आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘सेवा चित्र’ प्रदर्शनी का शुभारंभ, 2 हजार से ज्यादा बच्चों ने उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, अखबार पर रखी मिली रोटी; 8 सैंपल लिए◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन गेम्स में भारत ने जीते 7 मेडल, कबड्डी में दोनों गोल्ड; कुल पदक 30 हुए◆BREAKINGदेश-हरपलएस जयशंकर का पाकिस्तानी रिपोर्टर पर तंज, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है’◆BREAKINGदेश-हरपलPM मोदी ने ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में बजाई खंजरी, गुजराती और हिंदी भजनों में हुए मग्न◆BREAKINGमध्य प्रदेशकमर दर्द को न करें नजरअंदाज, पैर में सुन्नपन या यूरिन-मल पर नियंत्रण बिगड़े तो हो सकता है गंभीर संकेत◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन गेम्स में भारत ने जीते 6 मेडल, पोल वॉल्ट में पहली बार ब्रॉन्ज; खाते में पहुंचे 23 पदक◆BREAKINGदेश-हरपलएअर इंडिया ने शराब के नशे में मिले पायलट को किया सस्पेंड, ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट से उतारा; जांच तक जारी रहेगी कार्रवाई◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘सेवा चित्र’ प्रदर्शनी का शुभारंभ, 2 हजार से ज्यादा बच्चों ने उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, अखबार पर रखी मिली रोटी; 8 सैंपल लिए◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन गेम्स में भारत ने जीते 7 मेडल, कबड्डी में दोनों गोल्ड; कुल पदक 30 हुए◆BREAKINGदेश-हरपलएस जयशंकर का पाकिस्तानी रिपोर्टर पर तंज, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है’◆BREAKINGदेश-हरपलPM मोदी ने ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में बजाई खंजरी, गुजराती और हिंदी भजनों में हुए मग्न◆BREAKINGमध्य प्रदेशकमर दर्द को न करें नजरअंदाज, पैर में सुन्नपन या यूरिन-मल पर नियंत्रण बिगड़े तो हो सकता है गंभीर संकेत◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन गेम्स में भारत ने जीते 6 मेडल, पोल वॉल्ट में पहली बार ब्रॉन्ज; खाते में पहुंचे 23 पदक◆BREAKINGदेश-हरपलएअर इंडिया ने शराब के नशे में मिले पायलट को किया सस्पेंड, ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट से उतारा; जांच तक जारी रहेगी कार्रवाई◆

NE

News Elementor

Banner

एअर इंडिया ने शराब के नशे में मिले पायलट को किया सस्पेंड, ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट से उतारा; जांच तक जारी रहेगी कार्रवाई

Table of Content

एअर इंडिया ने ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को शराब के नशे में पाए जाने के बाद सस्पेंड कर दिया है। फ्लाइट से पहले होने वाले अनिवार्य अल्कोहल टेस्ट में पायलट के नशे में होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उसे स्विट्जरलैंड में ही विमान से उतार दिया गया। जांच पूरी होने तक पायलट का निलंबन जारी रहेगा।

यह मामला 6 सितंबर का है। टेकऑफ से पहले ग्राउंड स्टाफ को पायलट से शराब की गंध आई थी। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पायलट का अनिवार्य टेस्ट कराया गया। टेस्ट में नशे की पुष्टि होने पर उसे विमान से उतार दिया गया और बाद में उसी फ्लाइट से भारत भेजा गया।

एअर इंडिया ने कहा- सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस

एअर इंडिया ने कहा कि सुरक्षा, नियमों या प्रोटोकॉल के किसी भी उल्लंघन को लेकर कंपनी की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाती है।

स्विट्जरलैंड में भी हुई कार्रवाई

  • स्विस फेडरल ऑफिस ऑफ सिविल एविएशन (FOCA) ने मामले की पुष्टि की है। FOCA के मुताबिक, पायलट के खिलाफ स्विस नियमों के तहत कार्रवाई की गई।
  • मामले की जानकारी भारत के DGCA को भी दी गई।
  • इस घटना के कारण AI-151 ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट तय समय पर ऑपरेट नहीं हो सकी।
  • भारत से उड़ान भरने वाले पायलटों के लिए उड़ान से पहले ड्रग और अल्कोहल टेस्ट अनिवार्य है। विदेश से भारत आने वाली फ्लाइट में आमतौर पर टेस्ट लैंडिंग के बाद किया जाता है।

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट का ड्रग टेस्ट भी आया था पॉजिटिव

एअर इंडिया में पायलटों से जुड़े नियमों के उल्लंघन का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 4 अगस्त को फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के कमांडर पायलट का ड्रग टेस्ट दो बार पॉजिटिव आया था।

यह फ्लाइट करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। विमान में 145 लोग सवार थे, जिनमें 20 से ज्यादा यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए थे।

पायलट ने बताया था कि उसे नींद से जुड़ी समस्या थी और वह डॉक्टर की सलाह पर दवा ले रहा था। उसके मुताबिक, उसने सोने की कोशिश की, लेकिन नींद नहीं आई। इसके बाद उसने दवा ली थी।

पायलटों के लिए अल्कोहल को लेकर DGCA के सख्त नियम

पायलटों के लिए अल्कोहल को लेकर DGCA के नियम सख्त हैं। एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के नियम 24 के तहत पायलट या क्रू मेंबर को उड़ान से 12 घंटे पहले तक किसी भी तरह के मादक पदार्थ या अल्कोहल का सेवन करने से रोकने का प्रावधान है। उड़ान के दौरान भी इसका सेवन प्रतिबंधित है।

पायलटों के लिए कौन-कौन से मेडिकल टेस्ट जरूरी?

क्लास-2 मेडिकल: स्टूडेंट पायलट लाइसेंस (SPL) के लिए जरूरी होता है और फ्लाइट ट्रेनिंग शुरू करने से पहले कराया जाता है।

क्लास-1 मेडिकल: कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) और एयरलाइन पायलटों के लिए जरूरी होता है। इसमें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ विजन, हियरिंग और हृदय से जुड़ी जांच शामिल होती है।

ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट: उड़ान से पहले और लैंडिंग के बाद पायलटों का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया जाता है। इसका उद्देश्य यह जांचना है कि पायलट के शरीर में अल्कोहल मौजूद तो नहीं है।

साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट: पायलटों के लिए नशीले पदार्थों और साइकोएक्टिव सब्सटेंस की जांच भी की जाती है। इसके तहत रैंडम ड्रग टेस्टिंग का प्रावधान है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पायलट प्रतिबंधित पदार्थों के प्रभाव में न हों।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

इंदौर में ‘सेवा चित्र’ प्रदर्शनी का शुभारंभ, 2 हजार से ज्यादा बच्चों ने उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को इंदौर में ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम की जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम सांदीपनी शा. अहिल्याश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। प्रदर्शनी का शुभारंभ मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, कार्यक्रम संभाग प्रभारी सूरज केरो, नगर सहप्रभारी दीपक जैन टीनू और जिला शिक्षा अधिकारी सौरी मल्होत्रा की मौजूदगी में हुआ। 2047 का भारत कैसा हो, बच्चों ने चित्रों में बताया कार्यक्रम में मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि विकसित भारत की कल्पना को लेकर युवाओं और विद्यार्थियों से बेहतर सुझाव लिए जा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से देश के भविष्य को लेकर अपनी सोच सामने रखने की बात कही। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को प्रधान सेवक मानकर जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य विद्यार्थी हैं और यह जानना जरूरी है कि 2047 में युवा भारत को किस रूप में देखना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों से सुझाव लिए गए। 2 हजार से ज्यादा बच्चों ने बनाए चित्र सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि प्रदर्शनी में 2 हजार से ज्यादा बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र लगाए गए हैं। विद्यार्थियों ने ड्राइंग शीट पर अपने सपनों के भारत की तस्वीर उकेरते हुए भविष्य को लेकर अपना विजन सामने रखा। प्रदर्शनी में बच्चों ने महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, किसानों और गांवों के विकास जैसे विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके अलावा साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई चित्र भी प्रदर्शनी में देखने को मिले। इंदौर के 2162 स्कूलों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम संयोजक विधायक महेंद्र हार्डिया ने बताया कि इंदौर के 2162 स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य भावी पीढ़ी की सोच को समझना और 2047 के विकसित भारत को लेकर उनके विचार सामने लाना है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा चित्र’ के माध्यम से शहर के युवा विद्यार्थियों से उनके सुझाव लिए जा रहे हैं। टेक्नोलॉजी के दौर में देश के लिए योगदान पर फोकस मंत्री तुलसीराम सिलावट ने युवाओं से टेक्नोलॉजी के इस दौर में देश के लिए बेहतर काम करने और विकास में अपना योगदान देने पर फोकस करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की सोच और उनके सुझाव विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

इंदौर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, अखबार पर रखी मिली रोटी; 8 सैंपल लिए

इंदौर में बस स्टैंड के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था की जांच के लिए शनिवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों पर जरूरी दस्तावेज और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं अधूरी मिलीं। कहीं कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण-पत्र नहीं थे तो कहीं पानी और खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं मिली। नीलकंठ भोजनालय में निरीक्षण के दौरान रोटी समाचार-पत्र पर रखी मिली। टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 8 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए हैं। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के आयुक्त के निर्देशन और कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई। भारतीय भोजनालय में कई जरूरी दस्तावेज नहीं मिले साउथ तुकोगंज स्थित भारतीय भोजनालय के निरीक्षण में खाद्य कर्मियों के मेडिकल प्रमाण-पत्र, पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र, खाद्य परीक्षण रिपोर्ट और पानी की जांच रिपोर्ट मौके पर उपलब्ध नहीं मिली। इन कमियों को लेकर प्रतिष्ठान को सुधार सूचना नोटिस जारी किया जा रहा है। साईं प्रसाद डाइनिंग हॉल में रखरखाव पर सवाल रानी सराय स्थित साईं प्रसाद डाइनिंग हॉल में भी मेडिकल और पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं मिले। इसके अलावा खाद्य परीक्षण और पानी की जांच रिपोर्ट भी मौके पर नहीं थी। निरीक्षण में कच्चे खाद्य पदार्थों के उचित रखरखाव की व्यवस्था और खाद्य सुपरवाइजर प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं मिला। टीम ने यहां से मिर्ची पाउडर और हल्दी पाउडर के दो नमूने लिए। नीलकंठ भोजनालय में अखबार पर रखी मिली रोटी नीलकंठ भोजनालय में कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण-पत्र और पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान रोटी समाचार-पत्र पर रखी हुई मिली। खाद्य सुरक्षा टीम ने यहां से पनीर और चावल के दो नमूने भी जांच के लिए लिए हैं। जेके ट्रेडर्स से तेल और दाल के 4 सैंपल सिंधी कॉलोनी स्थित जेके ट्रेडर्स से टीम ने सोयाबीन तेल, तिल का तेल, मूंग दाल और तुअर दाल के चार नमूने लिए। इस तरह अलग-अलग प्रतिष्ठानों से लिए गए सभी 8 खाद्य नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एशियन गेम्स में भारत ने जीते 7 मेडल, कबड्डी में दोनों गोल्ड; कुल पदक 30 हुए

भारत ने एशियन गेम्स के 7वें दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मेडल अपने नाम किए। कबड्डी में भारतीय महिला और पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल जीते। एथलेटिक्स में तजिंदरपाल सिंह तूर और सावन बरवाल ने सिल्वर, जबकि प्राची चौधरी ने ब्रॉन्ज जीता। शूटिंग में भारत को सिल्वर मिला। इन पदकों के साथ भारत के खाते में अब 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज समेत कुल 30 मेडल हो गए हैं। भारत मेडल टैली में 10वें स्थान पर है। कबड्डी में भारत ने दोनों गोल्ड जीते भारत ने कबड्डी के दोनों फाइनल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। महिला टीम ने ईरान को 37-34 और पुरुष टीम ने 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। पुरुष टीम ने एशियन गेम्स में लगातार 10वीं बार मेडल जीता है, जबकि महिला टीम ने लगातार 5वीं बार पदक अपने नाम किया। पुरुष टीम ने दूसरे हाफ में पलटा मैच पुरुष कबड्डी फाइनल में ईरान ने हाफटाइम तक भारत के खिलाफ 18-17 की बढ़त बना रखी थी। दूसरे हाफ की शुरुआत में भी ईरान तीन अंक आगे हो गया। इसके बाद जयदीप के सुपर टैकल और असलम इनामदार की रेड से भारत ने 21-21 की बराबरी की। सुमित ने डिफेंस में लगातार अहम टैकल किए, जबकि अर्जुन देशवाल ने रेडिंग में अंक जुटाए। 29-24 की बढ़त के बाद भारत ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और आखिर में 40-34 से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। महिला टीम ने भी ईरान को हराया महिला फाइनल में भारत ने ईरान को 37-34 से शिकस्त दी। हाफटाइम तक भारतीय टीम 22-16 से आगे थी, लेकिन दूसरे हाफ में ईरान ने जोरदार वापसी करते हुए अंतर सिर्फ एक अंक कर दिया। इसके बाद संजू देवी की अहम रेड ने भारत की बढ़त मजबूत की। मुकाबला खत्म होने से चार मिनट पहले भारत 34-28 से आगे था। आखिरी मिनट में ईरान को अंक की जरूरत थी, लेकिन भारतीय डिफेंस ने निर्णायक टैकल कर मैच खत्म कर दिया। स्क्वॉश में पहली बार दोनों सिंगल्स फाइनल में स्क्वॉश में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। अनाहत सिंह और अभय सिंह ने महिला और पुरुष सिंगल्स के फाइनल में जगह बनाई। एशियन गेम्स में पहली बार भारत के दोनों सिंगल्स खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे हैं। 18 वर्षीय अनाहत ने वर्ल्ड नंबर-6 जापान की सातोमी वतनाबे को 3-2 से हराया। वह मुकाबले में 0-2 से पीछे थीं और तीसरे गेम में दो मैच पॉइंट भी बचाए। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन गेम जीतकर फाइनल में जगह बनाई। अभय सिंह ने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 11-3, 12-10, 11-6 से हराकर 3-0 से जीत दर्ज की। मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार को हांगकांग की जोड़ी के खिलाफ सेमीफाइनल में 2-1 से हार मिली। इसके साथ भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल मिला। तजिंदरपाल तूर ने लगातार तीसरा मेडल जीता एथलेटिक्स में तजिंदरपाल सिंह तूर ने 20.64 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ उन्हें लगातार तीसरे एशियन गेम्स में पदक मिला। इससे पहले वे पिछले दो एशियन गेम्स में गोल्ड जीत चुके हैं। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में प्राची चौधरी ने 53.21 सेकंड के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। बहरीन की सलवा ईद नासेर ने गोल्ड और ईरान की जाहरा मनूजान ने सिल्वर जीता। पुरुषों की 400 मीटर में विशाल टीके पांचवें स्थान पर रहे। वहीं महिलाओं की 1500 मीटर में पारुल चौधरी 4:09.46 के पर्सनल बेस्ट के साथ चौथे और पूजा 4:16.78 के समय के साथ छठे स्थान पर रहीं। मैराथन में 44 साल बाद भारत को मेडल सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। एशियन गेम्स की पुरुष मैराथन में भारत को 44 साल बाद पदक मिला है। इससे पहले 1982 के दिल्ली एशियाड में भारत ने इस स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। शूटिंग में 50 मीटर राइफल टीम को सिल्वर भारत ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। शूटिंग में यह भारत के पदकों में एक और इजाफा रहा। हॉकी: जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत की ओर से अभिषेक और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किए। हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैगफ्लिक के जरिए दूसरा गोल किया। इससे पहले भारत ग्रुप स्टेज में इंडोनेशिया, श्रीलंका और दक्षिण कोरिया को हरा चुका है। बैडमिंटन में सिंधु और उन्नति क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु ने तीसरे दौर में जापान की टोमोका मियाजाकी को 21-9, 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना चीन की चेन यू फेई से होगा। उन्नति हुड्डा ने वर्ल्ड नंबर-6 इंडोनेशिया की कुसुमा वारदानी को 21-19, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अगले दौर में उनका सामना वर्ल्ड नंबर-3 जापान की अकाने यामागुची से होगा। त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने जापान की मायू मात्सुमोतो और युकी फुकुशिमा को 24-22, 21-18 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि आयुष शेट्टी को चोउ तिएन-चेन के खिलाफ 21-16, 19-21, 21-17 से हार मिली और उनका अभियान समाप्त हो गया। बॉक्सिंग में प्रिया और कपिल क्वार्टर फाइनल में महिला 60 किग्रा वर्ग में प्रिया घंघास ने दक्षिण कोरिया की ओह येओन-जी को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अंतिम-8 में उनका सामना ताजिकिस्तान की मिजगोवा समादोवा से होगा। पुरुष 90 किग्रा वर्ग में कपिल पोखरिय ने ईरान के सैम एस्ताकी को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं 55 किग्रा में जादूमणी सिंह को फिलीपींस के कार्लो पालाम के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा।

एस जयशंकर का पाकिस्तानी रिपोर्टर पर तंज, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है’

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक पाकिस्तानी रिपोर्टर के सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी। रिपोर्टर ने उनसे पूछा था कि दक्षिण एशिया आखिर कब तक नई दिल्ली, काबुल और इस्लामाबाद से फैलने वाले आतंकवाद का सामना करता रहेगा। इस पर जयशंकर ने जवाब दिया, “एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।” जवाब देने के बाद विदेश मंत्री मुस्कुराए और वहां से चले गए। UN मुख्यालय में मीडिया से बातचीत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में जयशंकर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान भारत की विदेश नीति, वैश्विक सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रयासों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। समुद्री जहाजों पर हमलों का मुद्दा उठाया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयशंकर ने खाड़ी, लाल सागर और ब्लैक सी में व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों पर होने वाले हमले अब कभी-कभार होने वाली घटनाएं नहीं रह गए हैं। ऐसे हमले वैश्विक व्यापार और लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं। 3 महीने में भारतीयों की मौत और एक लापता जयशंकर ने समुद्री जहाजों पर हुए हमलों का जिक्र करते हुए भारतीय नागरिकों के प्रभावित होने की घटनाएं भी बताईं।

PM मोदी ने ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में बजाई खंजरी, गुजराती और हिंदी भजनों में हुए मग्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी गुजराती और हिंदी भजनों के बीच खंजरी बजाते और भजन सुनते नजर आए। वे भजनों में मग्न दिखाई दिए। युवाओं के बीच उभर रहा ‘भजन क्लबिंग’ ट्रेंड ‘भजन क्लबिंग’ युवाओं, खासकर जेन Z के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा एक नया स्प्रिचुअल ट्रेंड बताया जा रहा है। इसमें पारंपरिक भजन और कीर्तन को आधुनिक कॉन्सर्ट या नाइट-क्लब जैसी वाइब और प्रोडक्शन के साथ प्रस्तुत किया जाता है। इसका उद्देश्य पारंपरिक आध्यात्मिक संगीत को आधुनिक प्रस्तुति के जरिए युवाओं तक पहुंचाना है।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.