आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

बिलासपुर हाईवे पर चलती स्कूटी में रोमांस का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक-युवतियां चलती स्कूटी पर खतरनाक तरीके से रोमांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रतनपुर नेशनल हाईवे का है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं। स्कूटी चला रहा युवक बिना हेलमेट के है, जबकि पीछे बैठे युवक और युवती चलती गाड़ी में रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी चल रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा साफ नजर आता है। ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की जांच इस मामले में ट्रैफिक ASP रामगोपाल करियारे ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। चलती स्कूटी पर इस तरह का व्यवहार न सिर्फ गलत है, बल्कि खतरनाक भी है। पुलिस नंबर प्लेट के जरिए वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी है। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बिलासपुर में ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें कपल चलती स्कूटी पर एक-दूसरे को गले लगाकर घूमते नजर आए थे। उस मामले में पुलिस ने युवक को पकड़कर 8,800 रुपये का चालान काटा था। हाईवे पर इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। 👉 ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com
Read more

खंडवा में दर्दनाक हादसा: कन्वेयर बेल्ट में फंसकर 21 साल के युवक की मौत

खंडवा जिले की संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां काम कर रहे 21 वर्षीय युवक रविंद्र चौहान की कन्वेयर बेल्ट में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। रविंद्र ग्राम आंवलिया का रहने वाला था और विनायक इलेक्ट्रिकल कंपनी के जरिए परियोजना में काम करता था। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे रविंद्र अपनी ड्यूटी पर था। इसी दौरान अचानक वह कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया और कुछ समय के लिए काम भी रुक गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्लांट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद रविंद्र का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई अरविंद चौहान ने आरोप लगाया है कि मशीन को बिना सूचना चालू किया गया था, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि रविंद्र लगातार ओवरटाइम कर रहा था, जिससे वह काफी थका हुआ रहता था। मूंदी थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया के मुताबिक, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं परियोजना के मुख्य अभियंता जेसी जुनेवाल ने भी आंतरिक जांच शुरू होने की बात कही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, खासकर उन मजदूरों के लिए जो रोज जोखिम भरे माहौल में काम करते हैं। 👉 ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com
Read more
Punjab में Railway Track पर धमाका, पटरी टूटी: मालगाड़ी के झटके से खुलासा, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े

Punjab में Railway Track पर धमाका, पटरी टूटी: मालगाड़ी के झटके से खुलासा, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े

Punjab में एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि उस समय कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी जब इस ट्रैक से गुजरी, तो उसे अचानक तेज झटका लगा। इसके बाद ड्राइवर को शक हुआ और तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। जांच में सामने आया कि ट्रैक पर विस्फोट किया गया था। हैरानी की बात यह है कि जिस व्यक्ति ने विस्फोटक लगाया था, वह खुद ही इसकी चपेट में आ गया। धमाका इतना तेज था कि उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। मामले पर पंजाब की स्पेशल DGP ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे पाकिस्तान (PAK) का हाथ हो सकता है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटना के बाद रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल है, लेकिन प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। 👉 देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए विजिट करें: DeshHarPal.com हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Heatwave

Heatwave Alert UP: बांदा में रिकॉर्ड गर्मी, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि बांदा शहर दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप, तपती सड़कों और गर्म हवाओं ने आम लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। यूपी में Heatwave का कहर, 6 शहरों में 46°C से ज्यादा तापमान मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के 6 प्रमुख शहरों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। दिन के समय लू (Heatwave) इतनी तेज है कि सड़कें खाली नजर आ रही हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। Banda Weather Update: सबसे ज्यादा गर्म शहर बना बांदा बांदा में तापमान 47.6°C तक पहुंचने के बाद स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। लोगों का कहना है कि: Heat Stroke के मामले बढ़े, अस्पतालों में भीड़ भीषण गर्मी का सीधा असर स्वास्थ्य पर दिख रहा है। डॉक्टर लगातार सलाह दे रहे हैं कि लोग धूप में बाहर न निकलें और शरीर को हाइड्रेट रखें। Government Alert: हीट स्ट्रोक यूनिट खोलने के निर्देश केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि: IMD Warning: अभी नहीं मिलेगी राहत मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम है। कई इलाकों में गर्म हवाएं जारी रह सकती हैं। लोगों के लिए जरूरी सावधानियां इस जानलेवा गर्मी से बचने के लिए कुछ जरूरी बातें ध्यान रखें: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

रायपुर में ड्राइवर की बड़ी चाल, 50 लाख लेकर कार समेत फरार; 80 CCTV खंगालने के बाद गिरफ्तारी

Raipur की राजधानी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर 50 लाख रुपए और कार लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित कारोबारी Umesh Prasad हैं, जबकि आरोपी ड्राइवर का नाम Krishna Sahu है। इस मामले में कारोबारी के रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। गुटखा लाने भेजा, खुद पैसे लेकर भागा घटना 25 अप्रैल की है। कारोबारी ने अपने अकाउंटेंट और ड्राइवर को 50 लाख रुपए नकद देकर घर भेजा था। रास्ते में खम्हारडीह थाने के पास ड्राइवर ने अकाउंटेंट को गुटखा लाने के लिए नीचे उतार दिया। जैसे ही अकाउंटेंट गाड़ी से उतरा, आरोपी ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर में अकाउंटेंट ने इसकी जानकारी कारोबारी को दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। 80 CCTV फुटेज खंगाले, तब मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी। करीब 80 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। सोमवार को पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एक साल से कर रहा था काम जानकारी के मुताबिक आरोपी Krishna Sahu पिछले एक साल से कारोबारी के यहां ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था। घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 👉 इस खबर से जुड़ी और अपडेट्स के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

सागर में कलेक्टर सख्त, तीन अधिकारियों को नोटिस; बैठक से गैरहाजिरी पर मांगा जवाब

Sagar में कलेक्टर Pratibha Pal ने समय सीमा की बैठक में अनुपस्थित रहने पर तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, हर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में समय सीमा की बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। सोमवार को भी बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर प्रतिभा पाल ने की। लेकिन इस बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के कार्यपालन यंत्री अशोक मुकाती, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश कुमार और पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता अनुपस्थित रहीं। इसे लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। जवाब नहीं मिला तो होगी कार्रवाई कलेक्टर ने तीनों अधिकारियों की अनुपस्थिति को शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर अपना जवाब पेश करें। कलेक्टर ने साफ कहा है कि यदि जवाब नहीं दिया गया या संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 👉 इस खबर से जुड़ी और अपडेट्स के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

ग्वालियर में 17 मिनट में दो शादियों में लूट, बाइक सवार बदमाशों ने बारातियों को बनाया निशाना

Gwalior में रविवार-सोमवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने महज 17 मिनट के अंदर दो अलग-अलग शादियों में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दो बारातों को निशाना बनाते हुए दूल्हे के परिजनों से नकदी और जेवर से भरे बैग छीन लिए। पहली घटना रात 11:58 बजे बहोड़ापुर स्थित रजवाड़ा पैलेस के सामने हुई। यहां दूल्हे के चाचा और एक पार्षद के पिता कामता प्रसाद श्रीवास से बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। अचानक हुए हमले में वे सड़क पर मुंह के बल गिर पड़े और बदमाश फरार हो गए। बैग में करीब 50 हजार रुपए, गहने और अन्य सामान रखा था। 17 मिनट बाद दूसरी वारदात पहली घटना के ठीक 17 मिनट बाद, करीब 3 किलोमीटर दूर पटेल बारात घर के बाहर दूसरी लूट हुई। यहां रिटायर्ड फौजी जोगेंद्र सिंह तोमर, जो अपने बेटे की शादी में पहुंचे थे, उनके हाथ से भी बदमाशों ने बैग छीन लिया। बैग में करीब 95 हजार रुपए और जरूरी बिल थे। सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश दोनों घटनाएं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। फुटेज में पल्सर जैसी बाइक पर सवार दो युवक नजर आए हैं, जिनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। रातभर नाकाबंदी, फिर भी नहीं मिले आरोपी लगातार दो लूट की घटनाओं से पुलिस में हड़कंप मच गया। पूरे शहर में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। इस मामले में सीएसपी ग्वालियर Krishnapal Singh ने बताया कि दोनों वारदातों में एक ही गैंग के शामिल होने की आशंका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। 👉 इस खबर से जुड़ी और अपडेट्स के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

फर्जी पत्र मामले में राजस्थान पुलिस को हाईकोर्ट की फटकार, 29 अप्रैल को आरोपियों को पेश करने का आदेश

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje के नाम से वायरल हुए फर्जी पत्र के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं को कोर्ट में पेश न करने पर जबलपुर हाईकोर्ट ने राजस्थान पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। सोमवार को चीफ जस्टिस Sanjeev Sachdeva और जस्टिस Vinay Saraf की डिवीजन बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। यह सुनवाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर की गई थी। कोर्ट ने पहले ही आरोपियों को पेश करने का आदेश दिया था, लेकिन पुलिस ऐसा नहीं कर पाई, जिस पर अदालत ने नाराजगी जताई। राजस्थान पुलिस ने अपनी सफाई में “मिस कम्यूनिकेशन” का हवाला दिया, लेकिन कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि निखिल, बिलाल और इनाम को 29 अप्रैल को हर हाल में कोर्ट के सामने पेश किया जाए। साथ ही, गिरफ्तारी से जुड़े सभी दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज भी प्रस्तुत करने को कहा गया है। परिवार ने उठाए सवाल तीनों आरोपियों के परिजनों ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना उचित प्रक्रिया के उन्हें हिरासत में लिया, जो कानून के खिलाफ है। क्या है पूरा मामला दरअसल, Vasundhara Raje के नाम से एक कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए गए थे। बाद में जांच में यह पत्र फर्जी पाया गया। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने भोपाल पुलिस की मदद से तीनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। विवेक तन्खा ने भी उठाए सवाल सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सांसद Vivek Tankha ने भी इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि साइबर पुलिस ने तीनों को करीब 30 घंटे तक बिना ठोस कारण के हिरासत में रखा, जो गैरकानूनी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पत्र 15-16 अप्रैल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, लेकिन 18 अप्रैल को इसे फर्जी बताकर कार्रवाई की गई, जिससे संदेह पैदा होता है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। इस दिन कोर्ट के सामने राजस्थान पुलिस को अपनी कार्रवाई और पक्ष स्पष्ट करना होगा। 29 अप्रैल की सुनवाई अहम 👉 इस खबर से जुड़ी और अपडेट्स के लिए विजिट करें:
Read more
सूर्यकुमार यादव

Indian Cricket Captaincy Race: सूर्यकुमार यादव के विकल्प में ये 5 खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट में कप्तानी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। मौजूदा समय में सूर्यकुमार यादव को सीमित ओवरों में अहम भूमिका दी जा रही है, लेकिन अगर भविष्य में उन्हें फुल-टाइम कप्तानी नहीं मिलती, तो टीम इंडिया की कमान किसके हाथ में जाएगी—यही सवाल फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) – Front Runner सूर्यकुमार यादव के बाद हार्दिक पांड्या कप्तानी की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।IPL में गुजरात टाइटंस को ट्रॉफी जिताने के बाद उन्होंने खुद को एक लीडर के तौर पर साबित किया है।उनकी आक्रामक सोच और मैच के दौरान त्वरित फैसले लेने की क्षमता टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) – Strong Comeback Story एक कठिन दौर से गुजरने के बाद ऋषभ पंत ने शानदार वापसी की है।वो पहले भी कप्तानी कर चुके हैं और टीम के अंदर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। शुभमन गिल (Shubman Gill) – Future Leader युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम इंडिया का भविष्य माना जा रहा है।IPL में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए उन्होंने अपनी लीडरशिप स्किल्स दिखाई हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
PM Modi

Bengal Transformation Plan: Developed India के लिए East को मजबूत करने पर PM Modi का फोकस

बंगाल को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान PM Modi ने पश्चिम बंगाल को लेकर एक बड़ा और साफ संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बंगाल की दशा और दिशा बदलने वाली है और यह बदलाव देश के Developed India विजन के लिए बेहद अहम साबित होगा। “अंग, बंग और कलिंग” की ताकत पर जोर अपने संबोधन में PM Modi ने भावनात्मक और ऐतिहासिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि “अंग, बंग और कलिंग” सिर्फ भौगोलिक क्षेत्र नहीं हैं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आर्थिक ताकत के स्तंभ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर पूर्वी भारत मजबूत होगा, तभी देश संतुलित और तेज विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। West Bengal में विकास योजनाओं पर फोकस PM Modi ने खास तौर पर West Bengal का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में बंगाल के लोग विकास को सीधे महसूस करेंगे। लोगों के लिए क्या मायने रखता है यह बयान? भाषण के दौरान पीएम मोदी का लहजा सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि उम्मीद और भरोसे से भरा नजर आया। उन्होंने संकेत दिया कि पूर्वी भारत को अब विकास की मुख्यधारा में लाने का समय आ गया है, ताकि देश का हर हिस्सा बराबरी से आगे बढ़ सके। राजनीति और विकास—दोनों पर नजर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बयान आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए भी अहम है। लेकिन आम लोगों के लिए इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि अगर योजनाएं जमीन पर उतरीं, तो रोजगार, निवेश और बुनियादी सुविधाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 80 81 82 83 84 … 151

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.