आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGप्रदेशVishwas Sarang को बहनों का बेशुमार प्यार, Narela Rakshabandhan Mahotsav में बना नया उत्साहBREAKINGदेश-हरपलSatya Niketan हादसे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, Deputy Commissioner समेत 5 SuspendBREAKINGBreaking NewsCM House March पर Police का पहरा, Hamidia में Intern Doctors से धक्का-मुक्कीBREAKINGबिज़नेसGold Rate Today: सोने की कीमत ₹2409 गिरी, चांदी भी ₹3967 सस्तीBREAKINGप्रदेशSagar में जहरीली शराब का कहर: 19 मौत, 112 मरीज भर्ती; Liquor Network पर पुलिस का शिकंजाBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Donald Trump का Iran पर बड़ा Action, Map पर लगाई अपनी Photo; लिखा- ‘Bye Bye Kharg’BREAKINGदेश-हरपलTMC MP Nadimul Haque पर ED Action, कोलकाता से दिल्ली तक 7 ठिकानों पर RaidBREAKINGदेश-हरपलNepal Flood : 11वें दिन मलबे और सुरंग से मिली जिंदगी, 2 लोग जिंदा रेस्क्यूBREAKINGप्रदेशVishwas Sarang को बहनों का बेशुमार प्यार, Narela Rakshabandhan Mahotsav में बना नया उत्साहBREAKINGदेश-हरपलSatya Niketan हादसे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, Deputy Commissioner समेत 5 SuspendBREAKINGBreaking NewsCM House March पर Police का पहरा, Hamidia में Intern Doctors से धक्का-मुक्कीBREAKINGबिज़नेसGold Rate Today: सोने की कीमत ₹2409 गिरी, चांदी भी ₹3967 सस्तीBREAKINGप्रदेशSagar में जहरीली शराब का कहर: 19 मौत, 112 मरीज भर्ती; Liquor Network पर पुलिस का शिकंजाBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Donald Trump का Iran पर बड़ा Action, Map पर लगाई अपनी Photo; लिखा- ‘Bye Bye Kharg’BREAKINGदेश-हरपलTMC MP Nadimul Haque पर ED Action, कोलकाता से दिल्ली तक 7 ठिकानों पर RaidBREAKINGदेश-हरपलNepal Flood : 11वें दिन मलबे और सुरंग से मिली जिंदगी, 2 लोग जिंदा रेस्क्यू
Banner

Latest Posts

ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी, मौत; सुसाइड नोट की जांच जारी

भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित सीएसडी कैंप डिपो में ड्यूटी के दौरान SSB के 35 वर्षीय जवान संदीप खरमटे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुबह 4 बजे पत्नी को मिली सूचना मृतक की पत्नी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 4 बजे विभाग की ओर से उन्हें संदीप की मौत की जानकारी दी गई। पत्नी ने बताया कि संदीप से उनकी आखिरी बातचीत मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई थी। उस समय उन्होंने बताया था कि वे ड्यूटी पर हैं। इसके बाद दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। मराठी में मिला सुसाइड नोट पुलिस को घटनास्थल से संदीप के पास मराठी भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। इसे अनुवाद के लिए भेजा गया है। कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे के मुताबिक, नोट में अभी तक जो बातें सामने आई हैं, उनमें संदीप ने पत्नी से माफी मांगी है और निजी कारणों का जिक्र किया है। हालांकि, आत्महत्या की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। साथियों और अधिकारियों से पूछताछ पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट का पूरा अनुवाद सामने आने के बाद मामले से जुड़ी अहम जानकारी मिल सकती है। परिजनों के विस्तृत बयान भी लिए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस जवान के साथियों और विभागीय अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। शव को हमीदिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है।
Read more

ग्वालियर NCC OTA में पासिंग आउट परेड, 129 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने पूरी की 45 दिन की सैन्य ट्रेनिंग

ग्वालियर स्थित NCC ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) परिसर में बुधवार को पासिंग आउट परेड और पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। देश के अलग-अलग राज्यों से आईं 129 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने 45 दिन की कठिन सैन्य ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की। समारोह की मुख्य अतिथि केंद्रीय कमान की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल सुचित्रा सेनागुप्ता रहीं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को रैंक (स्टार) लगाए और उन्हें NCC के नियमों का पालन करने के साथ देश सेवा की शपथ दिलाई। सैन्य प्रशिक्षण के साथ महिला सशक्तिकरण पर जोर लेफ्टिनेंट जनरल सुचित्रा सेनागुप्ता ने बताया कि ग्वालियर NCC OTA के मुख्य रूप से दो उद्देश्य हैं। पहला, एसोसिएट NCC अधिकारियों को सैन्य प्रशिक्षण देना और दूसरा महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कोर्स में देशभर से 129 महिला कैंडिडेट शामिल हुई थीं। सभी प्रशिक्षणार्थियों ने 45 दिनों तक शारीरिक, सैन्य और अनुशासन से जुड़ा कठिन प्रशिक्षण पूरा किया। शिखा सिंह को तीन पुरस्कार समारोह के अंत में प्रशिक्षण के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला अधिकारियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। राजस्थान की एसओ शिखा सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन पुरस्कार अपने नाम किए। उन्हें कमांडेंट गोल्ड मेडल, शर्मा कप (बेस्ट इन एकेडमिक्स) और स्पेशल स्किल्स के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। समारोह में प्रशिक्षणार्थियों के अनुशासन, आत्मविश्वास और सैन्य कौशल की झलक देखने को मिली। पासिंग आउट के साथ सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों ने NCC में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और देश सेवा के संकल्प के साथ नई भूमिका की शुरुआत की।
Read more

रेलवे टिकट दलाल गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; 3.68 लाख के 60 टिकटों का खुलासा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में आरपीएफ ने अंतर्राज्यीय रेलवे टिकट दलाल गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के मोबाइल से करीब 3.68 लाख रुपये कीमत के 60 रेलवे आरक्षित टिकटों से जुड़ी जानकारी मिली है। मामले में आरपीएफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ निरीक्षक अंबिकापुर सुनीता मिंज की जांच में सामने आया कि टिकट दलालों का नेटवर्क छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर से लेकर उत्तर प्रदेश के बनारस और भदोही तक फैला था। जांच में एक संविदा कर्मचारी की भूमिका भी सामने आई है, जो कथित तौर पर अवैध तरीके से रेलवे के आरक्षित टिकट बनाता था। बैकुंठपुर से बनारस तक फैला था नेटवर्क जांच में पता चला कि बैकुंठपुर के सिटी पीआरएस से टिकट तैयार किए जाते थे। इसके बाद इन टिकटों को बनारस भेजा जाता था, जहां मौजूद दलाल इन्हें ग्राहकों को अधिक कीमत पर बेचते थे। टिकटों को एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने के लिए बस चालकों का इस्तेमाल किया जाता था। इस पूरे नेटवर्क के जरिए टिकटों पर कमीशन और अतिरिक्त रकम कमाई जाती थी। मोबाइल में मिली 60 टिकटों की जानकारी आरपीएफ की जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से व्हाट्सऐप चैट मिली। इसमें 60 रेलवे आरक्षित टिकटों से संबंधित जानकारी मौजूद थी। इन टिकटों की कुल कीमत करीब 3.68 लाख रुपये बताई गई है। जांच में 14 टिकटों पर पीएनआर और अन्य जरूरी जानकारी हाथ से लिखी हुई भी मिली। आरपीएफ अब इन टिकटों से जुड़े लेन-देन और ग्राहकों की जानकारी की भी जांच कर रही है। रेल अधिनियम के तहत 3 आरोपी गिरफ्तार आरपीएफ ने मामले में रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश कुमार (35), निवासी कोरिया; संजय विश्वकर्मा (48), निवासी भदोही, उत्तर प्रदेश और रवि शंकर (38), निवासी सूरजपुर के रूप में हुई है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तीनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आरपीएफ गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे टिकट तैयार करने से लेकर उन्हें दूसरे राज्यों में भेजने और ग्राहकों को अधिक कीमत पर बेचने तक चल रहे एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
Read more

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; कन्हर नदी उफान पर

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। राजधानी रायपुर में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार झारखंड और उससे सटे पश्चिम बंगाल में बने डिप्रेशन सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है। कन्हर नदी उफान पर, निचले इलाकों में बढ़ा खतरा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लगातार बारिश के कारण कन्हर नदी उफान पर है। इस सीजन में नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और पानी रामानुजगंज नगर के वार्ड नंबर 9 में सीसी रोड तक पहुंच गया है। नदी का पानी बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और नगर पालिका ने निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आज कई जिलों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग के मुताबिक 19 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी है। अगले 48 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। झारखंड का डिप्रेशन धीरे-धीरे होगा कमजोर मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में बना डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके अगले 24 घंटे में झारखंड और बिहार की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदलने की संभावना है। इस मौसम प्रणाली का असर छत्तीसगढ़ में बारिश के रूप में दिखाई दे रहा है। इसके अलावा मानसून ट्रफ भी सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। रायपुर में बादल छाए रहेंगे राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शहर में कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड हुआ।
Read more

सीहोर में मानसून सक्रिय, 24 घंटे में 0.07 इंच बारिश; अगले 48 घंटे भी बारिश के आसार

सीहोर जिले में मानसून की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। जिले के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। भू-अभिलेख विभाग की ओर से 19 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 0.07 इंच बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही 1 जून से अब तक जिले में औसत बारिश का आंकड़ा 26.99 इंच पहुंच गया है। हालांकि, पिछले साल इसी अवधि में जिले में औसतन 28.59 इंच बारिश दर्ज की गई थी। इस लिहाज से इस बार अब तक बारिश का आंकड़ा पिछले साल की तुलना में कम है। चार क्षेत्रों में हुई बारिश पिछले 24 घंटे में सीहोर में 0.15 इंच, श्यामपुर में 0.07 इंच, इछावर में 0.19 इंच और रेहटी में 0.17 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं आष्टा, जावर, भैरूंदा और बुधनी में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश नहीं हुई। रेहटी और सीहोर में अब तक ज्यादा बारिश 1 जून से 19 अगस्त तक सीहोर में सबसे ज्यादा 32.84 इंच बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद रेहटी में 30.33 इंच, भैरूंदा में 27.12 इंच, बुधनी में 26.75 इंच, आष्टा में 26.18 इंच, इछावर में 26.02 इंच, श्यामपुर में 25.29 इंच और जावर में 21.45 इंच बारिश हुई है। इस साल जिले की औसत बारिश 26.99 इंच है, जबकि पिछले साल इसी अवधि तक यह आंकड़ा 28.59 इंच था। अगले 48 घंटे बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और मध्य भारत से गुजर रही मानसूनी ट्रफ सक्रिय है। इसके चलते वातावरण में नमी बनी हुई है। अगले 48 घंटे में सीहोर जिले में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।
Read more

देवरी हाईवे पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, कुछ ही देर में जलकर हुई राख

सागर के देवरी थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़ी एक कार में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने के बाद मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, संजय नगर निवासी देवेंद्र साहू बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे कार से सागर जा रहे थे। उन्हें रिजर्वेशन के काम से सागर जाना था। चीमाढाना के पास अचानक उनकी कार चलते-चलते बंद हो गई। देवेंद्र ने कार को कई बार स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन वह चालू नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कार को हाईवे के किनारे लॉक किया और मैकेनिक लेने के लिए देवरी चले गए। मैकेनिक के साथ लौटे तो जल चुकी थी कार देवेंद्र सुबह करीब 9 बजे मैकेनिक को लेकर वापस चीमाढाना पहुंचे। वहां का नजारा देखकर वे हैरान रह गए। हाईवे किनारे खड़ी उनकी कार आग की चपेट में आ चुकी थी और पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। देवेंद्र के मुताबिक कार MP 15 CC 3078 उनके बेटे नमन साहू के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार में आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है। आग के कारणों की जांच कर रही पुलिस देवरी थाने के एसआई समरथ सीनम ने बताया कि डायल-112 के जरिए चीमाढाना में कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर ली है। कार में आग लगने की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
Read more

जबलपुर में सिग्नल केबल चोरी से थमी 4 ट्रेनों की रफ्तार, सोलर कैमरों से पकड़ा गया आरोपी

जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे यार्ड से सिग्नल केबल चोरी होने के कारण रविवार को चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर खड़ी रहीं और करीब 30 से 60 मिनट की देरी के बाद उन्हें रवाना किया जा सका। चोरी हुई रेलवे संपत्ति की कीमत करीब 6,750 रुपये बताई गई है, लेकिन केबल कटने से रेलवे की सिग्नल व्यवस्था प्रभावित होने के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ा। घटना के बाद आरपीएफ ने जांच शुरू की। स्टेशन के आसपास लगे सोलर पावर स्टैंड-अलोन कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने पर दो संदिग्ध नजर आए। जांच के बाद आरपीएफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की केबल बरामद कर ली है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं। केबल कटते ही सिग्नल सिस्टम हुआ प्रभावित रविवार को जबलपुर स्टेशन पर जबलपुर-रीवा एक्सप्रेस, एलटीटी-राजगीर ट्रेन, निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस और लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस रवाना होने के लिए खड़ी थीं। इसी दौरान रेलवे कर्मचारियों को सिग्नल केबल कटे होने की जानकारी मिली। इंजीनियरिंग टीम ने जबलपुर यार्ड में किलोमीटर नंबर 991/29 स्थित लोकेशन बॉक्स की जांच की। यहां सिग्नल केबल कटी हुई मिली। केबल कटने के कारण ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिल पा रहा था। रेलवे टीम ने तत्काल केबल की मरम्मत की, जिसके बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। 6,750 रुपये की केबल चोरी, लेकिन ट्रेनों पर पड़ा बड़ा असर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब के अनुसार चोरी हुई रेलवे संपत्ति की अनुमानित कीमत 6,750 रुपये है। हालांकि, केबल कटने के कारण ट्रेन नंबर 11705, 13202, 22182 और 12540 के संचालन में देरी हुई। यानी कम कीमत की रेलवे संपत्ति चोरी की इस घटना से सिग्नल व्यवस्था प्रभावित हुई और कई ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रुक गई। सोलर कैमरों ने खोला चोरी का राज जबलपुर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में आरपीएफ ने पांच सोलर पावर स्टैंड-अलोन कैमरे लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद इन कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की गई। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। जांच के आधार पर आरपीएफ ने गोहलपुर के गाजीनगर निवासी 37 वर्षीय अंसारी को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की गई सिग्नल केबल बरामद कर ली गई। भाई और साथी के साथ मिलकर काटी थी केबल पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने भाई अकबर अंसारी और साथी जप्पू नाटी के साथ मिलकर रेलवे यार्ड में केबल चोरी की थी। तीनों सुबह करीब 7:30 बजे पानी की टंकी के पास स्थित लोहे के बॉक्स तक पहुंचे और उसे खोलकर उसमें लगी केबल काट ली। इसी दौरान रेलवे कर्मचारी को आते देखकर तीनों वहां से भाग गए और चोरी की केबल को झाड़ियों में छिपा दिया। 18 अगस्त की रात आरोपी जब झाड़ियों से केबल निकालकर ले जा रहा था, तभी आरपीएफ टीम ने उसे पकड़ लिया। दो आरोपी फरार, तलाश जारी आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेलवे प्रॉपर्टी (अनलॉफुल पजेशन) एक्ट की धारा 3(ए) और रेल अधिनियम की धारा 147 एवं 174 के तहत कार्रवाई की है। मामले में अकबर अंसारी और जप्पू नाटी अभी फरार हैं। आरपीएफ उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरपीएफ के अनुसार सिहोरा में दो, भिटौनी में दो और जबलपुर में पांच सोलर पावर स्टैंड-अलोन कैमरे लगाए गए हैं। सौर ऊर्जा से चलने वाले इन कैमरों की मदद से रेलवे क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। इस मामले में भी कैमरों की रिकॉर्डिंग आरोपियों तक पहुंचने में अहम साबित हुई।
Read more

ई-स्कूटी के साथ गलत चार्जर देना पड़ा भारी, सागर उपभोक्ता आयोग ने कंपनी-डीलर पर लगाया जुर्माना

सागर में ई-स्कूटी के साथ गलत क्षमता का चार्जर देने और शिकायत के बाद भी उसे नहीं बदलने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने अहम फैसला सुनाया है। आयोग ने कंपनी और डीलर को उपभोक्ता को 950 वॉट का ओरिजनल चार्जर उपलब्ध कराने के साथ सेवा में कमी और मानसिक क्षति के लिए 5 हजार रुपए तथा परिवाद व्यय के रूप में 2 हजार रुपए देने का आदेश दिया है। मामला सागर निवासी दुर्गेश पिता मुकेश जड़िया से जुड़ा है। उन्होंने टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक कार्यालय चेन्नई और बड़ेकुल मोटर्स, तुलसीनगर वार्ड, भोपाल रोड सागर के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। 2.19 लाख रुपए में खरीदी थी ई-स्कूटी दुर्गेश के अनुसार, उन्होंने 16 जनवरी 2025 को टीवीएस की इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदी थी। स्कूटर की कीमत 1 लाख 97 हजार 519 रुपए थी। बीमा, आरटीओ, एसेसरीज और अन्य खर्च जोड़ने के बाद इसकी कुल कीमत 2 लाख 19 हजार 300 रुपए हो गई थी। वाहन पर कंपनी की ओर से 5 साल की वारंटी/गारंटी भी दी गई थी। स्कूटर घर लाने के बाद जब उन्होंने बैटरी चार्ज की तो पूरी रात चार्ज करने के बावजूद बैटरी फुल चार्ज नहीं हुई। डिब्बे पर 950 वॉट, अंदर निकला 650 वॉट का चार्जर दुर्गेश ने इसकी शिकायत डीलर से की। जांच के दौरान पता चला कि स्कूटर में 950 वॉट का चार्जर इस्तेमाल किया जाना था, लेकिन कंपनी की ओर से 950 वॉट के बॉक्स में गलती से 650 वॉट का चार्जर दे दिया गया था। डीलर ने बताया कि कंपनी को ई-मेल के जरिए इसकी जानकारी भेज दी गई है और सही चार्जर आने के बाद उसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि, कई बार डीलर के पास जाने के बावजूद उन्हें नया चार्जर नहीं मिला। उपभोक्ता आयोग ने एक महीने में चार्जर देने का आदेश दिया लगातार परेशान होने के बाद दुर्गेश ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग में परिवाद दायर किया। मामले की सुनवाई आयोग के अध्यक्ष राजेश कुमार कोष्टा और सदस्य अनुभा वर्मा ने की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने कंपनी और डीलर को आदेश दिया कि एक महीने के भीतर 950 वॉट का ओरिजनल चार्जर उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही सेवा में कमी और मानसिक क्षति के लिए 5 हजार रुपए तथा परिवाद व्यय के रूप में 2 हजार रुपए का भुगतान भी एक महीने के भीतर करने का आदेश दिया गया है।
Read more

इंदौर में विकास कार्यों को लेकर एमआईसी के बड़े फैसले, कनाड़िया रोड से खजराना मंदिर तक बनेगा लिंक रोड

इंदौर शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए मंगलवार को नगर निगम में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक आयोजित हुई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवैध कॉलोनियों में निजी संपत्तियों के संपत्तिकर खाते खोलने, नामांतरण प्रक्रिया आसान करने, कनाड़िया रोड से खजराना मंदिर तक लिंक रोड बनाने और अन्नपूर्णा तालाब के पास स्ट्रीट फूड हब विकसित करने समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। अवैध कॉलोनियों के रहवासियों को राहत एमआईसी ने अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को राहत देते हुए फैसला लिया कि पूर्ण स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध होने पर निजी संपत्तियों और प्लॉट के संपत्तिकर खाते खोले जा सकेंगे। इसके लिए अधिभोगी या अधिवासी के आधार पर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि, शासकीय भूमि या शासकीय अतिक्रमण वाली जमीन पर संपत्तिकर जमा नहीं किया जाएगा। संपत्तियों के नामांतरण की प्रक्रिया को भी सरल बनाने के लिए एसओपी तैयार करने को मंजूरी दी गई है। स्वीमिंग पूल और स्मार्ट हब PPP मॉडल पर रणजीत हनुमान रोड स्थित ब्रह्मलीन श्री लक्ष्मणसिंह गौड़ उद्यान परिसर में प्रस्तावित इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल के निर्माण के बाद उसके संचालन और संधारण का काम पीपीपी मॉडल पर करने का निर्णय लिया गया। फूटी कोठी फ्लायओवर के नीचे उपलब्ध जमीन पर स्मार्ट हब विकसित करने और इसके संचालन-संधारण को भी पीपीपी मॉडल पर देने की मंजूरी दी गई। देवगुराड़िया में 60 टीपीडी नारियल अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए एजेंसी चयन को भी हरी झंडी दी गई। चौराहों पर दिखेगी ‘अखंड भारत’ थीम पलासिया चौराहे को मेसर्स जयदीप इस्पात एंड एलॉयज प्रा. लि. द्वारा सीएसआर के तहत गोद लिया जाएगा। यहां ‘आई लव इंदौर’ के साथ ‘अखंड भारत’ थीम पर आधारित स्मारक स्थापित किया जाएगा। राजकुमार ब्रिज के पास प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के सामने चंद्रयान की प्रतिकृति के बाकी निर्माण, सौंदर्यीकरण और संधारण का काम भी एचडी वायर प्रा. लि. द्वारा सीएसआर के तहत किया जाएगा। कनाड़िया रोड से खजराना मंदिर तक लिंक रोड शहर के प्रमुख मार्गों को आपस में जोड़ने के लिए कनाड़िया रोड से खजराना मंदिर तक लिंक रोड बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इससे इस क्षेत्र में यातायात और आवागमन को बेहतर करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सुभाष नगर और वल्लभ नगर मार्केट में नए मार्केट के निर्माण की दिशा में भी नगर निगम कार्रवाई करेगा। अन्नपूर्णा तालाब के पास बनेगा स्ट्रीट फूड हब पथ विक्रेताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए अन्नपूर्णा रोड स्थित तालाब के पास मौजूदा हॉकर्स जोन की जगह स्ट्रीट फूड हब विकसित किया जाएगा। यह पहल केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशों के तहत पथ विक्रेताओं के लिए सहायता घटक के अंतर्गत की जाएगी। गणेशोत्सव और झांकी को लेकर भी फैसले अनंत चतुर्दशी पर नगर निगम परंपरा के अनुसार झांकी निकालेगा और गणेशोत्सव मनाएगा। इसके लिए अनुदान मंजूर किया गया है। इंदौर की मिलों को झांकी निर्माण के लिए अंशदान देने का भी निर्णय लिया गया। गणेशोत्सव विसर्जन चल समारोह में शामिल अखाड़ों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 15 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपए करने को मंजूरी दी गई। 70 नई गेंट्री, ऑनलाइन टेंडर से मिलेंगे विज्ञापन अधिकार शहर में 70 नई गेंट्री लगाने का फैसला लिया गया है। इनके 10 साल के विज्ञापन अधिकार देने के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में कैमरा, मूवी कैमरा और व्यावसायिक फोटोग्राफरों के शुल्क बढ़ाने को भी मंजूरी दी गई है। हालांकि, जू का सामान्य प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाया जाएगा। कर्मचारियों के मेहनताना पर भी फैसला नगर निगम में कार्यरत मस्टर श्रमिकों को कलेक्टर इंदौर द्वारा निर्धारित नई दर के अनुसार मेहनताना देने की मंजूरी दी गई। कर्मचारी यूनियन की मांगों से जुड़े प्रस्ताव शासन को भेजने का भी निर्णय लिया गया। गर्मी के मौसम में लोगों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संपवेल पर क्लोरीनेटर समेत अन्य जरूरी सिस्टम लगाने पर भी सहमति बनी। PPP और CSR से विकास पर जोर बैठक के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर के विकास को केवल पारंपरिक तरीके से आगे बढ़ाने के बजाय पीपीपी मॉडल, सीएसआर और जनभागीदारी के जरिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।
Read more

रायपुर में नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, नवजात को बेचने के मामले में पिता-बुआ समेत 6 गिरफ्तार

रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और उसके नवजात बच्चे को बेचने के आरोप का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय पीड़िता ने अपने पिता पर वर्ष 2023 से करीब तीन साल तक लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता, बुआ समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पीड़िता की उम्र छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और उसे अस्पताल में भर्ती कराने से जुड़े लोग भी शामिल हैं। शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, धमकी देकर कराया चुप पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में अमलीडीह इलाके में एक रिश्तेदार के घर उसके पिता ने कथित तौर पर उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी उसका कथित तौर पर लगातार शोषण किया जाता रहा। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। जब उसने अपनी बुआ को इसकी जानकारी दी तो आरोप है कि बुआ ने भी उसका साथ देने के बजाय उसके साथ मारपीट की और जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। दोबारा गर्भवती हुई तो फर्जी आधार बनाकर बालिग दिखाया पुलिस के मुताबिक, गर्भपात के बाद भी पीड़िता का कथित शोषण जारी रहा। वर्ष 2025 में वह दोबारा गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी पिता उसे डॉक्टर वर्षा मंडल और उसकी परिचित गीता राय के पास लेकर गया। पुलिस का आरोप है कि पीड़िता की वास्तविक उम्र छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया और दस्तावेजों में उसे बालिग दिखाया गया। इसके बाद उसे शादीशुदा बताकर डंगनिया स्थित वासुदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में बेटे को जन्म, नवजात को बेचने का आरोप पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद आरोपियों पर नवजात को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप है। पुलिस अब नवजात से जुड़े पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चे को किसे सौंपा गया और इस पूरी प्रक्रिया में किन-किन लोगों की भूमिका रही। पिता-बुआ समेत 6 आरोपी गिरफ्तार पीड़िता की शिकायत के आधार पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने POCSO Act, Juvenile Justice Act और BNS की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता, बुआ और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रोहित राय, साहेब मंडल, योगिता राय उर्फ गीता और बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मंडल समेत कुल 6 लोग शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और नवजात से जुड़े तथ्यों के साथ-साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और अस्पताल में भर्ती कराने की पूरी प्रक्रिया की भी पड़ताल की जा रही है।
Read more
1 5 6 7 8 9 135

Editor's Picks

Vishwas Sarang

Vishwas Sarang को बहनों का बेशुमार प्यार, Narela Rakshabandhan Mahotsav में बना नया उत्साह

नरेला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे Rakshabandhan Mahotsav 2026 में रविवार को भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। वार्ड नंबर 36, 37 और 70 में आयोजित कार्यक्रम के पांचवें दिन 24 हजार 604 बहनों ने मंत्री Vishwas Sarang को रक्षासूत्र बांधा। बहनों ने राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह और आशीर्वाद जताया। कार्यक्रम में पहुंचते ही मंत्री विश्वास सारंग का स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-ताशों और DJ की गूंज के बीच उन्हें बग्गी से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। मंच पर पहुंचने के बाद सारंग ने बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। बहनों के प्यार को बताया अपनी ताकत रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वास सारंग ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच विश्वास, स्नेह और अपनत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में बहनों का प्यार और आशीर्वाद मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में पहुंचीं बहनों से उन्होंने राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया। सारंग ने कहा कि लाखों बहनों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। चौथे दिन भी उमड़ा था बहनों का सैलाब नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के चौथे दिन भी बड़ी संख्या में बहनें कार्यक्रम में पहुंची थीं। उस दिन 31,117 बहनों ने मंत्री विश्वास सारंग को रक्षासूत्र बांधा था। आयोजकों के अनुसार, पिछले साल के महोत्सव में कुल 1 लाख 84 हजार 632 बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। इस बार भी लगातार बढ़ रही भागीदारी को देखते हुए पिछले साल का आंकड़ा पार होने की उम्मीद जताई जा रही है। 7 सितंबर को इन दो वार्डों में होगा आयोजन नरेला रक्षाबंधन महोत्सव का अगला चरण 7 सितंबर 2026 को होगा। इस दिन दो वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में बहनों के शामिल होने की उम्मीद है। महोत्सव के जरिए रक्षाबंधन के पारंपरिक रिश्ते को सामाजिक जुड़ाव और भाईचारे के भाव से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। नरेला क्षेत्र में लगातार कई दिनों से चल रहे इस आयोजन में बहनों की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। पांचवें दिन 24,604 रक्षासूत्र बांधे जाने के साथ महोत्सव का उत्साह और बढ़ गया है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
CM रेखा गुप्ता

Satya Niketan हादसे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, Deputy Commissioner समेत 5 Suspend

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। पांच मंजिला इमारत के अचानक गिरने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने जिम्मेदारी तय करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। MCD के साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारियों को Suspend कर दिया गया है। सरकार के इस एक्शन के बाद नगर निगम के कामकाज और इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद MCD में बड़ा Action सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद MCD ने पांच अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इनमें साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर सहित इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि इमारत की हालत को लेकर पहले कोई शिकायत या नोटिस जारी हुआ था या नहीं और निर्माण या मरम्मत के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। PG के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी इमारत बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग का हिस्सा ढहा, उसका इस्तेमाल PG accommodation के तौर पर किया जा रहा था। हादसे के समय वहां कई लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धूल का गुबार उठ गया और लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचने लगे। इसके बाद दिल्ली फायर सर्विस, NDRF और अन्य बचाव दलों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। 7 लोगों की मौत, कई घायल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से कई लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आसपास के लोगों में भी डर का माहौल है। स्थानीय स्तर पर दूसरी पुरानी और कमजोर इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। Building Owner भी पुलिस की गिरफ्त में मामले में पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक हरिराम के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कई टीमें लगाई थीं। बाद में उसे भिवाड़ी से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस अब हादसे से जुड़े दस्तावेज, बिल्डिंग की स्थिति और निर्माण या मरम्मत से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे और लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। आसपास की इमारतों की भी जांच सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD ने आसपास की इमारतों की स्थिति को लेकर भी जांच शुरू की है। अधिकारियों की नजर खास तौर पर उन भवनों पर है जो पुराने हैं या जिनमें निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा है। इस घटना ने दिल्ली में old buildings, PG और construction safety को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर इमारत में पहले से कोई खामी थी, तो उसे समय रहते क्यों नहीं रोका गया? सरकार के Action से उठे कई सवाल MCD के पांच अधिकारियों का निलंबन सरकार की ओर से उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि, असली तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी। सत्य निकेतन की इस घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि जांच में हादसे की असली वजह क्या सामने आती है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
CM House

CM House March पर Police का पहरा, Hamidia में Intern Doctors से धक्का-मुक्की

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास (CM House) की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन हमीदिया अस्पताल के पास पुलिस ने उनका रास्ता रोक दिया। डॉक्टरों को आगे जाने से रोकने के लिए पुलिस ने आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी। इस दौरान डॉक्टरों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। प्रदर्शन को देखते हुए हमीदिया अस्पताल परिसर और आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए मौके पर Water Cannon भी तैयार रखा गया। CM House की तरफ मार्च करना चाहते थे डॉक्टर इंटर्न डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। इसी सिलसिले में डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करने का फैसला किया। डॉक्टरों का समूह हमीदिया अस्पताल से आगे बढ़ने लगा तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। पुलिस की Barricading के बाद डॉक्टरों ने मौके पर नारेबाजी शुरू कर दी। आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को निर्धारित स्थान से आगे नहीं जाने के लिए समझाती रही। चारों तरफ से रास्ते किए गए बंद प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हमीदिया के आसपास कई रास्तों को बंद कर दिया। बैरिकेड लगाकर आवाजाही को नियंत्रित किया गया। मौके पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई, ताकि भीड़ को संभाला जा सके। Water Cannon की मौजूदगी से साफ था कि प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी में था। हालांकि, डॉक्टरों का प्रदर्शन अपनी मांगों को लेकर जारी रहा। मांगों पर सरकार से जवाब चाहते हैं Intern Doctors प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि वे अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। CM House तक मार्च के जरिए उनका उद्देश्य सीधे सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर खींचना था। फिलहाल पुलिस ने डॉक्टरों को मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने से रोक दिया है। हमीदिया अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और स्थिति पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे ज्यादा चर्चा डॉक्टरों की मांगों और सरकार की ओर से संभावित बातचीत को लेकर है। अब देखना होगा कि प्रदर्शन के बाद प्रशासन और इंटर्न डॉक्टरों के बीच क्या समाधान निकलता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Gold

Gold Rate Today: सोने की कीमत ₹2409 गिरी, चांदी भी ₹3967 सस्ती

सोना खरीदने वालों के लिए सोमवार को बाजार से थोड़ी राहत की खबर आई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने (Gold) और चांदी (Silver) दोनों के भाव में गिरावट दर्ज की गई। आपके दिए बाजार आंकड़ों के मुताबिक सोना करीब ₹2,409 और चांदी करीब ₹3,967 सस्ती हुई है। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव करीब ₹1.52 लाख, जबकि एक किलो चांदी करीब ₹2.35 लाख के आसपास पहुंच गई। हालांकि, अलग-अलग बाजार, शुद्धता और कारोबार के समय के हिसाब से रेट में अंतर हो सकता है। सोमवार को एक अन्य बाजार रिपोर्ट में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,52,590 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,36,240 प्रति किलो बताया गया। सोने के भाव में फिर आई नरमी पिछले कुछ समय से रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास कारोबार कर रहा Gold सोमवार को दबाव में नजर आया। घरेलू बाजार में भी इसकी कीमत में कमजोरी देखने को मिली। MCX पर अक्टूबर गोल्ड फ्यूचर्स में भी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत इससे कम है। अगर आप ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि दुकान पर मिलने वाला अंतिम रेट बाजार भाव से अलग हो सकता है। Silver Price Today: चांदी भी हुई सस्ती सोने के साथ चांदी में भी कमजोरी रही। चांदी करीब ₹3,967 प्रति किलो सस्ती होने के बाद लगभग ₹2.35 लाख प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। हालांकि, सोमवार के अलग-अलग बाजार अपडेट में चांदी का भाव करीब ₹2.36 लाख प्रति किलो भी बताया गया है। इससे साफ है कि कारोबार के समय के साथ कीमतों में बदलाव हो रहा है। आखिर क्यों गिर रहे हैं सोना और चांदी? कीमती धातुओं में इस गिरावट का कनेक्शन सीधे ग्लोबल मार्केट से जुड़ा है। अमेरिका के रोजगार आंकड़े उम्मीद से मजबूत रहने के बाद वहां Federal Reserve की ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें बदली हैं। मजबूत अमेरिकी जॉब डेटा के बाद सितंबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना को लेकर दांव बढ़े हैं। इसका असर सोने पर पड़ा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में Spot Gold करीब 0.7% नीचे आया। वहीं Silver में भी लगभग 1% की गिरावट दर्ज की गई। अब आगे क्या होगा? अब बाजार की नजर अमेरिका से आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर है। इस सप्ताह PPI और CPI जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े जारी होने हैं। इनसे Federal Reserve की अगली ब्याज दर नीति को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है। यही वजह है कि आने वाले दिनों में Gold और Silver में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। निवेशकों के साथ-साथ शादी या त्योहार के लिए खरीदारी करने वाले लोगों की भी बाजार पर नजर बनी हुई है। Gold खरीदते समय सिर्फ भाव न देखें अगर आप आज सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सिर्फ 10 ग्राम का बाजार भाव देखकर फैसला न लें। 22K या 24K purity, GST, making charges और ज्वेलर के अन्य शुल्क अंतिम कीमत को बदल सकते हैं। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के बीच भी रेट में अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से उसी समय का ताजा रेट जरूर पता करें। बाजार में तेजी से बदलाव होने के कारण सुबह और शाम के भाव में भी अंतर देखने को मिल सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Sagar

Sagar में जहरीली शराब का कहर: 19 मौत, 112 मरीज भर्ती; Liquor Network पर पुलिस का शिकंजा

मध्य प्रदेश के सागर (Sagar) जिले में जहरीली शराब ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई। अब तक 19 लोगों की मौत की बात सामने आई है, जबकि 112 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती बताए जा रहे हैं। मृतकों में पिता-पुत्र के शामिल होने की जानकारी ने इस घटना को और दर्दनाक बना दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने लाइसेंसी शराब ठेकेदारों समेत 30 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इनमें से 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अधिकारियों की नजर अब उस पूरे नेटवर्क पर है, जिसके जरिए कथित तौर पर मिलावटी या जहरीली शराब लोगों तक पहुंची। शराब पीने के बाद बिगड़ी लोगों की तबीयत जानकारी के मुताबिक, सागर जिले के बंडा क्षेत्र में कई लोगों ने शराब का सेवन किया था। इसके बाद एक के बाद एक लोगों की तबीयत खराब होने लगी। कुछ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया। अस्पतालों में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया। प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमों को भेजकर लोगों की जांच की जा रही है। प्रशासन यह भी पता लगाने में जुटा है कि कितने लोगों ने संदिग्ध शराब का सेवन किया था। 112 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जहरीली शराब की आशंका के बाद अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या लगातार चिंता बढ़ा रही है। 112 लोगों के इलाज की जानकारी सामने आई है। इनमें कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में पहुंचकर स्थिति पर नजर रख रही हैं। अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि संदिग्ध शराब पीने वाले किसी व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर उसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सके। पिता-पुत्र की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत की खबर ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की जान जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद प्रभावित इलाकों में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि शराब की एक बोतल इतनी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है। अब लोगों में अवैध और संदिग्ध शराब की बिक्री को लेकर डर भी है और गुस्सा भी। 30 नामजद आरोपियों पर FIR, 10 गिरफ्तार पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 30 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इनमें लाइसेंसी शराब कारोबार से जुड़े लोगों के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की सप्लाई कहां से हुई और इसे किन लोगों तक पहुंचाया गया। अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी है। जांच में जिस किसी की भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। लाइसेंसी ठेकेदारों की भूमिका भी जांच के घेरे में मामले में लाइसेंसी शराब ठेकेदारों के नाम सामने आने के बाद आबकारी विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता कर रही हैं कि यदि शराब की बिक्री वैध दुकानों से हुई थी, तो उसमें मिलावट कैसे पहुंची। अधिकारियों की जिम्मेदारी और संभावित लापरवाही की भी जांच की जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि शराब के स्रोत से लेकर इसकी बिक्री तक पूरी चेन का पता लगाया जाए। जहरीली शराब की सप्लाई का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस को शक है कि इस मामले के पीछे सिर्फ कुछ स्थानीय लोगों का हाथ नहीं, बल्कि शराब की सप्लाई से जुड़ा बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है। जांच एजेंसियां शराब की बोतल, लेबल और सप्लाई चैन से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि जहरीली शराब लोगों तक कैसे पहुंची और इस लापरवाही के पीछे कौन जिम्मेदार है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। प्रशासन की नजर अब हर कड़ी पर सागर की इस घटना ने अवैध और मिलावटी शराब के कारोबार को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी प्रभावित लोगों की निगरानी कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार अपनों को खोने के दर्द में हैं और अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजन उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस जहरीली शराब की असली सप्लाई कहां से हुई और इस पूरे मामले में किसकी कितनी भूमिका थी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.