंने घाटकोपर रेलवे स्टेशन के आसपास आम लोगों के बीच समय बिताया। इस दौरान कई लोग उन्हें पहचान नहीं सके। कुछ लोगों ने मदद की, कुछ ने नजरअंदाज किया वीडियो में पराग शाह सड़क किनारे बैठे हुए और लोगों से मदद मांगते दिखाई देते हैं। कुछ लोगों ने उनकी सहायता की, जबकि कई लोग बिना रुके आगे निकल गए। शाह के मुताबिक, इस अनुभव के जरिए उन्होंने गरीबी, सामाजिक उपेक्षा और जरूरतमंद लोगों के प्रति समाज के व्यवहार को समझने की कोशिश की। उनका कहना है कि किसी व्यक्ति की वास्तविक परिस्थितियों को समझने के लिए कभी-कभी उसके जीवन को करीब से महसूस करना जरूरी होता है। सोनू निगम भी कर चुके हैं ऐसा प्रयोग मुंबई में इस तरह का सोशल एक्सपेरिमेंट पहले भी चर्चा में रह चुका है। मई 2016 में गायक सोनू निगम ने मुंबई के जुहू इलाके में भिखारी का भेष धारण कर सड़क किनारे गाने गाए थे। सोनू निगम ने अपना हुलिया इस तरह बदला था कि राहगीर उन्हें पहचान न सकें। वह सड़क किनारे बैठकर गिटार बजाते हुए गाने गाते रहे। इस दौरान कई लोग उनके पास से गुजरे, लेकिन अधिकांश लोग यह नहीं पहचान पाए कि उनके सामने देश के मशहूर गायक बैठे हैं। इस प्रयोग के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि लोग किसी व्यक्ति को उसके कपड़े, रूप और सामाजिक स्थिति के आधार पर किस तरह आंकते हैं। बाद में जब सोनू निगम की असली पहचान सामने आई तो लोग हैरान रह गए।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.