आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Gold

Gold Silver Price Today: सोना फिर चमका, Silver के भाव में गिरावट – जानें आज का ताज़ा रेट

24 अप्रैल Gold की चमक एक बार फिर लौट आई है। बुधवार को भारी गिरावट के बाद गुरुवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। वहीं, चांदी के दामों में थोड़ी नरमी नजर आई। गुरुवार सुबह घरेलू वायदा बाजार MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर जून डिलीवरी वाला सोना ₹858 की तेजी के साथ ₹95,580 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो कि पिछले बंद भाव ₹94,722 से ज्यादा है। खबर लिखे जाने के समय यह ₹95,859 पर ट्रेड कर रहा था और दिन का उच्चतम स्तर ₹96,188 तक पहुंच गया था। गौरतलब है कि मंगलवार को सोने ने घरेलू वायदा बाजार में ₹99,358 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई छुआ था। ग्लोबल मार्केट में भी यह $3,509.90 प्रति औंस के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। चांदी की चाल सुस्त चांदी की बात करें तो MCX पर मई डिलीवरी वाला चांदी का वायदा भाव ₹348 की गिरावट के साथ ₹95,451 प्रति किलो पर खुला। पिछला बंद भाव ₹95,799 था। इस दौरान यह कॉन्ट्रैक्ट ₹95,466 पर ट्रेड कर रहा था। दिन के दौरान इसका उच्चतम स्तर ₹95,685 और न्यूनतम स्तर ₹95,450 रहा। हालांकि, इस साल चांदी ने ₹1,01,999 प्रति किलो का सर्वोच्च स्तर भी छुआ है। ग्लोबल मार्केट में Gold तेज, चांदी फिसली अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में भी Gold की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सोना $3,301.80 प्रति औंस पर खुला और खबर लिखे जाने तक $3,335.50 प्रति औंस पर पहुंच गया, यानी $41.40 की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, चांदी की शुरुआत $33.56 प्रति औंस पर हुई लेकिन यह $0.21 की गिरावट के साथ $33.33 प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। बाजार भाव एक नजर में: मार्केट ओपनिंग रेट पिछला बंद वर्तमान रेट (LTP) MCX – सोना ₹95,580 ₹94,722 ₹95,859 MCX – चांदी ₹95,451 ₹95,799 ₹95,466 Comex – सोना $3,301.80 $3,294.10 $3,335.50 Comex – चांदी $33.56 $33.54 $33.33 नोट: MCX पर सोने की कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत रुपये प्रति किलो में होती है, जबकि Comex पर भाव डॉलर प्रति औंस में होते हैं। लेटेस्ट मार्केट अपडेट्स के लिए फॉलो करें Deshharpal को
Read more
Gold Price

Gold Price Hits Record High: घरेलू बाजार में ₹99,000 के पार, ग्लोबल मार्केट में $3,500 के ऊपर पहुंचा सोना

इस साल Gold Price की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। आज अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। कॉमेक्स (Comex) पर गोल्ड फ्यूचर्स $3,500.80 प्रति औंस के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया, जबकि घरेलू मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाला सोना ₹99,178 प्रति 10 ग्राम पर रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेंड करता नजर आया। Gold Price बना नया इतिहास: घरेलू बाजार में ₹99,000 के पार MCX पर जून डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स की शुरुआत आज ₹1,474 की उछाल के साथ ₹98,753 पर हुई। पिछला बंद भाव ₹97,279 था। दिनभर के कारोबार के दौरान सोने ने ₹99,178 का उच्च और ₹98,551 का निचला स्तर छुआ। खबर लिखे जाने के समय यह ₹1,789 की बढ़त के साथ ₹99,068 पर ट्रेड कर रहा था। MCX गोल्ड हाइलाइट्स: चांदी भी भागी आगे, ₹95,793 पर पहुंची सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी आज मजबूती देखी गई। MCX पर मई डिलीवरी वाली चांदी ₹546 की तेजी के साथ ₹95,793 पर खुली। दिन में इसने ₹95,793 का उच्चतम स्तर और ₹95,361 का न्यूनतम स्तर छुआ। खबर लिखे जाने के वक्त यह ₹528 की बढ़त के साथ ₹95,775 पर कारोबार कर रही थी। MCX सिल्वर हाइलाइट्स: ध्यान दें: MCX पर सोने का भाव ₹/10 ग्राम और चांदी का भाव ₹/किलोग्राम में होता है। International Market Update: Gold-Silver दोनों ऊंचाई पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना-चांदी नई ऊंचाई पर कारोबार कर रहे हैं। कॉमेक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स $3,435.10 पर खुले और $3,495.30 पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, चांदी $32.64 प्रति औंस पर ओपन हुई और $32.55 पर ट्रेड हो रही थी। Comex हाइलाइट्स: कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, अमेरिका में संभावित ब्याज दर कटौती और डॉलर की कमजोरी के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश यानी सोने-चांदी की ओर बढ़ रहा है। यही वजह है कि कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। ताज़ा अपडेट्स और बाजार विश्लेषण के लिए जुड़े रहें Deshharpal.com से
Read more
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना ₹96,700 के पार, Silver भी ₹95,600 पर चमकी – New Record High!

21 अप्रैल 2025 Gold Silver Price Today सोना ₹96,700 के पार, Silver भी ₹95,600 पर चमकी – New Record High! में आज जबरदस्त तेजी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार, दोनों ही जगह सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं। निवेशकों और ज्वेलरी बाजार के लिए यह बड़ा संकेत माना जा रहा है। Gold Silver Price Today ₹96,700 के पार, नया ऑल टाइम हाई आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाला सोना ₹1,443 की तेजी के साथ ₹96,696 पर खुला, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। खबर लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट ₹96,616 पर ट्रेड कर रहा था। दिन में इसने ₹96,747 का उच्चतम और ₹96,428 का न्यूनतम स्तर छू लिया। यह अब तक का उच्चतम भाव है, जो घरेलू बाजार में सोने ने हासिल किया है। चांदी भी ₹95,600 के पार चमकी चांदी के मई वायदा भाव की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी ₹563 की तेजी के साथ ₹95,600 पर खुली। खबर लिखे जाने के समय यह ₹95,580 पर ट्रेड कर रही थी। दिन में चांदी ने ₹95,629 का उच्चतम और ₹95,541 का न्यूनतम स्तर छुआ। गौरतलब है कि इस साल चांदी पहले ही ₹1,01,999 प्रति किलो का उच्च स्तर छू चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी जारी Comex पर भी सोने और चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। आज के ताजा भाव (21 अप्रैल 2025) प्लेटफॉर्म धातु ओपनिंग प्राइस पिछला बंद वर्तमान भाव (LTP) MCX सोना ₹96,696 ₹95,254 ₹96,616 चांदी ₹95,600 ₹95,037 ₹95,580 Comex सोना $3,347 $3,328.40 $3,395.70 चांदी $32.44 $32.47 $32.66 आप Deshharpal न्यूज़ पोर्टल पर ताज़ा खबरें पढ़ सकते हैं।
Read more
NSE

Stock Market Holiday Today: गुड फ्राइडे पर NSE और BSE में नहीं होगा कारोबार, जानें अगली छुट्टियों की लिस्ट

18 अप्रैल 2025 — आज गुड फ्राइडे (Good Friday) के मौके पर भारत के दोनों प्रमुख शेयर बाजार—नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कोई ट्रेडिंग नहीं हो रही है। गुड फ्राइडे एक पवित्र ईसाई पर्व है, जिस पर बाजार हर साल बंद रहते हैं। आज कौन-कौन सी ट्रेडिंग सर्विस बंद रहेगी? आज के दिन न सिर्फ इक्विटी मार्केट, बल्कि कई अन्य ट्रेडिंग सेगमेंट भी पूरी तरह बंद रहेंगे, जिनमें शामिल हैं: शेयर बाजार कब खुलेगा? अब अगला ट्रेडिंग सेशन सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को होगा। बाजार अपने नियमित समय के अनुसार खुलेगा: भारत में शेयर बाजार हर सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहते हैं और शनिवार-रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। 2025 में शेयर बाजार कब-कब रहेगा बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट अगर आप निवेशक या ट्रेडर हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस साल 2025 में शेयर बाजार किन-किन खास मौकों पर बंद रहेगा। NSE के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, ये हैं इस साल की छुट्टियाँ: तारीख दिन अवसर 1 मई गुरुवार महाराष्ट्र दिवस 15 अगस्त शुक्रवार स्वतंत्रता दिवस 27 अगस्त बुधवार गणेश चतुर्थी 2 अक्टूबर गुरुवार गांधी जयंती और दशहरा 21 अक्टूबर मंगलवार दिवाली (लक्ष्मी पूजन) 22 अक्टूबर बुधवार दिवाली बलिप्रतिपदा 5 नवंबर बुधवार प्रकाश गुरुपर्ब (गुरु नानक देव जयंती) 25 दिसंबर गुरुवार क्रिसमस इन सभी दिनों में NSE और BSE दोनों बंद रहेंगे। ऐसी ही ताज़ा अपडेट्स के लिए Deshharpal को फॉलो करें Instagram, Facebook और X (Twitter) पर।
Read more
Stock Market Update

Stock Market Update: 16 अप्रैल को बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ, जानिए आज की बड़ी बातें

Stock Market Update: 16 अप्रैल को बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ, जानिए आज की बड़ी बातें बाजार में दो दिन की तेजी के बाद मंगलवार को हल्की गिरावट देखने को मिली। घरेलू शेयर बाजार बुधवार यानी 16 अप्रैल को हल्की गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में शुरुआती कमजोरी देखने को मिली। BSE सेंसेक्स (Sensex) 200 अंक की बढ़त के साथ 76,996.78 पर खुला था, लेकिन जल्द ही लाल निशान में आ गया। सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 86.48 अंक या 0.11% गिरकर 76,648.41 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, NSE का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 23,344.10 पर हल्की तेजी के साथ खुला, लेकिन कुछ ही देर में यह भी फिसल गया। सुबह 9:23 बजे यह 26.20 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 23,302.35 पर आ गया। मंगलवार को कैसी थी बाजार की चाल? Stock Market Update मंगलवार को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,577.63 अंक यानी 2.10% की उछाल के साथ 76,734.89 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 500 अंक यानी 2.19% चढ़कर 23,328.55 पर बंद हुआ। ग्लोबल मार्केट से मिले मिलेजुले संकेत अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को हल्की गिरावट रही। एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी देखी गई: पिछले दो दिन में 4% चढ़ा Sensex सोमवार और मंगलवार को मिलाकर सेंसेक्स में करीब 4% की बढ़त हुई। यह तेजी अमेरिका में टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता कम होने के बाद आई, जिसने बाजार में सकारात्मकता बढ़ाई। निफ्टी के लिए सपोर्ट और रेसिस्टेंस लेवल क्या है? LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे के मुताबिक, Support Level: 23,300अगर ये लेवल टूटता है तो निफ्टी 23,000 तक जा सकता है Resistance Level: 23,370 और 23,650 ताज़ा अपडेट्स और आसान भाषा में शेयर बाजार की खबरें पढ़ते रहें सिर्फ DeshHarpal पर!
Read more
Sensex Nifty

बाजार में जबरदस्त तेजी: Sensex 1600 अंक उछला, Nifty 23,300 पार, Investors की Wealth ₹5 लाख करोड़ बढ़ी

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को धमाकेदार शुरुआत की है। BSE Sensex और Nifty-50 में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों की संपत्ति में महज 10 सेकंड में ₹5 लाख करोड़ से ज्यादा का इजाफा हो गया। इस जोरदार तेजी की वजह अमेरिका द्वारा 75 से ज्यादा देशों पर टैरिफ पॉज यानी आयात शुल्क में 90 दिनों की छूट देने की घोषणा रही। इसका असर सीधे तौर पर वॉल स्ट्रीट पर दिखा और अब इसका पॉजिटिव इम्पैक्ट भारतीय शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। बाजार का हाल: सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल निवेशकों की वेल्थ में ₹5 लाख करोड़ की बंपर बढ़ोतरी शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों की संपत्ति में बूम आया है। ग्लोबल मार्केट्स से मिल रहे पॉजिटिव संकेत हालांकि, वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स थोड़ी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। एशियाई बाजार भी हरे निशान पर
Read more
Gold Price Forecast 2025

Gold Price Forecast 2025:Goldman Sachs की नीति जारी, जल्द झुट सकता है सोना ₹1.30 लाख/टैन ग्राम

एक और जहां सोने की कीमत रेकॉर्ड हाई पर चल रही है, वहीं Goldman Sachs ने एक नया अंकालन जारी कीया है जिसके अनुसार, आगामी ट्रेड वॉर, ग्लोबल मंदी और भारतीय रुपये की गिरावट की वजह से सोने की कीमत की रेकॉर्ड पीक मीं जा सकती है। Goldman Sachs के 3 बेहतरीन अंकालन: यदि यह अंकालन सच होता है तो: सोने में तेजी की 3 बीजा ऐसी है: चार जनकी और भोपाल में गोल्ड की कीमत सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें:
Read more
iPhone

अमेरिकी टैरिफ से बचने के लिए Apple ने जल्दी में भेजे 600 टन iPhones, भारत बना अहम निर्यातक केंद्र

नई दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 | देश हरपलदुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक Apple ने अमेरिका के नए टैरिफ नियमों से बचने के लिए तेज़ी से कदम उठाते हुए हाल ही में 600 टन iPhones भारत और चीन से अमेरिका भेज दिए। अमेरिका की ओर से चीन से आयातित स्मार्टफोन्स पर 145% तक का नया टैरिफ शुल्क लागू करने की तैयारी के बीच Apple ने यह बड़ा लॉजिस्टिक ऑपरेशन अंजाम दिया। 📦 क्या है मामला? अमेरिकी राष्ट्रपति प्रशासन ने हाल ही में घोषणा की कि चीन से आयात किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा। इसके लागू होने से पहले ही Apple ने लगभग 600 टन iPhones को तेज़ी से शिप करवा दिया, ताकि उन्हें भारी टैक्स के दायरे में आने से पहले अमेरिकी बाजार में पहुँचा दिया जाए। 🌏 भारत की बड़ी भूमिका इस बार खास बात यह रही कि Apple ने सिर्फ चीन पर निर्भर न रहते हुए भारत के प्लांट्स से भी बड़ी संख्या में iPhones का एक्सपोर्ट किया। बताया जा रहा है कि भारत के तमिलनाडु स्थित Foxconn प्लांट और कर्नाटक के नए निर्माण केंद्र से सीधे iPhones को एयर कार्गो के ज़रिए अमेरिका भेजा गया। ✈️ इतनी जल्दी कैसे हुआ शिपमेंट? जानकारी के मुताबिक, Apple ने DHL और FedEx जैसी बड़ी लॉजिस्टिक कंपनियों की मदद से दर्जनों एयर कार्गो फ्लाइट्स बुक कीं। अनुमान है कि एक हफ्ते के अंदर 50 से अधिक फ्लाइट्स के ज़रिए इन 600 टन फोन्स को अमेरिका रवाना किया गया। 💰 टैरिफ का असर कितना बड़ा होता? अगर Apple ये डिवाइसेज़ समय रहते अमेरिका न भेज पाता, तो कंपनी को हर iPhone पर औसतन 100 से 200 डॉलर का अतिरिक्त टैक्स भरना पड़ता। यानी कुल मिलाकर सैकड़ों मिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता था, जिससे कंपनी के मुनाफे और मार्केट प्राइस दोनों पर असर पड़ता। 🇮🇳 भारत बना नया विनिर्माण और निर्यात हब Apple का यह कदम इस ओर भी संकेत करता है कि कंपनी चीन से अपने निर्माण आधार को धीरे-धीरे भारत की ओर शिफ्ट कर रही है। “Make in India” अभियान के तहत भारत सरकार की योजनाओं से प्रेरित होकर Apple अब भारत में अपने प्रोडक्शन को और विस्तार देने की तैयारी में है। 📊 बाजार पर असर Apple की इस तेज़ चाल के बाद कंपनी के शेयर में हल्की बढ़त देखी गई है, जबकि बाजार विश्लेषकों का मानना है कि भारत भविष्य में Apple और अन्य वैश्विक कंपनियों के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है। निष्कर्ष:Apple ने अमेरिकी टैरिफ से बचने के लिए जो रणनीति अपनाई, वह न सिर्फ कंपनी के लिए फायदेमंद रही, बल्कि भारत के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई। भारत अब सिर्फ एक उपभोक्ता बाजार ही नहीं, बल्कि iPhones जैसे हाई-टेक प्रोडक्ट्स का वैश्विक निर्यातक भी बनता जा रहा है। रिपोर्ट: देश हरपल
Read more
Stock Market Today

Stock Market Today: मेटल स्टॉक्स ने दिखाई तेजी, Sensex 1200 और Nifty 380 अंक उछला; निवेशकों को बड़ा फायदा

भारतीय शेयर बाजार में आज (11 अप्रैल) जबरदस्त तेजी देखने को मिली। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 90 दिन तक ज्यादातर देशों से आयात पर नया टैरिफ नहीं लगाने के फैसले से ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट पैदा हुआ। इसका सीधा असर आज के Indian Share Market पर भी पड़ा। आज शुक्रवार सुबह जैसे ही बाजार खुले, वैसे ही Tata Steel और Hindalco जैसे मेटल स्टॉक्स ने जान फूंक दी। 👉 सिर्फ चंद मिनटों में निवेशकों की दौलत ₹6 लाख करोड़ से ज़्यादा बढ़ गई। 🔔 Sensex और Nifty की दमदार शुरुआत 10:50 AM तक Nifty 382.65 अंक या 1.71% की उछाल के साथ 22,781.80 पर ट्रेड कर रहा था। 🇺🇸 Trump की टैरिफ पॉलिसी पर राहत ट्रंप ने 9 अप्रैल को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका अगले तीन महीनों तक ज्यादातर देशों से होने वाले आयात पर नया टैरिफ नहीं लगाएगा। इससे भारतीय बाजार में उम्मीदों की लहर दौड़ गई। माना जा रहा है कि इससे India-US Bilateral Trade Agreement (BTA) को लेकर बातचीत के रास्ते भी खुल सकते हैं। हालांकि, चीन से होने वाले आयात पर शुल्क को बढ़ाकर 145% कर दिया गया है, लेकिन कॉपर, फार्मा, सेमीकंडक्टर्स और एनर्जी प्रोडक्ट्स को इससे छूट मिली है। Global Markets में मिला-जुला असर हालांकि ग्लोबल संकेत उतने मजबूत नहीं हैं। अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली: GIFT Nifty ने पहले ही दे दिए थे संकेत भारतीय बाजार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण बंद रहे थे। लेकिन शुक्रवार सुबह 7:13 बजे GIFT Nifty फ्यूचर्स 22,943 पर ट्रेड कर रहे थे, जो पिछले सत्र से 460 अंक ऊपर थे — यानि पहले से ही संकेत मिल चुके थे कि बाजार की शुरुआत मजबूत होगी।
Read more
खुशखबरी! अब TV, FRIDGE और SMARTPHONE हो सकते हैं सस्ते – चीन से मिल रही 5% की छूट, जानिए वजह

खुशखबरी! अब TV, FRIDGE और SMARTPHONE हो सकते हैं सस्ते – चीन से मिल रही 5% की छूट, जानिए वजह

नई दिल्ली: आम लोगों के लिए राहत की खबर है। आने वाले दिनों में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और स्मार्टफोन जैसे जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतें घट सकती हैं। इसका फायदा सीधे-सीधे भारतीय ग्राहकों को मिल सकता है। दरअसल, चीन और अमेरिका के बीच चल रहे ट्रेड वॉर (व्यापार युद्ध) का असर अब भारत पर दिखने लगा है – और वो भी पॉजिटिव तरीके से। चीन की बड़ी-बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां अब भारत को अपने प्रोडक्ट्स पर 5% तक का डिस्काउंट दे रही हैं। क्यों दे रहे चीनी कंपनियां भारत को छूट? चीन और अमेरिका के बीच आयात-निर्यात को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही है। अमेरिका ने चीन से आने वाले कई प्रोडक्ट्स पर भारी टैक्स लगा दिया है, जिससे चीन के लिए अमेरिका में सामान बेचना मुश्किल हो गया है। अब चीन को अपने माल के लिए नए बाजारों की जरूरत है – और भारत उसके लिए सबसे बड़ा विकल्प बनकर सामने आया है। यही वजह है कि चीनी कंपनियां भारतीय बाजार को लुभाने के लिए सस्ते दाम पर सामान ऑफर कर रही हैं। आम आदमी को क्या फायदा? अगर आप नया टीवी, फ्रिज या मोबाइल लेने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले कुछ महीनों में इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में 5 से 8 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। घर चलाने वाली माएं हों या टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले युवा, हर किसी के लिए यह राहत भरी खबर है। बढ़ती महंगाई के बीच अगर रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले सामान थोड़े सस्ते हो जाएं, तो इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है? दुकानदार और कारोबारी भी खुश सिर्फ ग्राहक ही नहीं, दुकानदार और कारोबारी भी इस छूट से खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि डिस्काउंट मिलने से बिक्री बढ़ेगी और ग्राहकों का भरोसा भी। टीवीफ्रिजसस्ते #स्मार्टफोनऑफर #चीनभारतछूट #इलेक्ट्रॉनिक्सऑफर #DeshharpalNews
Read more
1 … 47 48 49 50 51

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.