आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में NSUI और कांग्रेस का प्रदर्शन, वाटर कैनन से खदेड़े गए कार्यकर्ताBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर के राजेश सोंथालिया बने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आयुक्तBREAKINGदेश-हरपलजंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, अभिजीत दीपके बोले- अब सरकार खुद बातचीत के लिए आएBREAKINGछत्तीसगढ़राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकभवन के बाहर पुलिस से धक्का-मुक्कीBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल महिला आयोग में रिश्तों के दो चौंकाने वाले मामले, पत्नी ने मांगा तलाक तो दूसरे केस में दोनों ने लगाए गंभीर आरोपBREAKINGदेश-हरपलभुवनेश्वर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में हवा में तेज झटके, यात्री सहमे; विमान सुरक्षित दिल्ली पहुंचाBREAKINGदेश-हरपलपीएम आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का अचानक धरना, छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस ने बदली रणनीतिBREAKINGदेश-हरपलKetan Agrawal Murder Case: Siya-Chetan की साजिश से उठा पर्दा, जांच में सामने आई नई बातBREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में NSUI और कांग्रेस का प्रदर्शन, वाटर कैनन से खदेड़े गए कार्यकर्ताBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर के राजेश सोंथालिया बने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आयुक्तBREAKINGदेश-हरपलजंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, अभिजीत दीपके बोले- अब सरकार खुद बातचीत के लिए आएBREAKINGछत्तीसगढ़राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकभवन के बाहर पुलिस से धक्का-मुक्कीBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल महिला आयोग में रिश्तों के दो चौंकाने वाले मामले, पत्नी ने मांगा तलाक तो दूसरे केस में दोनों ने लगाए गंभीर आरोपBREAKINGदेश-हरपलभुवनेश्वर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में हवा में तेज झटके, यात्री सहमे; विमान सुरक्षित दिल्ली पहुंचाBREAKINGदेश-हरपलपीएम आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का अचानक धरना, छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस ने बदली रणनीतिBREAKINGदेश-हरपलKetan Agrawal Murder Case: Siya-Chetan की साजिश से उठा पर्दा, जांच में सामने आई नई बात

NE

News Elementor

Latest Posts

IPL FINAL 2025 से पहले Ahmedabad में बारिश की एंट्री, फैंस की धड़कनें तेज

IPL FINAL 2025 से पहले Ahmedabad में बारिश की एंट्री, फैंस की धड़कनें तेज

Ahmedabad: IPL FINAL 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले ही आसमान ने करवट ले ली है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जैसे ही IPL FINAL 2025 की तैयारियां जोरों पर थीं, वैसे ही शाम होते-होते बारिश की फुहारें गिरने लगीं। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लाखों क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ गई है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रात एक लाख से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन बारिश ने सभी की धड़कनें बढ़ा दी हैं। फैंस सोशल मीडिया पर दुआ कर रहे हैं कि बारिश जल्दी रुके और मुकाबला बिना किसी रुकावट के हो सके। Chris Gayle एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, बोले- ‘बारिश को ब्रेक लगाओ’ IPL के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ Chris Gayle को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हमेशा की तरह मस्ती भरे मूड में दिखे गेल ने कहा, “बारिश को ब्रेक लगाओ यार, हमें फाइनल देखना है!” उनके इस मज़ाकिया अंदाज़ ने फैंस का दिल जीत लिया। फैंस में एक्साइटमेंट, लेकिन आंखें आसमान पर फाइनल मुकाबले को लेकर फैंस का जोश चरम पर है। कई लोग दोपहर से ही स्टेडियम के बाहर लाइन में लगे हुए हैं। लेकिन अब सबकी निगाहें आसमान की ओर हैं। बारिश अगर नहीं रुकी, तो मैच में देरी या कटौती हो सकती है, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए निराशा भरी खबर होगी। क्या कहता है मौसम विभाग? मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन घंटे अहम हैं। तेज़ हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आयोजकों ने स्टेडियम की पिच और आउटफील्ड को ढंकने की पूरी तैयारी कर रखी है।
Read more
Shankar Mahadevan

IPL 2025 Finale Shankar Mahadevan का ‘Operation Sindoor’ पर देशभक्ति से भरा परफॉर्मेंस

IPL 2025 का समापन समारोह इस बार केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक देशभक्ति से भरपूर आयोजन बन गया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में हुए इस भव्य समापन समारोह की थीम थी — ‘ऑपरेशन सिंदूर’, जो भारतीय सेना द्वारा हाल ही में पाकिस्तान और PoK में किए गए साहसी सैन्य अभियान को समर्पित रही। 🇮🇳 ‘ऑपरेशन सिंदूर’: आतंक के खिलाफ एकता का संदेश भारतीय सेना ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था। इस अभियान की सफलता के बाद IPL ने अपने समापन समारोह में जवानों को सम्मानित करने का फैसला किया। यह पहली बार था जब IPL के मंच से Armed Forces को इतना भव्य ट्रिब्यूट दिया गया। Shankar Mahadevan का लाइव परफॉर्मेंस बना हाईलाइट समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब मशहूर गायक Shankar Mahadevan ने अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम महादेवन के साथ मिलकर “माँ तुझे सलाम” और अन्य देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। हजारों दर्शकों की भीड़ और तिरंगे के रंग में रंगा स्टेडियम, देश के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। आर्मी-नेवी-एयरफोर्स चीफ्स की मौजूदगी इस आयोजन में भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुखों को विशेष आमंत्रण दिया गया था। उनके सम्मान में सेना के बैंड ने भी प्रस्तुति दी, जिससे माहौल और भी गरिमामय हो गया। स्टेडियम में लगे LED लाइट्स और विशेष विज़ुअल्स ने समारोह को एक यादगार अनुभव बना दिया। IPL सीजन में ब्रेक का कारण बना था Pahalgam Attack गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद IPL 2025 के कुछ मैच स्थगित कर दिए गए थे। ऐसे समय में BCCI का यह कदम पूरे देश के लिए एकता और समर्थन का प्रतीक बनकर उभरा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
IPL 2025

IPL 2025 Finale RCB vs PBKS – बारिश ने बढ़ाया सस्पेंस! कौन बनेगा चैंपियन

आज यानी 3 जून को क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है IPL 2025 Final: RCB vs PBKS मुकाबले का, जो अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। लेकिन इस बहुप्रतीक्षित मैच से पहले बारिश (Rain) की आशंका मंडरा रही है। आइए जानें आज के मौसम का हाल, रिजर्व डे प्लान और अगर मैच नहीं हुआ तो किस टीम को IPL Trophy मिलेगी। IPL 2025 Final Weather Update: अहमदाबाद में बारिश की कितनी संभावना? Indian Meteorological Department (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, आज अहमदाबाद में बारिश की संभावना 56% है। वहीं AccuWeather के मुताबिक, पूरे दिन में बारिश की संभावना 61% तक बताई गई है। अच्छी खबर यह है कि मैच के समय यानी शाम 7:30 बजे के आसपास बारिश की संभावना कम है, जिससे फैंस को एक पूरा मुकाबला देखने की उम्मीद है। Reserve Day & Rules: अगर बारिश हुई तो क्या होगा? BCCI ने इस बार IPL 2025 Final के लिए Reserve Day (4 जून) रखा है। अगर 3 जून को बारिश के कारण मैच पूरा नहीं होता है, तो अगले दिन यानी 4 जून को मैच खेला जाएगा। अगर दोनों दिन (3 और 4 जून) बारिश के कारण फाइनल नहीं हो पाता, तो विजेता वही टीम बनेगी जिसने लीग स्टेज में सबसे ऊपर फिनिश किया हो। इस नियम के अनुसार, Punjab Kings (PBKS) को फायदा मिलेगा क्योंकि वे लीग स्टेज में नंबर 1 पर रहे हैं। यानी अगर मैच रद्द होता है, तो PBKS पहली बार IPL Champion बन सकते हैं। RCB vs PBKS Final Live: मैच कहां और कैसे देखें? कौन बनेगा IPL 2025 का Champion? RCB और PBKS दोनों के पास पहली बार IPL Trophy जीतने का शानदार मौका है। RCB ने विराट कोहली की कप्तानी में कई बार प्लेऑफ में पहुंचकर भी खिताब नहीं जीता, जबकि PBKS भी पहली बार फाइनल में दमदार फॉर्म में है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Gujarat Titans

IPL Eliminator 2025 Gujarat Titans की हार पर रो पड़े Nehra का बेटा

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर (IPL Eliminator 2025) में Mumbai Indians ने Gujarat Titans को 20 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह हाई वोल्टेज मैच मोहाली के Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में खेला गया, जहां मैदान के साथ-साथ स्टैंड्स में भी इमोशंस का सैलाब उमड़ पड़ा। गुजरात टाइटंस की हार के बाद भावुक नज़ारे देखने को मिले। टीम के हेड कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) के बेटे और शुभमन गिल (Shubman Gill) की बहन शाहनील गिल (Shahneel Gill) आंसुओं में नजर आए। कैमरे में दोनों की इमोशनल रिएक्शन कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। Mumbai Indians का तूफानी प्रदर्शन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 228 रन बनाए। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 50 गेंदों में 81 रन ठोके, वहीं जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने 47 रन की तेज़ पारी खेली। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में MI ने शानदार टीमवर्क दिखाया। गुजरात की गेंदबाज़ी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इतने बड़े टोटल के दबाव में GT की बैटिंग लड़खड़ा गई और पूरी टीम लक्ष्य से 20 रन पीछे रह गई। Gujarat Titans की उम्मीदों पर पानी फिरा लीग स्टेज के दौरान Gujarat Titans ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था और टेबल टॉप कर रही थी। लेकिन प्लेऑफ के अहम मुकाबले में हार ने उनकी ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों को तोड़ दिया। खिलाड़ियों के परिवार की भावनात्मक प्रतिक्रिया बताती है कि IPL सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि इससे करोड़ों लोगों के जज़्बात जुड़े होते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Virat Kohli

Virat Kohli IPL 2025, विराट कोहली ने दिलाई RCB को Final में जगह, ट्रॉफी बस एक जीत दूर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में Virat Kohli की शानदार फॉर्म और जोश के दम पर Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस सीजन भले ही कोहली कप्तान नहीं हैं, लेकिन उनका अनुभव, नेतृत्व और जोश टीम की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। Virat Kohli की बल्लेबाज़ी से IPL 2025 में छाया RCB इस सीजन विराट कोहली का बल्ला खूब चला। उन्होंने 9 मैचों में 392 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 70 रन की पारी ने मैच का पासा पलट दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने T20 क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करके इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय और दुनिया के सिर्फ पांचवें खिलाड़ी हैं। मैदान पर दिखा विराट का अग्रेसन और लीडरशिप पंजाब किंग्स के खिलाफ Qualifier 1 में विराट कोहली मैदान पर कप्तान की तरह नजर आए। उन्होंने खिलाड़ियों को निर्देश दिए, फील्डिंग जमाई और रणनीति बनाई। RCB ने मात्र 14.1 ओवर में PBKS को 101 रन पर समेट दिया, जो प्लेऑफ़ में पंजाब का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। मैच जीतने के बाद कोहली ने कहा – “One More To Go!”, और अपने खिलाड़ियों को गले लगाकर जीत का जश्न मनाया। RCB की IPL 2025 में अब तक की सबसे दमदार रन RCB ने लखनऊ सुपर जायंट्स को भी ज़बरदस्त अंदाज़ में हराया। जीतेश शर्मा ने 33 गेंदों पर 85 रन ठोककर MS Dhoni का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। विराट और मयंक ने भी जीत में अहम योगदान दिया। लगातार शानदार प्रदर्शन से RCB इस सीजन की सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी है। कोच और दिग्गजों ने सराहा विराट का जूनून RCB के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने कहा –“विराट आज भी हर प्रैक्टिस में खुद को सुधारने की कोशिश करते हैं। उनका वर्क एथिक पूरी टीम को मोटिवेट करता है।”ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने विराट को दुनिया भर के क्रिकेटर्स के लिए प्रेरणा बताया।मोहम्मद कैफ और एरॉन फिंच जैसे दिग्गजों ने कहा कि इस बार RCB के पास खिताब जीतने का बेहतरीन मौका है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Shreyas Iyer

Captain Fantastic “Shreyas Iyer” ने Punjab Kings को दिलाई Playoffs में जगह प्रीति ज़िंटा हुईं इमोशनल

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में Punjab Kings ने अपने फैन्स को बड़ी खुशी दी है। टीम ने 11 साल बाद पहली बार Playoffs में एंट्री ली है। इस खास मौके पर टीम की को-ओनर Preity Zinta ने कप्तान Shreyas Iyer की जमकर तारीफ की और उन्हें “Captain Fantastic” कहा। शांत दिमाग और स्मार्ट कप्तानी का कमाल प्रीति ज़िंटा ने Shreyas Iyer की कप्तानी को “एकदम परफेक्ट” बताया। उन्होंने कहा कि अय्यर ने ना सिर्फ मैदान पर शांत रहकर फैसले लिए, बल्कि उनकी कोच Ricky Ponting के साथ ट्यूनिंग भी टीम को मजबूत बनाने में मददगार रही। मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐतिहासिक जीत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। मैच का सबसे खास पल तब आया जब श्रेयस अय्यर ने आखिरी ओवर में छक्का मारकर मैच फिनिश किया। इस जीत पर प्रीति ज़िंटा की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उनका जश्न कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। “कुछ 97 रन, शतक से बेहतर होते हैं” – प्रीति ज़िंटा श्रेयस अय्यर ने सीजन के एक मैच में 97 रन बनाकर नाबाद रहे और अपने निजी शतक की चिंता किए बिना दूसरे बल्लेबाज को स्ट्राइक दी ताकि टीम को जीत मिल सके। इस पर प्रीति ज़िंटा ने कहा, “कुछ 97 रन, शतक से बेहतर होते हैं।” यह दिखाता है कि अय्यर टीम को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। पहला और फाइनल चॉइस थे श्रेयस अय्यर प्रीति ज़िंटा ने खुलासा किया कि ऑक्शन से पहले ही टीम ने तय कर लिया था कि उन्हें कप्तान के रूप में सिर्फ श्रेयस अय्यर चाहिए। पूरी टीम की स्ट्रैटेजी अय्यर के इर्द-गिर्द बनाई गई थी – और आज उनकी कप्तानी रंग लाई। Playoffs में अब Mullanpur में मुकाबला प्रीति ज़िंटा ने कहा कि टीम अब मullanpur में होने वाले क्वालिफायर मुकाबले के लिए सुपर एक्साइटेड है। उन्होंने फैन्स से सपोर्ट की अपील करते हुए कहा, “हम जीतकर अपने फैन्स को गर्व महसूस कराना चाहते हैं।” हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Shubman Gill Named New India Test Captain : इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान

Shubman Gill Named New India Test Captain इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम को नया टेस्ट कप्तान मिल गया है। युवा बल्लेबाज Shubman Gill को इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यह मौका उनके लिए सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक सपना पूरा होने जैसा है। ऋषभ पंत को उप-कप्तान की भूमिका टीम में विकेटकीपर ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। पंत की मैदान पर वापसी और अब उप-कप्तानी, दोनों ही उनके संघर्ष और मेहनत की मिसाल हैं। बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इसमें दो पुराने और भरोसेमंद चेहरों की भी वापसी हुई है – करुण नायर और शार्दुल ठाकुर। करुण नायर लंबे समय से टीम से बाहर थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने फिर से अपनी जगह बनाई है। शार्दुल की वापसी से टीम को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में मजबूती मिलेगी। भारत की 18 सदस्यीय टीम: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज रोमांचक होने वाली है। गिल की कप्तानी, पंत की वापसी और कुछ नए-पुराने खिलाड़ियों का मिलाजुला संगम – यह दौरा भारतीय क्रिकेट के भविष्य की नई कहानी लिख सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Lucknow Super Giants

LSG की शानदार जीत: Lucknow Super Giants ने Gujarat Titans को हराया

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में Lucknow Super Giants (LSG) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए Gujarat Titans (GT) को 33 रनों से हरा दिया। इस मैच में LSG के ऑलराउंडर Mitchell Marsh ने IPL करियर का पहला शतक जड़ा, उन्होंने केवल 64 गेंदों पर 117 रन ठोके और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। Lucknow Super Giants मैच की हाईलाइट्स: Sanjiv Goenka का स्पेशल मैसेज – “नए परिवार सदस्य” को दी बधाई LSG के मालिक संजीव गोयनका ने जीत के बाद सोशल मीडिया पर टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने खासतौर पर तेज गेंदबाज William O’Rourke को “Super Giants परिवार का नया सदस्य” बताया। ओ’रूर्क ने चोटिल Mayank Yadav की जगह टीम में शामिल होकर जबरदस्त प्रदर्शन किया — 3 विकेट लेकर 27 रन दिए। गोयनका ने Gujarat Titans की पहल की भी सराहना की, जिसमें टीम ने lavender jersey पहनकर कैंसर जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “खेल सिर्फ जीत-हार नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का माध्यम है।” Rishabh Pant ने टीम के संघर्ष को स्वीकारा LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा, “इस सीजन में टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा — चोटें, असंगत प्रदर्शन — लेकिन खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी।” उन्होंने आगे जोड़ा कि टीम आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर भविष्य के लिए मजबूत नींव रखेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Vaibhav Suryavanshi

IPL 2025 के हीरो Vaibhav Suryavanshi को Team India U-19 में मौका, England Tour के लिए Ayush Mhatre बने कप्तान

IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले महज़ 14 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi को Team India U-19 में शामिल कर लिया गया है। वह अब England Tour 2025 के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा होंगे। इस टीम की कप्तानी 17 वर्षीय Ayush Mhatre को सौंपी गई है, जो मुंबई के उभरते हुए ओपनर बल्लेबाज हैं। Vaibhav Suryavanshi का IPL 2025 में धमाल राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू IPL सीज़न में सभी को चौंका दिया। उन्होंने 7 मैचों में 206.55 की स्ट्राइक रेट से कुल 252 रन बनाए। उनके कुछ यादगार प्रदर्शन इस प्रकार हैं: उनकी बल्लेबाज़ी में जोश के साथ परिपक्वता भी देखने को मिली, जिसने क्रिकेट एक्सपर्ट्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। क्रिकेट जगत में उन्हें भारत का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा है। Ayush Mhatre होंगे कप्तान इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित अंडर-19 टीम की कमान Ayush Mhatre को दी गई है। आयुष घरेलू क्रिकेट में अपने दमदार खेल और कप्तानी कौशल के लिए जाने जाते हैं। बीसीसीआई ने युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देने के उद्देश्य से यह टीम तैयार की है। England Tour 2025: युवाओं के लिए बड़ा मौका इंग्लैंड का दौरा भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा मौका होगा जहां वे विदेशी परिस्थितियों में खुद को साबित कर सकेंगे। इससे उन्हें भविष्य में सीनियर टीम में जगह बनाने का मार्ग भी मिल सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Asia Cup 2025

भारत Withdraws from Asia Cup 2025: भारत-पाक तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला

भारत (India) ने एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) और महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप (Women’s Emerging Teams Asia Cup) से नाम वापस लेने (Withdraw) का निर्णय लगभग अंतिम रूप दे दिया है। इस कदम के पीछे भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच बढ़ता राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव मुख्य कारण माना जा रहा है। BCCI ने ACC को दी सूचना, पाकिस्तान के गृह मंत्री के नेतृत्व पर आपत्ति बीसीसीआई (BCCI) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) को सूचित किया है कि वह पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी (Mohsin Naqvi) के ACC अध्यक्ष पद संभालने के कारण इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगा। नक़वी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के भी अध्यक्ष हैं, जिसको लेकर भारत ने विरोध जताया है। भारत की गैर-हाजिरी Asia Cup 2025 से टूर्नामेंट और ब्रॉडकास्टिंग पर पड़ेगा बड़ा असर भारत का यह फैसला जून में श्रीलंका में होने वाले महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप और सितंबर में आयोजित होने वाले पुरुष एशिया कप दोनों टूर्नामेंट्स को प्रभावित करेगा। भारत की गैर-हाजिरी से न केवल टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा कमजोर होगी, बल्कि ब्रॉडकास्टिंग और स्पॉन्सरशिप पर भी भारी असर पड़ेगा। सोनी के ₹170 करोड़ ब्रॉडकास्टिंग कॉन्ट्रैक्ट पर खतरा सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (Sony Pictures Networks India) के साथ इस टूर्नामेंट के लिए लगभग ₹170 करोड़ का ब्रॉडकास्टिंग कॉन्ट्रैक्ट है। भारत के बाहर रहने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अनुमानित ₹220 करोड़ का नुकसान हो सकता है। भारत-पाक तनाव के चलते पहले भी प्रभावित हो चुके हैं कई टूर्नामेंट भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण पहले भी कई क्रिकेट टूर्नामेंट प्रभावित हुए हैं। 2023 के एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया था, जहां भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार किया था और मैचों को अन्य जगहों पर आयोजित कराया गया था। BCCI ने सरकार की मंजूरी तक ACC से जुड़ी गतिविधियों पर लगाई रोक इस बीच, BCCI ने भारतीय सरकार से अंतिम मंजूरी के बाद ही ACC की घटनाओं में भाग लेने का फैसला किया है। आने वाले दिनों में भारत की ओर से इस मामले में आधिकारिक घोषणा की संभावना बनी हुई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 34 35 36 37 38

Editor's Picks

जबलपुर में NSUI और कांग्रेस का प्रदर्शन, वाटर कैनन से खदेड़े गए कार्यकर्ता

दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में जबलपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर NSUI ने सांकेतिक अर्थी यात्रा निकाली, जबकि शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई तथा स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। अर्थी यात्रा को पुलिस ने रोका NSUI कार्यकर्ताओं की अर्थी यात्रा सिविल लाइन स्थित साईं मंदिर से शुरू होकर महाकौशल महाविद्यालय की ओर बढ़ रही थी। पुलिस ने सिविल लाइन क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली में 21 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों को सरकार नजरअंदाज कर रही है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। 48 घंटे में इस्तीफे की मांग NSUI ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर इस्तीफा नहीं दिया गया तो NSUI, यूथ कांग्रेस और अन्य सहयोगी संगठन और बड़ा आंदोलन करेंगे। मालवीय चौक पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन शाम को मालवीय चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री के विरोध में पोस्टर जलाने की कोशिश की गई, जिसे रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दो बार वाटर कैनन चलाकर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता मशाल लेकर अंजुमन स्कूल की ओर बढ़े, जबकि अन्य मालवीय चौक पर दोबारा एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए सरकार दमनात्मक रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है तथा शिक्षा मंत्री को बचाने के लिए सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया, हालांकि देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:deshharpal.com

बिलासपुर के राजेश सोंथालिया बने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आयुक्त

बिलासपुर के वरिष्ठ स्काउटर राजेश सोंथालिया को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य संघ का सहायक राज्य आयुक्त (Assistant State Commissioner) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा ने सोमवार को नियुक्ति आदेश जारी किया। राजेश सोंथालिया की नियुक्ति राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अनुशंसा पर की गई है। स्काउट आंदोलन में उनकी वर्षों की सक्रिय भागीदारी, संगठनात्मक क्षमता और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। निभाएंगे अहम जिम्मेदारी सहायक राज्य आयुक्त के रूप में राजेश सोंथालिया अब प्रदेशभर में स्काउट गतिविधियों के संचालन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, संगठन के विस्तार और युवा नेतृत्व को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सामाजिक कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान राजेश सोंथालिया शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में स्काउट आंदोलन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:deshharpal.com

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, अभिजीत दीपके बोले- अब सरकार खुद बातचीत के लिए आए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने साफ कहा कि अब उनकी ओर से कोई प्रतिनिधि सरकार से बातचीत के लिए नहीं जाएगा। यदि सरकार बातचीत चाहती है तो उसे खुद जंतर-मंतर आना होगा। अभिजीत दीपके ने संसद मार्च के दौरान घायल हुए प्रदर्शनकारियों से माफी भी मांगी और कहा कि जिन लोगों को कानूनी सहायता की जरूरत है, वे CJP की लीगल टीम से संपर्क करें। सभी प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनमें खून की कमी के लक्षण हैं, लेकिन उनका अनशन 24वें दिन भी जारी है। विपक्षी नेताओं ने जताया समर्थन मंगलवार को जंतर-मंतर पर कई विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता आंदोलन के समर्थन में पहुंचे। इनमें उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, शरद पवार, सुप्रिया सुले, अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह सहित कई प्रमुख नेता शामिल रहे। शाम होते-होते प्रदर्शन स्थल पर भीड़ फिर बढ़ गई। धरने में वे प्रदर्शनकारी भी शामिल हुए, जो एक दिन पहले संसद मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस की कार्रवाई में घायल हुए थे। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी रिहा दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया है। इसके बाद CJP ने पुलिस मुख्यालय के सामने प्रस्तावित धरना रद्द कर दिया। वहीं, संसद मार्च के दौरान बर्गर खाते नजर आए CJP प्रवक्ता विजेता दाहिया को संगठन ने पद से हटा दिया। इस पर दाहिया ने वीडियो जारी कर कहा कि यदि किसी को भूख लगेगी तो वह खाना जरूर खाएगा। दिनभर के प्रमुख अपडेट्स अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:deshharpal.com

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकभवन के बाहर पुलिस से धक्का-मुक्की

राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में हिरासत के विरोध में मंगलवार रात छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रायपुर के लोकभवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट की ओर बढ़ने से रोक दिया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। दरअसल, दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेता प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसी कार्रवाई के विरोध में देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर जताया विरोध दिल्ली में हुए प्रदर्शन में शामिल छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि पुलिस उन्हें और अन्य वरिष्ठ नेताओं को बस में बैठाकर एयरपोर्ट की ओर ले गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनका एक जूता भी ले लिया। कांग्रेस की प्रमुख मांगें प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और भजन-कीर्तन रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकभवन के बाहर भजन-कीर्तन किया, सरकार के खिलाफ नारे लगाए और गेट तक पहुंचने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि कई छात्रों ने आत्महत्या की है और छात्रों पर लाठीचार्ज जैसी घटनाएं चिंताजनक हैं। कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की। वहीं, सुबोध हरितवाल ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:deshharpal.com

भोपाल महिला आयोग में रिश्तों के दो चौंकाने वाले मामले, पत्नी ने मांगा तलाक तो दूसरे केस में दोनों ने लगाए गंभीर आरोप

भोपाल में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान वैवाहिक विवादों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों ने सबका ध्यान खींचा। एक मामले में सरकारी विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर बनने के बाद पत्नी ने पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की, जबकि दूसरे मामले में पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। 20 साल बाद पत्नी ने मांगा तलाक पहले मामले में सरकारी विभाग में कार्यरत असिस्टेंट डायरेक्टर महिला ने शादी के करीब 20 साल बाद महिला आयोग में पति के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक लेनदेन से जुड़े आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, सुनवाई के दौरान वह स्वयं उपस्थित नहीं हुईं। सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पति आयोग के सामने पेश हुए और कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी बिना बताए बेटे को लेकर मायके चली गई और तब से अलग रह रही है। पति ने कहा कि दोनों का बेटा आईवीएफ तकनीक से हुआ है और यदि रिश्ते में लगातार प्रताड़ना होती तो ऐसा संभव नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि पत्नी के जाने के बाद उनकी मां को पैरालिसिस का दूसरा अटैक आया और अब इस उम्र में अकेले जीवन बिताना मुश्किल होगा। दूसरे मामले में पति-पत्नी के गंभीर आरोप दूसरे मामले में पति ने महिला आयोग के सामने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है और उसे अपनी जान का खतरा महसूस होता है। उसका दावा था कि इस संबंध में वह अदालत में दस्तावेज और सबूत भी प्रस्तुत कर चुका है। वहीं, पत्नी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जबरन गर्भपात कराने, निजी वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा करने और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए। महिला ने यह भी दावा किया कि उसके पति का अपनी रिश्तेदारी की एक महिला के साथ संबंध है और ससुर ने भी उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। महिला ने आयोग को बताया कि शादी के बाद से उसे लगातार प्रताड़ित किया गया और वर्तमान में उसका खर्च मायके वाले उठा रहे हैं। दूसरी ओर, पति ने पत्नी के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों मामलों में महिला आयोग ने संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.